Home
Class 12
PHYSICS
वैद्युत द्विध्रुव के कारण अक्षीय स्थिति ...

वैद्युत द्विध्रुव के कारण अक्षीय स्थिति में वैद्युत विभव के व्यंजक का निगमन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

वैद्युत द्विध्रुव की अक्ष पर स्थित किसी बिन्दु पर वैद्युत विभव (अक्षीय अथवा अनुदैर्ध्य स्थिति)-माना AB वैद्युत द्विध्रुव K परावैद्युतांक के माध्यम में स्थित है, जिसके A सिरे पर + q आवेश तथा B सिरे पर -q आवेश एक-दूसरे से 2l दूरी पर स्थित है (चित्र)। इस वैद्युत द्विध्रुव के

मध्य-बिन्दु O से r मीटर की दूरी पर इसकी अक्षीय स्थिति में कोई बिन्दु P है, जहाँ पर विद्युत विभव ज्ञात करना है बिन्दु P की + q आवेश से दूरी (r-l) तथा -q आवेश से दूरी (r+l) है। यदि इनके संगत विभव क्रमश: `V_1` व.`V_2`.हो तो +q आवेश के कारण बिन्दु P पर विद्युत विभव
`V_1=1/(4piepsilon_0K) q/(r-l)` वोल्ट
तथा -q आवेश के कारण बिन्दु P पर विद्युत विभव
`V_2=-1/(4piepsilon_0K) q/(r-l)` वोल्ट
बिन्दु P पर परिणामी वैद्युत विभव `V=V_1+V_2`
`V=1/(4piepsilon_0K) q/"(r-l)"-1/(4piepsilon_0K) q/"(r+l)"`
`=q/(4piepsilon_0K) [1/"(r-l)"-1/"(r+l)"]`
`=q/(4piepsilon_0K)[("(r+l)"-"(r-l)")/(r^2-l^2)]`
`=1/(4piepsilon_0K) (2ql)/(r^2-l^2)` वोल्ट।
परन्तु 2ql=p (वैद्युत द्विध्रुव का आघूर्ण) रखने पर,
`V=1/(4piepsilon_0K) p/((r^2-l^2))` वोल्ट।
यदि l का मान r के सापेक्ष बहुत कम हो तो `l^2` का मान `r^2` की तुलना में नगण्य माना जा सकता है।
अत: वैद्युत द्विध्रुव के कारण बिन्दु P पर विद्युत विभव
`V=1/(4piepsilon_0K)p/r^2` वोल्ट।
परन्तु K = 1, अत: वैद्युत द्विध्रुव के कारण बिन्दु P पर वैद्युत विभव
`V=1/(4piepsilon-0) p/r^2` वोल्ट।
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. वैद्युत द्विध्रुव के कारण अक्षीय स्थिति में वैद्युत विभव के व्यंजक का ...

    Text Solution

    |

  2. वैद्युत द्विध्रुव तथा द्विध्रुव का आघूर्ण || वैद्युत द्विध्रुव के कारण...

    Text Solution

    |

  3. वैद्युत द्विध्रुव के कारण क्षेत्र अक्षीय स्थिति में || विद्युत् द्विध्...

    Text Solution

    |

  4. वैद्युत द्विध्रुव के कारण विभव | कुछ प्रश्न

    Text Solution

    |

  5. आवेशों के निकाय के कारण विद्युत क्षेत्र || वैद्युत द्विध्रुव तथा द्विध...

    Text Solution

    |

  6. वैद्युत द्विध्रुव के कारण अक्षीय स्थिति में विद्युत् क्षेत्र

    Text Solution

    |

  7. वैद्युत द्विध्रुव के कारण निरक्षीय स्थिति में विद्युत् क्षेत्र

    Text Solution

    |

  8. वैद्युत द्विध्रुव के कारण विभव | कुछ प्रश्न

    Text Solution

    |

  9. वैद्युत द्विध्रव प्रश्न|वैद्युत द्विध्रव के कारण निरक्षीय स्थिति में व...

    Text Solution

    |