Home
Class 12
BIOLOGY
अम्लीय वर्षा क्या है?...

अम्लीय वर्षा क्या है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

अम्लीय वर्षा-वृहत् रूप में अम्ल वर्षा उन अनेक तरीकों को कहा जाता है जिनसे वायुमंडल से अम्ल धरती पर जमा होता है। अम्ल का जमाव आई या शुष्क हो सकता है।
आर्द्र जमाव-वर्षा, कुहरा या बर्फ के द्वारा अम्ल के जमाव को आई जमाव कहते हैं।
शुष्क जमाव-वायु द्वारा बहाकर लाए गए कणों तथा अम्लीय गैसों को शुष्क जमाव कहते हैं जो धरती की सतहों पर बैठ जाते हैं।
वर्षा के रूप में विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों, स्वचालित वाहनों एवं भिन्न-भिन्न प्रकार के ईंधनों के जलने से वातावरण में सल्फर तथा नाइट्रोजन के ऑक्साइड मुक्त होते रहते हैं। ये हवा में मौजूद जल से संयुक्त होकर सल्फ्यूरिक अम्ल (`H_2SO_4`) एवं नाइट्रिक अम्ल (`HNO_3`) बनाते हैं। वर्षा के जल के साथ ये अम्लीय वर्षा के रूप में पृथ्वी पर गिरते हैं। अम्लीय वर्षा में सल्फ्यूरिक अम्ल की मात्रा नाइट्रिक अम्ल की अपेक्षा अधिक होती है।
अम्लीय वर्षा का धरती तथा जलाशयों में रहने वाले जीव-जंतुओं पर प्रतिकूल असर पड़ता है। इससे मकानों, स्मारकों, पुलों, सड़कों आदि में क्षरण होने लगता है। अम्लीय वर्षा के कारण भारी धातु जैसे शीशा, कॉपर, मैंगनीज, ऐल्युमीनियम, जस्ता, कैडमियम आदि अधिक जमा हो जाते हैं जो जीवों के लिए हानिकारक होते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • QUESTION PAPER 2016

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise (2016)(ZOOLOGY) (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|4 Videos
  • QUESTION PAPER 2016

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise (2016)(ZOOLOGY) (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)|3 Videos
  • QUESTION PAPER 2015

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise (2015)(ZOOLOGY) (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|4 Videos
  • QUESTION PAPER 2017

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise (2017)(ZOOLOGY) (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|4 Videos