Home
Class 9
PHYSICS
ध्वनि की प्रबलता तथा तीव्रता में अंतर बत...

ध्वनि की प्रबलता तथा तीव्रता में अंतर बताइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

यद्यपि हम .प्रबलता. तथा .तीव्रता. शब्दों को पर्याय के रूप में प्रयोग कर लेते हैं पर इन का एक ही अर्थ नहीं है। प्रबलता ध्वनि के लिए कानों की संवेदनशीलता है लेकिन तीव्रता किसी एकांक क्षेत्रफल से एक सेकंड में गुजरने वाली ध्वनि ऊर्जा होती है। इनमें निम्नलिखित अंतर होते हैं-
प्रबलता
1. ध्वनि के लिए प्रबलता कानों की संवेदनशीलता की माप है।
2. ध्वनि की प्रबलता को नापा नहीं जा सकता।
3. भिन्न-भिन्न प्रेक्षकों के लिए ध्वनि की प्रबलता अलग-अलग हो सकती है।
4. पराश्रव्य और अवश्रव्य ध्वनि तरंगों की प्रबलता सुनाई न देने के कारण शून्य होती है।
  तीव्रता
1. तीव्रता किसी एकांक क्षेत्रफल से एक सेकेंड में गुजरने  वाली ध्वनि ऊर्जा है।
  2. ध्वनि की तीव्रता को नापा जा सकता है।
  3. सभी के लिए ध्वनि की तीव्रता एक समान होती है।
4. पराश्रव्य और अवश्रव्य ध्वनि तरंगों में तीव्रता का होना संभव है।
Promotional Banner