Home
Class 12
PHYSICS
पृथक्कृत गोलीय चालक जो परावैद्युतांक K व...

पृथक्कृत गोलीय चालक जो परावैद्युतांक K वाले माध्यम में स्थित है, इसके लिए धारिता के सूत्र का निगमन कीजिए।
दो आवेशित चालकों को एक तार द्वारा जोड़ने पर ऊर्जा की हानि के व्यंजक को प्राप्त कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

पृथक्कृत गोलीय चालक की धारिता-माना R त्रिज्या के पृथक्कृत गोलीय चालक पर +q आवेश एकसमान रूप से फैला है।
गोलीय चालक के पृष्ठ पर विद्युत विभव,
`V=1/(4piepsilon_0) q/(KR)`
गोलीय चालक की धारिता `C=q/V = q/(1/(4piepsilon_0K) q/R)`
`C=4piepsilon_0 KR`
दो आवेशित चालकों को तार द्वारा जोड़ने पर ऊर्जा हानि-माना दो चालकों की वैद्युत धारिता `C_1` व `C_2` हैं। चालकों को क्रमश: `q_1` व `q_2` आवेश देने पर उनके वैद्युत विभव `V_1` व `V_2` हैं । अत: `q_1=C_1V_1` तथा `q_2=C_2V_2`

दोनों चालकों को एक तार द्वारा जोड़ने पर उनका उभयनिष्ठ विभव V हो जाता है।
उभयनिष्ठ विभव (V)= `(q_1+q_2)/(C_1+C_2)`
`V=(C_1V_1+C_2V_2)/(C_1+C_2)`...(1)
चालकों को जोड़ने पर ऊर्जा हानि = (चालकों की प्रारम्भिक कुल ऊर्जा) - (चालकों की बाद में कुल ऊर्जा)
`DeltaU=(1/2C_1V_1^2 +1/2C_2V_2^2)-(1/2C_1V^2+1/2C_2V^2)`
`=1/2[C_1V_1^2 +C_2V_2^2-(C_1+C_2)V^2]`
समीकरण (1) से V का मान रखने पर,
`DeltaU=1/2[C_1V_1^2 +C_2V_2^2 -(C_1+C_2)(C_1V_1+C_2V_2)^2/(C_1+C_2)^2]`
`=1/2[(C_1^2V_1^2+C_1C_2V_2^2+C_1C_2V_1^2+C_2^2V_2^2-C_1^2V_1^2-C_2^2V_2^2-2C_1C_2V_1V_2)/(C_1+C_2)]`
`=1/2(C_1C_2(V_2^2+V_1^2-2V_1V_2))/(C_1+C_2)`
`DeltaU=1/2 (C_1C_2)/(C_1+C_2)(V_2-V_1)^2`
ऊर्जा की यह हानि तार में ऊष्मा के रूप में होती है।
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. पृथक्कृत गोलीय चालक जो परावैद्युतांक K वाले माध्यम में स्थित है, इसके ...

    Text Solution

    |

  2. L लम्बाई की एक छड़ जिसके सिरे दो परस्पर लम्ब रेखाओं पर स्थित है , फि...

    Text Solution

    |

  3. दो पासो को एक साथ चार बार फेका जाता है दोनों पासो पर प्राप्त अ...

    Text Solution

    |

  4. एक फूलों की क्यारी, जो एक वृत्त के त्रिज्याखण्ड के रूप में है, की घेरा...

    Text Solution

    |

  5. दो आवेशित चालकों या संधारित्रों के बीच आवेश का पुनर्वितरण || आवेशों के...

    Text Solution

    |

  6. दो आवेशित चालकों या संधारित्रों के बीच आवेश का पुनर्वितरण || आवेशों के...

    Text Solution

    |

  7. विद्यालय में वार्षिकोत्सव के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा निर्मित हस्त...

    Text Solution

    |

  8. मीरा के पदों के आधार पर स्पष्ट कीजिए कि वह भक्त की विपत्ति दूर करने के...

    Text Solution

    |

  9. दो सिक्कों को एक साथ उछालकर दोनों सिक्कों में पट प्राप्त करने की प्राय...

    Text Solution

    |