Home
Class 12
BIOLOGY
लिंग-सहलग्न वंशागति का एक उदाहरण के साथ ...

लिंग-सहलग्न वंशागति का एक उदाहरण के साथ वर्णन करें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

लिंग सहलग्नता (Sex Linkage)-यह विशेष प्रकार की सहलग्नता है जो उन जीन्स के बीच पायी जाती है जो लिंग गुणसूत्रों में उपस्थित होते हैं। समजात (Homologous) व विषमजात (non-homologous) X और Y गुणसूत्रों के खण्डों की स्थिति के अनुसार ये जीन-विनिमय (crossing over) नहीं कर पाते हैं लेकिन अपूर्ण रूप से ये जीन्स लिंग सहलग्न (sex linked) माने जाते हैं। लिंग सहलग्नता की वंशागति (Inheritance of Sex Linkage)-मार्गन ने सर्वप्रथम 1910 में फलमक्खी (Drosophila melanogoster) में लिंग सहलग्नता की खोज की थी। इस मक्खी में नर व मादा में क्रमश: XX व XY लिंग गुणसूत्र होते हैं। इस मक्खी के आँखों का रंग लिंग सहलग्न होता है। आँख के रंग के युग्म विकल्पी र गुणसूत्र पर स्थित होते हैं और Y गुणसूत्र में संबंधित नहीं होते हैं। ड्रोसोफिला में निमन संकरणों द्वारा वंशागति को दर्शाया जा सकता है श्वेत नेत्र वाली मादा x लाल नेत्र वाला नर (White eved femalex Red eyed male)-फलमक्खी में सफेद नेत्र रंग सामान्य लाल नेत्र रंग के प्रति अप्रभावी (Recessive) होता है। यदि सफेद नेत्र वाली मादा मक्खी का संकरण लाल नेत्र वाली नर मक्खी से कराया जाता है तो F संतति में समस्त मादा लाल नेत्र वाली और समस्त नर सफेद नेत्र वाली होती है। जब म. संततियों में प्राप्त इन लाल नेत्र वाली मादा मक्खियों का इसी संतति की सफेद नेत्र वाली नर मक्खियों के साथ सकरण किया जाता है तो F, संतति में प्राप्त कुल मादा मक्खियों में 50% लाल नेत्र वाली तथा 50% श्वेत नेत्र वाली होती हैं। इस प्रकार कुल प्राप्त नर मक्खियों में 50% लाल नेत्र वाली और 50% श्वेत नेत्र वाली होती है।
लाल नेत्र वाली मादा x सफेद नेत्र वाले नर (Red eyeed female x white eyed male)-जब लाल नेत्र वाली मादा मक्खी का संकरण सफेद नेत्र वाली नर मक्खी से कराया जाता है तो F, संतति में नर और मादा सभी मक्खियाँ लाल नेत्र वाली होंगी। जब `F_1` में स्व-संकरण कराया गया तो `F_1` संतति की संपूर्ण मादा मक्खियाँ लाल नेत्र वाली है। परंतु `F_2` संतति में प्राप्त समस्त नर मक्खियों में 50% लाल नेत्र वाली और 50% सफेद नेत्र वाली हुई।
इन प्रयोगों से स्पष्ट होता है कि लिंग गुणसूत्रों पर स्थित एक विशिष्ट लक्षण एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में लिंग परिवर्तित करता है। दूसरे शब्दों में यह कह सकते हैं कि एक लिंग सहलग्नी लक्षण माता के पुत्र में स्थानांतरित होता है और पिता से पुत्र में कभी नहीं जाता।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • QUESTION PAPER 2016

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise (2016)(ZOOLOGY) (बहुविकल्पीय प्रश्न)|10 Videos
  • QUESTION PAPER 2016

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise (2016)(ZOOLOGY) (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)|3 Videos
  • QUESTION PAPER 2016

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise (2016)(BOTANY) ( लघु उत्तरीय प्रश्न )|3 Videos
  • QUESTION PAPER 2015

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise (2015)(ZOOLOGY) (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|4 Videos
  • QUESTION PAPER 2017

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise (2017)(ZOOLOGY) (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|4 Videos