Home
Class 12
PHYSICS
वैद्युत विभव तथा वैद्युत विभवान्तर से क्...

वैद्युत विभव तथा वैद्युत विभवान्तर से क्या तात्पर्य है? इनके मात्रक लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

वैद्युत विभव-"विद्युत क्षेत्र में, किसी परीक्षण धन आवेश `(+q_0)` को अनन्त से किसी बिन्दु तक लाने में किए गए कार्य (W) तथा परीक्षण आवेश के अनुपात को उस बिन्दु पर वैद्युत विभव कहते हैं।" यह अदिश राशि है।
माना परीक्षण आवेश `q_0` को अनन्त से वैद्युत क्षेत्र के किसी बिन्दु तक लाने में किया गया कार्य W है तो उस बिन्दु पर वैद्युत विभव `V=W/q_0` जूल/कूलॉम अथवा वोल्ट । की विमा `[ML^2T^(-3)A^(-1)]` है।
वैद्युत विभवान्तर-"वैद्युत क्षेत्र में, किसी परीक्षण धन आवेश `(+q_0)` को एक बिन्दु से दूसरे बिन्दु तक लाने में किए गए कार्य (W) तथा परीक्षण आवेश के अनुपात को उन बिन्दुओं के बीच वैद्युत विभवान्तर कहते हैं।" यह अदिश राशि है।
माना किसी धन परीक्षण आवेश `+q_0` को वैद्युत क्षेत्र के किसी बिन्दु B से बिन्दु A तक ले जाने में क्षेत्र के विरुद्ध W कार्य करना पड़ता है तथा बिन्दुओं A तथा B के वैद्युत विभव क्रमश: `V_A` तथा `V_B` वैद्युत है तो विभवान्तर `V_B-V_A = W/q_0` जूल/कूलॉम अथवा वोल्ट।
Promotional Banner