Home
Class 9
PHYSICS
किसी माध्यम में ध्वनि द्वारा उत्पन्न विक...

किसी माध्यम में ध्वनि द्वारा उत्पन्न विक्षोभ आपके कानों तक कैसे पहुँचता है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

ध्वनि स्रोत से उत्पन्न होकर वायु के माध्यम में पहुँचती है। कंपन करने वाली कोई भी वस्तु अपने चारों ओर के माध्यम में विद्यमान कणों को कंपमान करती है। ये कण स्वयं हमारे कानों तक नहीं पहुँचते बल्कि अपने संपर्क में आने वाले माध्यम के अन्य कणों को अपने बल से संतुलित अवस्था से विस्थापित कर देते हैं। निकट के कणों को विस्थापित करने के बाद प्रारंभिक कण अपनी मूल अवस्थाओं में वापिस लौट आते हैं। यह प्रक्रिया तब तक चलती रहती है जब तक माध्यम में उत्पन्न विक्षोभ आगे संचरित होकर कानों तक पहुँच नहीं जाता।
Promotional Banner