Home
Class 9
PHYSICS
अभिभावकों को शिक्षित करके बच्चे में होने...

अभिभावकों को शिक्षित करके बच्चे में होने वाले रोगों की रोकथाम किस प्रकार की जा सकती हैं ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

बच्चों को लगने वाले रोगों के प्रमुख कारण कुपोषण, टीका लगाने की सुविधाओं में पर्याप्त कमी तथा माता-पिता का अज्ञान है। संक्रमण रोकने के लिए अधिकतर सावधानियों की आवश्यकता होती है जिसके लिए अभिभावकों में जागरूकता की आवश्यकता होती है। इस कमी को सामुदायिक शिक्षा के माध्यम से दूर किया जा सकता है। निम्नलिखित सरल विधियों दुवारा बच्चों को रोगों से बचाया जा सकता है-
(1) डायरिया अकेला ही शिशु मृत्यु दर का प्रमुख कारण है। इससे बच्चों को अत्यधिक उल्टी तथा दस्त आते हैं। जिससे शरीर का अत्यधिक जल बाहर निकल जाता है। परिष्णामस्वरूप बच्चों का निर्जलीकरण हो जाता है । अभिभावकों को यदि इससे बचने का ज्ञान हो तो एक वर्ष में एक करोड़ बच्चों को बचाया जा सकता है। एक गिलास पानी में तीन चम्मच चीनी, एक चौथाई चम्मच नमक, एक चुटकी सोडियम बाइकार्बोनेट तथा नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाकर घोल बनाया जाता है जो निर्जलन से बचाता है। प्रत्येक बार घोल ताज़ा ही बनाना चाहिए। पतला सूप, दाल, चावल का पानी तथा छाछ भी जल की कमी को पूरा करने के लिए प्रयोग किए जाते हैं।
(2) अभिभावकों को इसका पता होना चाहिए कि बच्चों को आयु के अनुसार कौन-कौन से टीके लगवाने चाहिए। क्षय रोग से बचने के लिए B.C.G. का एक टीका, चेचक का एक टीका, डिप्थीरिया, कूकर खांसी तथा टिटनेस से बचने के D.T.P. के तीन टीके एक माह के अंतर पर लगवाने आवश्यक हैं। खसरा तथा पोलिया का टीका सूई द्वारा या मुख द्वारा दिया जाता है।
(3) गर्भवती महिलाओं को टिटनेस का टीका लगवाना आवश्यक होता है ।
(4) आजकल प्रतिरक्षी दवाइयां उपलब्ध हैं जिनसे श्वसन, निमोनिया आदि रोगों का उपचार आसानी से हो जाता है।
(5) कुपोषण बच्चों का सबसे बड़ा दुश्मन है । गर्भ के दौरान जागरूक देखभाल तथा स्तनपान से बच्चे के स्वास्थ्य को सुधारा जा सकता है। स्तनपान से बच्चों को पूर्ण आहार के साथ-साथ प्रतिरक्षी पदार्थ भी प्राप्त होते हैं जिससे बच्चों को स्वस्थ जीवन आरंभ करने का अवसर मिलता है।
(6) परिवार में जल्दी-जल्दी बच्चा होना तथा आर्थिक स्थिति का ठीक न होना भी बच्चों के लिए हानिकारक सिद्ध होते हैं। अत: अभिभावकों को यह निश्चित कर लेना चाहिए कि दो बच्चों के बीच उचित समय-अंतराल हो ताकि बच्चों की देखभाल तथा पर्याप्त सुरक्षा की जा सके।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • हम बीमार क्यों होते है ?

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise OTHER IMPORTANT QUESTIONS- लघु उत्तरात्मक प्रश्न|89 Videos
  • हम बीमार क्यों होते है ?

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise अभ्यास के प्रश्न|6 Videos
  • बल तथा गति के नियम

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise OTHER IMPORTANT QUESTIONS (संख्यात्मक प्रश्न)|42 Videos
MBD HINDI-HARYANA BOARD-हम बीमार क्यों होते है ? -OTHER IMPORTANT QUESTIONS- दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न
  1. संचरणीय तथा असंचरणीय रोग किन्हें कहते हैं? संचरणीय रोग किस प्रकार फैलत...

    Text Solution

    |

  2. यदि आपका घर स्वच्छ है किंतु पास-पड़ोस स्वस्थ नहीं है तो आप स्वस्थ रह स...

    Text Solution

    |

  3. मक्खी किस प्रकार संक्रमण फैलाती है ?

    Text Solution

    |

  4. अच्छा स्वास्थ्य रखने में शिक्षा किस प्रकार सहायक है ?

    Text Solution

    |

  5. अभिभावकों को शिक्षित करके बच्चे में होने वाले रोगों की रोकथाम किस प्रक...

    Text Solution

    |

  6. रोगों को रोकने या उनको फैलाने से रोकने के लिए कुछ उपाय लिखिए ।

    Text Solution

    |

  7. व्यक्तिगत स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले मुख्य कारक कौन-कौन से हैं? व...

    Text Solution

    |

  8. अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आवश्यक मूल परिस्थितियों का वर्णन क...

    Text Solution

    |