Home
Class 12
BIOLOGY
पुनर्योगज DNA प्रौद्योगिकी से आप क्या सम...

पुनर्योगज DNA प्रौद्योगिकी से आप क्या समझते हैं? इसमें प्रयुक्त विभिन्न क्रमों को बताएं।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

पुनर्योगज DNA प्रौद्योगिकी-यह आनुवंशिक अभियंत्रिकी एक तकनीक है जिसके द्वारा अवांछित DNA को काटा जाता है तथा वांछित DNA को पुनः जोड़ा जाता है। इस तकनीक में प्रतिबंधित एण्डोन्यूक्लिएज (Restriction endonuclease) एन्जाइम की सहायता से अवांछित DNA के विशिष्ट खण्डों को काटा जाता है तथा लाइगेज (ligase) की सहायता से वांछित DNA खण्डों को जोड़ा जाता है। पुनसंयोजन तकनीक के द्वारा विजातीय DNA को किसी संवाहक जैसे प्लाज्मिड या विषाणु के DNA में निवेशित किया जा सकता है। यह तकनीक असंबंधित जीवों के बीच जीन स्थानांतरण की वैकल्पिक विधि है।
पुनर्योगज DNA प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्रम
प्रथम चरण अवांछित DNA खण्ड का पहचान करना।
द्वितीय चरण-प्रतिबंधित एन्जाइम द्वारा DNA का खंडन।
तृतीय चरण-अवांछित DNA खण्ड का विलगन।
चतुर्थ चरण-वांछित DNA खण्ड का लाइगेज द्वारा संवाहक से बंधन।
पंचम चरण पुनर्योगत DNA का परपोषी में स्थानांतरण।
षष्ठम चरण-परपोषी कोशिकाओं का माध्यम से संवर्धन।
सप्तम चरण-वाछित उत्पाद का निष्कर्षण।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • QUESTION PAPER 2017

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise (2017)(ZOOLOGY) (लघु उत्तरीय प्रश्न)|3 Videos
  • QUESTION PAPER 2016

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise (2016)(ZOOLOGY) (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|4 Videos
  • QUESTION PAPER 2018

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise (2018)(ZOOLOGY) (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|4 Videos