Home
Class 12
BIOLOGY
हीमोफीलिया क्या है? इसके लिंग सहलग्नता व...

हीमोफीलिया क्या है? इसके लिंग सहलग्नता वंशागति के विषय में बताइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

हीमोफीलिया (Haemophilia)-यह एक प्रकार का रोग है जिसमें रोगी रक्त जामन कारक (VIII) (एन्टी हीमोफीलिया ग्लोब्युलिन) या कारक (IX) (प्लाज्मा थ्राम्ब्रोप्लास्टिन) को अनुपस्थिति के कारण रक्त जमने में असमर्थ होता है। स्त्रियाँ सामान्यतः इस विकृति की वाहक होती है तथा जीवन भर सामान्य बनी रहती है। लिंग सहलग्नता वंशागति-हीमोफीलिक वाहक स्त्री तथा सामान्य पुरुष के बीच विवाह कराने से सामान्य लड़की, वाहक लड़की, सामान्य लड़का तथा हीमोफीलिक लड़का 1 : 1 : 1 : 1 के अनुपात में उत्पन्न होता है।

हीमोफीलिक पुरुष तथा सामान्य औरत के बीच विवाह से सामान्य लड़के व वाहक लड़कियाँ 1 : 1 के अनुपात में उत्पन्न होते हैं। - हीमोफीलिक पुरुष तथा वाहक स्त्री के बीच विवाह होने से हीमोफीलिक लड़की, वाहक लड़की, हीमोफीलिक लड़का व सामान्य लड़का 1 : 1 : 1 : 1 के अनुपात में उत्पन्न होता है। किन्तु हीमोफीलिक लड़की भ्रूण अवस्था में ही मर जाती है। इसलिए सभी लड़कियाँ वाहक लड़कियाँ होती हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • QUESTION PAPER 2015

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise (2015)(ZOOLOGY) (लघु उत्तरीय प्रश्न)|3 Videos
  • QUESTION PAPER 2014

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise (2014) (ZOOLOGY)|19 Videos
  • QUESTION PAPER 2016

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise (2016)(ZOOLOGY) (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|4 Videos