Home
Class 12
PHYSICS
सिद्ध कीजिए कि किसी वैद्युत द्विध्रुवकी ...

सिद्ध कीजिए कि किसी वैद्युत द्विध्रुवकी अनुप्रस्थ (निरक्षीय) स्थिति में किसी बिन्दु पर वैद्युत विभव शून्य होता है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

वैद्युत द्विध्रुव की निरक्षीय रेखा पर स्थित किसी बिन्दु पर वैद्युत विभव-माना AB वैद्युत द्विध्रुव K परावैद्युतांक के माध्यम में स्थित है, जिसके A सिरे पर +q आवेश तथा B सिरे पर -q आवेश एक-दूसरे से 2l दूरी पर स्थित हैं (चित्र)। वैद्युत द्विध्रुव के मध्य-बिन्दु O से r मीटर की दूरी पर निरक्षीय स्थिति में कोई बिन्दु P है, जहाँ पर विद्युत विभव ज्ञात करना है। संलग्न चित्र से स्पष्ट है कि बिन्दु P की + q.व -q दोनों आवेशों से दूरी `sqrt(r^2+l^2)` के बराबर है।
अत: आवेश +q के कारण बिन्दु P पर विद्युत विभव
`V_1=1/(4piepsilon_0K) q/(r^2+l^2)^(1//2)` वोल्ट
आवेश-q के कारण बिन्दु P पर विद्युत विभव
`V_2=-1/(4piepsilon_0K) q/(r^2+l^2)^(1//2)` वोल्ट।
बिन्दु P पर परिणामी वैद्युत विभव
`V=V_1+V_2`
`=1/(4piepsilon_0K)q/(r^2+l^2)^(1//2)-1/(4piepsilon_0K)q/(r^2+l^2)^(1//2)=0`
अतः वैद्युत द्विध्रुव के कारण निरक्षीय स्थिति में किसी बिन्दु पर वैद्युत विभव शून्य होता है।
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. सिद्ध कीजिए कि किसी वैद्युत द्विध्रुवकी अनुप्रस्थ (निरक्षीय) स्थिति मे...

    Text Solution

    |

  2. वैद्युत द्विध्रुव तथा द्विध्रुव का आघूर्ण || वैद्युत द्विध्रुव के कारण...

    Text Solution

    |

  3. वैद्युत द्विध्रुव के कारण क्षेत्र अक्षीय स्थिति में || विद्युत् द्विध्...

    Text Solution

    |

  4. सिद्ध कीजिए कि किसी समचतुष्फलक कि कोई दो सम्मुख कोरें परस्पर लम्ब होती...

    Text Solution

    |

  5. किसी DeltaOAB में angleAOB=90^(@) तथा बिन्दु P, Q भुजा AB को समत्रिभाज...

    Text Solution

    |

  6. कोई फलन किसी बिन्दु x = a पर अवकलनीय कहलता है, जब -

    Text Solution

    |

  7. किसी बिन्दु पर संतत फलन होता है -

    Text Solution

    |

  8. स्थिर वैद्युत विभव तथा धारिता पर आधारित अच्छे प्रश्न

    Text Solution

    |

  9. वैद्युत द्विध्रुव के कारण अक्षीय स्थिति में विद्युत् क्षेत्र

    Text Solution

    |