Home
Class 9
PHYSICS
जीवन के जल क्यों अनिवार्य है?...

जीवन के जल क्यों अनिवार्य है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

1. जीवन की उत्तपत्ति सर्वप्रथम सागर के जल में हुई थी। सागर के जल में जीवन की उत्तपत्ति नीले हरे शैवाल तथा साइनो बैक्टीरिया नामक जीवो के रूप में हुई। ये जीव एक - कोशिकीय ( Uni -Cellular )थे। लम्बी अवधि के दौरान इन एक -कोशिका जीवो से बहु -कोशिकीय ( Multi - cellular )जीव बने। सभी जीवो ( पौधो या जंतु ) में 70 % से 90 % तक जल पाया जाता है।
2. हमारे शरीर में पाया जाने वाला जल भोजन से प्राप्त पोषक तत्वों को घोलकर इन्हे शरीर के सभी अंगो तक पहुंचा देता है।
3. जल स्वेदन तथा वाष्पन की प्रक्रियाओ द्वारा मानव शरीर के ताप को नियंत्रित करता है।
4 .जल हमारे शरीर के अपशिष्ट पदार्थो ( मल -मूत्र इत्यादि ) के उतसर्जन के लिए एक अच्छा माध्यम है।
5 . नदियों और समुन्द्र में नावों और जलयानों के द्वारा यात्रियों और सामानो का एक स्थान से दूसरे स्थान तक परिवहन होता है।
6 . हम पानी का अत्यधिक उपयोग पिने में नहाने में कपड़े धोने में और खाना पकाने इत्यादि में करते है। खाना पकाने और पिने का पानी कीटाणु -रहित तथा स्वच्छ होना चाहिए ।
7. जल का उपयोग सामान्यतया औषधि के रूप में भी करते है। आइस -बैग सिरदर्द में आराम पहुँचता है ,जबकि पानी की मिटटी का इस्तेमाल बुखार को कम करने में किया जाता है। 8 . उचाई से तेज गति से गिरते हुए जल में ऊर्जा होती है जिसका प्रयोग हम बिजली बनाने में करते है। 9 . बहुत -से जलीय जंतु जैसे -मेंढ़क ,मछली , मगरमच्छ आदि जल में निवास करते है तथा वे जल में घुली हुई ऑक्सीजन का प्रयोग श्वसन क्रिया में करती है। 10 . बहुत -से जलीय पौधे भी जल में पाए जाते है तथा जल में घुली हुई कार्बन डाइऑक्सइड का प्रकाश संश्लेषण की क्रिया के लिए करते है।
11 . कृषि के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। पौधे पानी के बिना वृद्धि नहीं कर सकते है। न केवल हमे फसल उगाने के लिए एक बड़ी मात्रा में पानी की आवश्यकता पड़ती है बल्कि एक देश का कृषि उद्योग वहाँ से उपस्थित जल स्रोत पर निर्भर होता है। पौधे प्रकाश -संश्लेषण की प्रकिया में जल की अधिक मात्रा प्रयोग करते है।
12 . जल पेड़ -पौधो में खनिजों तथा अन्य पोषक तत्वों का परिवहन करने के लिए एक माध्यम का काम करता है।
13 . जल पौधो के अंकुरण तथा पौधो की वृद्धि में सहायता करता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्राकृतिक संपदा

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise OTHER IMPORTANT QUESTIONS -दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न|13 Videos
  • प्राकृतिक संपदा

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise OTHER IMPORTANT QUESTIONS - लघु उत्तरात्मक प्रश्न|54 Videos
  • प्राकृतिक संपदा

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise OTHER IMPORTANT QUESTIONS - बहु- विकल्पी प्रश्न|49 Videos
  • ध्वनि

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise बहुविकल्पी प्रश्नोत्तर|10 Videos
  • प्राकृतिक सपंदा

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्न|10 Videos