Home
Class 12
PHYSICS
किसी बिन्दु आवेश के कारण किसी बिन्दु पर ...

किसी बिन्दु आवेश के कारण किसी बिन्दु पर वैद्युत विभव के लिए व्यंजक प्राप्त कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

बिन्दु आवेश के कारण किसी बिन्दु पर वैद्युत विभव- माना + q कूलॉम का बिन्दु आवेश, K परावैद्युतांक वाले माध्यम में बिन्दु O पर स्थित है (चित्र)। बिन्दु आवेश +q के कारण उत्पन्न विद्युत क्षेत्र में बिन्दु O से r मीटर दूरी पर कोई बिन्दु A है, जहाँ पर वैद्युत विभव ज्ञात करना है।

माना रेखा OA पर, बिन्दु O से x मीटर की दूरी पर कोई बिन्दु B है, जिस पर परीक्षण आवेश `+q_o` स्थित है कूलॉम के नियमानुसार, बिन्दु आवेश +q के कारण, परीक्षण आवेश +q पर लगने वाला वैद्युत बल
`F=1/(4piepsilon_0K) (q q_0)/x^2` न्यूटन
माना बिन्दु B से, बिन्दु आवेश +q की ओर अनन्त सूक्ष्म दूरी dx पर (अर्थात् दूरी - dx पर) एक अन्य बिन्दु C है, अत: परीक्षण आवेश `+q_0` को बल F के विरुद्ध, बिन्दु B से बिन्दु C तक लाने में किया गया अल्पांश कार्य
dW= बल x दूरी = F x (-dx)
`=1/(4piepsilon_0K)(qq_0)/x^2 xx(-dx)`
`=-1/(4piepsilon_0K) (qq_0)/x^2` जूल
परीक्षण आवेश `+q_0` को अनन्त से बिन्दु A तक लाने में किया गया कुल कार्य
`W=int_oo^r dW=int_oo^r-1/(4piepsilon_0K)(qq_0)/x^2 dx`
`=-1/(4piepsilon_0K)qq_0 int_oo^r (dx)/x^2=-1/(4piepsilon_0K)qq_0 int_oo^r x^(-2)dx`
`=-1/(4piepsilon_0K) qq_0 [x^(-2+1)/(-2+1)]_oo^r`
`=-1/(4piepsilon_0K) qq_0[x^(-1)/(-1)]_oo^r`
`=1/(4piepsilon_0K)qq_0 [1/x]_oo^r =1/(4piepsilon_0K) qq_0 [1/r-1/oo]`
`=1/(4piepsilon_0K)(qq_0)/r` जूल (`because 1/oo=0)`
अत: आवेश +q के कारण, उससे r दूरी पर वैद्युत विभव
`V=W/q_0=1/(4piepsilon_0K) q/r` वोल्ट
परन्तु K = 1, अत: वैद्युत विभव `V=1/(4piepsilon_0)q/r` वोल्ट
इसी प्रकार, बिन्दु आवेश - q के कारण बिन्दु A पर वैद्युत विभव
`V=-1/(4piepsilon_0)q/r` वोल्ट।
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. किसी बिन्दु आवेश के कारण किसी बिन्दु पर वैद्युत विभव के लिए व्यंजक प्र...

    Text Solution

    |

  2. किसी बिन्दु पर संतत फलन होता है -

    Text Solution

    |

  3. स्थिरवैद्युत विभव | बिंदु आवेश के कारण विभव | आवेशों के निकाय के कारण ...

    Text Solution

    |

  4. वैद्युत द्विध्रुव के कारण विभव | कुछ प्रश्न

    Text Solution

    |

  5. किसी बिन्दु-आवेश के कारण तथा आवेशों के निकाय के कारण विद्युत् क्षेत्र

    Text Solution

    |

  6. स्थिरवैद्युत विभव | बिंदु आवेश के कारण विभव | आवेशों के निकाय के कारण ...

    Text Solution

    |

  7. वैद्युत द्विध्रुव के कारण विभव | कुछ प्रश्न

    Text Solution

    |

  8. बिन्दु द्रव्यमानों के समूह के कारण किसी बिन्दू पर गुरुत्वाकर्षण बल | न...

    Text Solution

    |

  9. Board Special |विद्युत द्विध्रुव के कारण किसी बिन्दु पर विभव पर आँकिक ...

    Text Solution

    |