Home
Class 9
PHYSICS
ध्वनि क्या है और यह कैसे उत्पन्न होती है...

ध्वनि क्या है और यह कैसे उत्पन्न होती है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

ध्वनि एक ऊर्जा है जो स्वयं उत्पन्न नहीं हो सकती। ऊर्जा संरक्षण के नियम के अनुसार ऊर्जा का न तो विनाश हो सकता है और न ही इसे बनाया जा सकता है। इसे केवल एक से दूसरे रूप में रूपांतरित किया जा सकता है। ध्वनि यांत्रिक ऊर्जा से रूपांतरित होती है। इसे आघात से, वस्तुओं की घर्षण से, खुरच कर, रगड़ कर, वायु फूंक कर या हिला कर उत्पन्न कर सकते हैं। यह कंपन से उत्पन्न होती है। हमारी वाक् ध्वनि भी वाक् तंतुओं के कंपित होने से उत्पन्न होती है।
Promotional Banner