Home
Class 12
PHYSICS
चोक कुण्डली की रचना कीजिए और यह दिखाइए क...

चोक कुण्डली की रचना कीजिए और यह दिखाइए कि प्रत्यावर्ती धारा परिपथों में चोक कुण्डली के उपयोग से ऊर्जा क्षय में पर्याप्त कमी हो जाती है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts


चोक कुण्डली-चोक कुण्डली एक ऐसी युक्ति है, जो प्रत्यावर्ती धारा परिपथ में बिना वैद्युत ऊर्जा ह्रास के धारा की प्रबलता कम कर देती है।
रचना-यह एक नगण्य प्रतिरोध तथा ऊँचे प्रेरकत्व की कुण्डली होती है, जो ताँबे के मोटे वैद्युतरोधी (insulated) तार के अनेक फेरों को पटलित लौह-क्रोड के ऊपर लपेटकर बनाई जाती है (चित्र)। कुण्डली पर तार के अधिक फेरे तथा लोहे का क्रोड होने से इसका प्रेरकत्व (L) बहुत अधिक होता है तथा तार मोटा लेने से कुण्डली का प्रतिरोध (R) लगभग शून्य हो जाता है। क्रोड को कुण्डली के अन्दर किसी भी दूरी तक प्रविष्ट कराया जा सकता है। इस कारण कुण्डली का प्रेरकत्व L तथा प्रतिबाधा `Z =sqrt(R^2 + omega^2 L^2)` उतनी ही अधिक हो जाती है। इस प्रकार चोक कुण्डली के द्वारा प्रत्यावर्ती धारा के मान को नियन्त्रित किया जाता है, अर्थात् प्रत्यावर्ती धारा के मान को घटा-बढ़ा सकते हैं, अत: चोक कुण्डली एक ऐसा L-R परिपथ है, जिसमें प्रेरकत्व L का मान अधिक तथा प्रतिरोध R का मान कम होता है। चूंकि L-R परिपथ में औसत शक्ति
`barP = V_(rms) xx i_(rms) xx cos phi)`
जहाँ `cos phi` , शक्ति गुणांक. है, इसका मान
` cos phi = R/Z = (R )/(sqrt( R^2 + omega^2 L^2) )` है।
यदि चोक कुण्डली का ओमीय प्रतिरोध लगभग शून्य हो तथा प्रेरकत्व Lबहुत ऊँचा हो, तब `cos phi= omega ` (लगभग), अत: चोक कुण्डली में औसत शक्ति क्षय लगभग शून्य होता है। इस प्रकार चोक कुण्डली की औसत शक्ति क्षय शून्य होने के कारण ऊर्जा क्षय में पर्याप्त कमी आ जाती है। चोक कुण्डली का प्रतिरोध (R) ठीक शून्य नहीं होता क्योकि चोक कुण्डली लगाने पर कुछ वैद्युत ऊर्जा, ऊष्मीय ऊर्जा के रूप में क्षय होती है।
चोक कुण्डली का उपयोग केवल प्रत्यावर्ती धारा परिपथ में ही किया जाता है, दिष्ट धारा परिपथ में नहीं क्योंकि दिष्ट धारा के लिए `omega = 0` होने से प्रेरण प्रतिघात `X_L = omega L` का मान भी शून्य हो जाएगा। इससे परिपथ में कुण्डली का केवल ओमीय प्रतिरोध ही रह जाएगा जो कि लगभग शून्य होता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रत्यावर्ती धारा

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर-II|25 Videos
  • प्रत्यावर्ती धारा

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise आंकिक प्रश्न|55 Videos
  • प्रश्न पत्र 2022 Set 1

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise खण्ड- य |8 Videos
UP BOARD PREVIOUS YEAR-प्रत्यावर्ती धारा-विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर
  1. एक प्रत्यावर्ती धारा परिपथ में प्रेरकत्व L, धारिता C तथा प्रतिरोध R ...

    Text Solution

    |

  2. चोक कुण्डली का कार्य-सिद्धान्त समझाइए तथा चोक कुण्डली में वाटहीन धारा ...

    Text Solution

    |

  3. चोक कुण्डली की रचना कीजिए और यह दिखाइए कि प्रत्यावर्ती धारा परिपथों मे...

    Text Solution

    |

  4. प्रत्यावर्ती धारा जनित्र का सिद्धान्त तथा कार्य-प्रणाली चित्र द्वारा स...

    Text Solution

    |

  5. कुण्डली में उत्पन्न वैद्युत वाहक बल का व्यंजक कोणीय चाल के पदों में लि...

    Text Solution

    |

  6. ट्रांसफॉर्मर की रचना एवं कार्यविधि का वर्णन कीजिए। इसमें लौह पटलित क्र...

    Text Solution

    |

  7. प्रत्यावर्ती परिपथ के लिए औसत शक्ति के लिए व्यंजक प्राप्त कीजिए जबकि प...

    Text Solution

    |

  8. ट्रांसफॉर्मर का सिद्धान्त क्या है? उसकी कार्यविधि समझाइए।

    Text Solution

    |

  9. ट्रांसफॉर्मर का सिद्धान्त क्या होता है? उच्चायी तथा अपचायी ट्रांसफॉर्म...

    Text Solution

    |

  10. एक उच्चायी ट्रांसफॉर्मर के प्राथमिक व द्वितीयक कुण्डलियों में फेरों की...

    Text Solution

    |

  11. ट्रांसफॉर्मर किस सिद्धान्त पर कार्य करता है? एक आदर्श ट्रांसफॉर्मर के ...

    Text Solution

    |

  12. L-C-R संयोजन के लिए श्रेणीक्रम अनुनादी परिपथ बनाइए। इस परिपथ के लिए अन...

    Text Solution

    |

  13. स्वप्रेरण गुणांक की परिभाषा दीजिए। एक प्रत्यावर्ती धारा स्रोत से L स्व...

    Text Solution

    |

  14. 20.0 mu F का एक संधारित्र, 240 वोल्ट, 50 हर्ट्स स्त्रोत से जुड़ा है।...

    Text Solution

    |

  15. 2.0 हेनरी का एक स्वप्रेरकत्व, 18 muF का एक संधारित्र तथा 10kOmega क...

    Text Solution

    |

  16. 20 वोल्ट, 5. वाट के लैम्प को 200 वोल्ट, 50 हर्ट्स के प्रत्यावर्ती वैद्...

    Text Solution

    |

  17. एक 50 वाट, 100 वोल्टेज के लैम्प को 200 वोल्ट 60 हर्ट्स के वैद्युत मेन्...

    Text Solution

    |

  18. 0.1 हेनरी का प्रेरकत्व तथा 30 ओम प्रतिरोध को श्रेणीक्रम में V = 10 sin...

    Text Solution

    |

  19. एक प्रत्यावर्ती धारा स्रोत के वोल्टेज तथा धारा के समीकरण V = 110 si...

    Text Solution

    |

  20. किसी परिपथ में धारा तथा वोल्टता का समीकरण है: i = 3.5 sin (628t + ...

    Text Solution

    |