Home
Class 12
PHYSICS
चुम्बकीय प्रवृति की परिभाषा लिखिए | इसका...

चुम्बकीय प्रवृति की परिभाषा लिखिए | इसका मात्रक क्या होगा ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

आपेक्षिक चुम्बकशीलता—किसी पदार्थ की चुम्बकशीलता तथा निर्वात को चुम्बकशीलता `(mu_(0))` के अनुपात को आपेक्षिक चुम्बकशीलता कहते हैं। इसे `.mu_(r)` से प्रदर्शित करते हैं।
`mu_(r)=mu//mu_(0)`
प्रतिचुम्बकीय पदार्थ के लिए `mu_(r) < 1`, अनुचुम्बकीय पदार्थ के लिए `mu_(r)gt1` तथा लौहचुम्बकीय पदार्थ के लिए `u_(r)gtgt1` होता है।
चुम्बकशीलता-चुम्बकित पदार्थ के भीतर उत्पन्न चुम्बकीय प्रेरण `vecB` तथा चुम्बकन क्षेत्र की चुम्बकीय तीव्रता `vecH` के अनुपात को उस पदार्थ की चुम्बकशीलता कहते हैं। इसे `.mu.` से प्रदर्शित करते हैं। अत: `mu= vecB//vecH` इसका मात्रक वेबर/(ऐम्पियर-मीटर) अथवा न्यूटन/ऐम्पिय`र^(2)` है। नर्म लोहे की चुम्बकशीलता स्टील की अपेक्षा अधिक होती है।
चुम्बकीय ( सुग्राहिता) प्रवृत्ति-किसी चुम्बकीय पदार्थ से उत्पन्न हुई चुम्बकन तीव्रता (I) तथा उसे उत्पन्न करने वाले चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता (H) के अनुपात को उस पदार्थ की चुम्बकीय ( सुग्राहिता) प्रवृत्ति कहते हैं। इसे `.chi_(m).` (काई एम) से प्रदर्शित करते हैं। `chi_(m) = I//H`, इसका कोई मात्रक नहीं है। नर्म लोहे की चुम्बकीय प्रवृत्ति `chi_(m)` स्टील की अपेक्षा अधिक होती है।
सापेक्ष चुम्बकशीलता `(mu_(r))` तथा चुम्बकीय प्रवृत्ति `(chi_(m))` में सम्बन्ध-
किसी धारावाही परिनालिका के भीतर नर्म लोहे की नोड रखने पर क्रोड के भीतर परिणामी चुम्बकीय प्रेरण
`vecB=mu_(0)(vecH+vecI)`
चुम्बकीय प्रवृत्ति `chi =I/H`
या `I=chi_(m)H`
संख्यात्मक रूप में,
`B=mu_(0)(H+chi_(m)H)`
`=mu_(0)(1+chi_(m))H`
परन्तु `B=muH`
अत: `muH=mu_(0)(1+chi_(m))H`
या `(mu)/(mu_(0))=1+chi_(m)`
या `mu_(r)=1+chi_(m)`
यह सापेक्ष चुम्बकशीलता `(mu_(r))` तथा चुम्बकीय प्रवृत्ति `(chi_(m))` में सम्बन्ध है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • चुम्बकत्व एवं द्रव्य

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर|2 Videos
  • चुम्बकत्व एवं द्रव्य

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर-I|3 Videos
  • गतिमान आवेश और चुम्बकत्व

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise आंकिक प्रश्न|47 Videos
  • तरंग-प्रकाशिकी

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise आंकिक प्रश्न|44 Videos
UP BOARD PREVIOUS YEAR-चुम्बकत्व एवं द्रव्य-लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर-II
  1. भूचुम्बकीय क्षेत्र के विभिन्न अवयव क्या हैं? उनके बीच के सम्बन्ध का सू...

    Text Solution

    |

  2. भू-चुम्बकत्व के विभिन्न अवयव क्या हैं? इन्हें परिभाषित कीजिए।

    Text Solution

    |

  3. आपेक्षिक चुम्बकशीलता, चुम्बकशीलता तथा चुम्बकीय प्रवृत्ति से क्या तात्प...

    Text Solution

    |

  4. चुम्बकीय प्रवृति की परिभाषा लिखिए | इसका मात्रक क्या होगा ?

    Text Solution

    |

  5. चुम्बकीय प्रवृत्ति तथा चुम्बकशीलता से क्या तात्पर्य है? सापेक्ष चुम्बक...

    Text Solution

    |

  6. नति कोण की परिभाषा दीजिए। किसी स्थान पर पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र की ...

    Text Solution

    |

  7. एक स्थान पर पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र का ऊर्ध्वाधर घटक 0.3 गॉस तथा नत...

    Text Solution

    |

  8. एक वायु क्रोडीय परिमालिका की अक्ष पर चुम्बकीय फ्लक्स घनत्व (B) 0.05 वे...

    Text Solution

    |