Home
Class 12
BIOLOGY
जैव विविधता के किन्हीं तीन प्रकारों का स...

जैव विविधता के किन्हीं तीन प्रकारों का संक्षिप्त विवरण दीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जैव विविधता के प्रकार
(i) आनुवंशिक विविधता (Genetic diversity)-यह स्पीशीज के अंदर निहित जीन्स की विभिन्नता को दर्शाता है। यह एक ही स्पीशीज की समष्टियों के अंदर तथा समष्टियों के बीच की विभिन्नता को समाहित करता है। प्रत्येक स्पीशीज में आनुवंशिक स्तर पर बहुत विविधता हो सकती है। जैसे सर्पगंधा का पौधा भारतवर्ष के विभिन्न क्षेत्रों में विविधता लिये पाया जाता है।
(ii) स्पीशीज विविधता (Species Diversity)-किसी क्षेत्र विशेष में पाई जाने वाली विभिन्न स्पीशीज की संख्या स्पीशीज विविधता को दर्शाती है। स्पीशीज स्तर पर पादप तथा प्राणियों में विविधता पाई जाती है। एक अनुमान के अनुसार विश्व में 1.8 मिलियन स्पीशीज हैं।
(iii) पारिस्थितिक विविधता (Ecological Diversity)-यह समुदाय तथा पारिस्थितिक तंत्र के स्तर पर विविधता प्रदर्शित करता है। पारिस्थितिक तंत्र में विभिन्न स्पीशीज एक-दूसरे के साथ होने के अतिरिक्त आपस में तथा आस-पास के वातावरण से प्रभावित होती है। रेगिस्तान, वर्षा वन, दलदल, नदियाँ, झीलें तथा मुद्र जमीनीय, जलीय पारिस्थितिक तंत्र के उदाहरण हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • QUESTION PAPER 2017

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise (2017)(BOTANY) (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|4 Videos
  • QUESTION PAPER 2017

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise (2017)(ZOOLOGY) (बहुविकल्पीय प्रश्न)|10 Videos
  • QUESTION PAPER 2017

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise (2017)(BOTANY) (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)|3 Videos
  • QUESTION PAPER 2016

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise (2016)(ZOOLOGY) (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|4 Videos
  • QUESTION PAPER 2018

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise (2018)(ZOOLOGY) (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|4 Videos