Home
Class 12
BIOLOGY
परागण की परिभाषा दीजिए। पौधों में पर-परा...

परागण की परिभाषा दीजिए। पौधों में पर-परागण की विधियों का वर्णन करें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

परागण-परागकणों का परागकोष (Anther) से निकलकर वर्तिकाग्र (Stigma) तक पहुँचने की क्रिया को परागण (Pollination) कहते हैं। इस तरह के परागण को अप्रत्यक्ष परागण कहते हैं। अनावृत्तबीजी पौधों में वर्तिकान अनुपस्थित होता है। परागकण बीजाण्ड के बीजाण्ड द्वार गुहिका में सीधे पहुँच जाते हैं।
पर-परागण की विधियाँ-जब एक पुष्प के परागकण उसी जाति के या अन्य किसी जाति के पौधे के पुष्प को परागित करते हैं तो इसे पर-परागण कहते हैं। इसकी कई विधियाँ पाई जाती जो इस प्रकार हैं
(i) वायु परागण (Anemophily)-जब परागकणों का स्थानान्तरण वायु द्वारा होता है तो इसे वायु परागण कहते हैं। जैसे-मक्का, बाँस, नारियल, आदि। ।
(ii) जल परागण (Hydrophily)-जब परागकणों का स्थानांतरण जल द्वारा होता है तो इसे जल परागण कहते हैं। जैसे-सिरैटोफिल्लम, जोस्टेरा आदि।
(iii) कीट परागण (Entomophily)-परागण की इस विधि में परागण की क्रिया छोटे-छोटे कीटों द्वारा होती है। इनमें मधुमक्खियों, मक्खियाँ, ततैया (Wasps) आदि प्रमुख हैं। जैसे-साल्विया, अंजीर, आदि।
(iv) पक्षी द्वारा परागण (Ornithophily)-अनेक उष्णकटिबंधीय पौधे पक्षियों द्वारा परागित होते हैं। इसके लिए इनमें कई प्रकार की संरचनात्मक विशेषताएँ जैसे-चमकदार रंग, आकर्षक आकृति, परागकणों की अधिक संख्या आदि पाई जाती है। इसमें कौआ, बुलबुल, मैना, तोता, गौरेया आदि प्रमुख भूमिका निभाते है
(v) चमगाड़ द्वारा परागण (Cheiropterophily = Bat Pollination)-30 कटिबंधीय क्षेत्रों के कुछ पौधे में चमगादड़ों द्वारा भी परागण होता है। इन पौधों के पुष्प बड़े तथा रात में खिलने वाले होते हैं। जैसे-एनथेसिफेलस कदंबा (Anthocephallus cadamba), झाड़ फानूस (Kiglia africana) आदि।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • QUESTION PAPER 2016

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise (2016)(ZOOLOGY) (बहुविकल्पीय प्रश्न)|10 Videos
  • QUESTION PAPER 2016

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise (2016)(ZOOLOGY) (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)|3 Videos
  • QUESTION PAPER 2016

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise (2016)(BOTANY) ( लघु उत्तरीय प्रश्न )|3 Videos
  • QUESTION PAPER 2015

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise (2015)(ZOOLOGY) (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|4 Videos
  • QUESTION PAPER 2017

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise (2017)(ZOOLOGY) (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|4 Videos