Home
Class 12
PHYSICS
a और b त्रिज्याओं वाले दो आवेशित चालक गो...

a और b त्रिज्याओं वाले दो आवेशित चालक गोले एक तार द्वारा एक-दूसरे से जोड़े गए हैं। दोनों गोलों के पृष्ठों पर वैद्युत क्षेत्रों में क्या अनुपात है? प्राप्त परिणाम को, यह समझाने में प्रयुक्त कीजिए कि किसी चालक के तीक्ष्ण और नुकीले सिरों पर आवेश घनत्व, चपटे भागों की अपेक्षा अधिक क्यों होता है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

माना इन गोलों पर आवेश क्रमश: `q_1` तथा `q_2` हैं।
`because` दोनों गोले चालक तार द्वारा जुड़े हैं। अतः दोनों के पृष्ठीय विभव बराबर होगे।
अतः `1/(4piepsilon_0) q_1/a=1/(4piepsilon_0) . q_2/b`
`rArr q_1/a=q_2/b rArr q_1/q_2=a/b`...(1)
अतः गोलों के पृष्ठों पर वैद्युत क्षेत्र क्रमशः निम्नलिखित हैं :
`E_1=1/(4piepsilon_0) . q_1/a^2`
`E_2=1/(4piepsilon_0)q_2/b^2`
`therefore E_1/E_2=q_1/q_2xxb^2/a^2 = a/b xx b^2/a^2`
`rArr E_1/E_2=b/a`
सिद्ध करना है: आवेश घनत्व `prop 1/"वक्रता त्रिज्या"`
माना किसी आवेशित चालक के दो अलग-अलग भागों की त्रिज्याएँ a तथा b हैं। माना चालक का प्रथम भाग दूसरे की तुलना में नुकीला है तब a `lt` b होगा।
यदि इन भागों पर `q_1` व `q_2` आवेश संचित हैं तो
`q_1/q_2=a/b`
इन भागों पर पृष्ठीय आवेश घनत्व क्रमश: `sigma_1=q_1/(4pia^2)` तथा `sigma_2=q_2/(4pib^2)` होंगे।
`therefore sigma_1/sigma_2=q_1/q_2xxb^2/a^2=a/bxxb^2/a^2`
`rArr sigma_1/sigma_2=b/a` या `sigma prop 1/"वक्रता त्रिज्या"`
`because alt b " " therefore sigma_1gt sigma_2`
अर्थात् कम वक्रता त्रिज्या वाले भाग (नुकीले भाग) को पृष्ठीय घनत्व अधिक वक्रता त्रिज्या वाले भाग की तुलना में अधिक होगा।
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. a और b त्रिज्याओं वाले दो आवेशित चालक गोले एक तार द्वारा एक-दूसरे से ...

    Text Solution

    |

  2. यह ज्ञात है की महाविद्यालय के छात्रों में से 60 % छात्रावास में रहते ...

    Text Solution

    |

  3. अब कहाँ दूसरे के दुःख से दुःखी होने वाले' पाठ के आधार पर लिखिए कि प्रक...

    Text Solution

    |

  4. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक पर संकेत बिन्दुओं के आधार पर लगभग 100...

    Text Solution

    |

  5. कॉलम - I में कुछ निश्चित स्थितियां दी गई है जिनमे प्रतिरोध का सीधा धा...

    Text Solution

    |

  6. एक थैले में 3 सफेद और 5 काली गेंदें हैं। थैले के अंदर से बिना देखे एक ...

    Text Solution

    |

  7. आवेश का वितरण कितने प्रकार का होता है #!#रेखीये आवेशित चालक तार के कार...

    Text Solution

    |

  8. दो अनन्त लम्बाई के समान्तर तार जिन पर रेखीय आवेश घनत्व क्रमश: lambda1,...

    Text Solution

    |

  9. एक काय केंद्रित घनीय जालक का निर्माण B के खोखले गोलों से किया गया है। ...

    Text Solution

    |