Home
Class 9
PHYSICS
अच्छा स्वास्थ्य रखने में शिक्षा किस प्रक...

अच्छा स्वास्थ्य रखने में शिक्षा किस प्रकार सहायक है ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

स्वास्थ्य शिक्षा का ज्ञान ही मनुष्यों तथा समुदायों को स्वस्थ रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यदि प्रत्येक नागरिक को स्वास्थ्य संबंधी सामान्य ज्ञान हो तो वह अपने तथा समुदाय के स्वास्थ्य को ठीक रखने में सहायता कर सकता है। स्वास्थ्य शिक्षा से हमें यह पता चलता है कि संतुलित आहार के लिए किस-किस पदार्थ का सेवन करना चाहिए जिससे सभी पोषक तत्व प्राप्त हो सकें। संतुलित आहार मनुष्य के शरीर में ऊर्जा तथा प्रतिरक्षक प्रदान करता है। इस प्रकार विभिन्न रोगों के फैलने के कारण तथा उनकी रोकथाम के उपाय पता हों तो स्वयं तथा अन्य व्यक्तियों को समय से पहले ही रोग से प्रभावित होने से बचाया जा सकता है। इस प्रकार का ज्ञान प्राप्त करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना होनी चाहिए।
कुछ सामान्य बातों का ज्ञान सभी के लिए आवश्यक होना चाहिए जैसे कि मलेरिया मच्छरों दवारा फैलता है जो खड़े पानी में, तालाबों आदि में पलते हैं , मबिखियां गंदगी पर बैठकर हमारे भोजन पर करोड़ों की संख्या में कीटाणु छोड़ जाती हैं जिनसे हैज़ा, पैचिश, उल्टियां आदि लग सकती हैं। अत: स्वस्थ्य शिक्षा का ज्ञान होने से मक्खी, मच्छरों को मारा जा सकता है या इनसे बचाव किया जा सकता है। यदि इस प्रकार का ज्ञान प्राप्त हो तो सबसे बड़ी समस्या प्रदूषण को नियंत्रण में रखा जा सकता है। इस प्रकार की शिक्षा का प्रसार हम सबको करना चाहिए ताकि सभी को स्वास्थ्य संबंधी मूलभूत विषयों की जानकारी तथा उचित प्रशिक्षण प्राप्त हो।
गांवों में सफ़ाई का विशेष ध्यान रखने की विधियां, स्वच्छ पानी की व्यवस्था आदि का ज्ञान सभी को हो जाए तो कई रोगों से बचा जा सकता है। शिशु को कौन-से टीके किस आयु में लगवाने हैं-इस प्रकार की जानकारी सभी को उपलब्ध हो तो शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सकता है । स्वास्थ्य शिक्षा से अनेक प्रकार की असुविधाओं से सभी को सुरक्षित रखा जा सकता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • हम बीमार क्यों होते है ?

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise OTHER IMPORTANT QUESTIONS- लघु उत्तरात्मक प्रश्न|89 Videos
  • हम बीमार क्यों होते है ?

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise अभ्यास के प्रश्न|6 Videos
  • बल तथा गति के नियम

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise OTHER IMPORTANT QUESTIONS (संख्यात्मक प्रश्न)|42 Videos
MBD HINDI-HARYANA BOARD-हम बीमार क्यों होते है ? -OTHER IMPORTANT QUESTIONS- दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न
  1. संचरणीय तथा असंचरणीय रोग किन्हें कहते हैं? संचरणीय रोग किस प्रकार फैलत...

    Text Solution

    |

  2. यदि आपका घर स्वच्छ है किंतु पास-पड़ोस स्वस्थ नहीं है तो आप स्वस्थ रह स...

    Text Solution

    |

  3. मक्खी किस प्रकार संक्रमण फैलाती है ?

    Text Solution

    |

  4. अच्छा स्वास्थ्य रखने में शिक्षा किस प्रकार सहायक है ?

    Text Solution

    |

  5. अभिभावकों को शिक्षित करके बच्चे में होने वाले रोगों की रोकथाम किस प्रक...

    Text Solution

    |

  6. रोगों को रोकने या उनको फैलाने से रोकने के लिए कुछ उपाय लिखिए ।

    Text Solution

    |

  7. व्यक्तिगत स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले मुख्य कारक कौन-कौन से हैं? व...

    Text Solution

    |

  8. अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आवश्यक मूल परिस्थितियों का वर्णन क...

    Text Solution

    |