Home
Class 12
PHYSICS
एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाने पर प्...

एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाने पर प्रकाश की किरण के मुड़ने का परिमाण पहले माध्यम की तुलना में दूसरे माध्यम में प्रकाश की चाल पर निर्भर करता हैं । विभिन्न माध्यमों में प्रकाश की चाल चूँकि भिन्न - भिन्न होती हैं , अतः प्रकाश की किरण की दिशा को बदलने की उनकी क्षमता भी भिन्न - भिन्न होती हैं । किसी माध्यम की प्रकाश की किरण की दिशा को बदलने की क्षमता को उसका अपवर्तनांक कहते हैं । किसी माध्यम का अपवर्तनांक n शून्य में प्रकाश की चाल c और उस माध्यम में प्रकाश की चाल `c_(m)` के अनुपात (ratio) को कहते हैं । अतः ,
`n = (c)/(c_(m))`
दो माध्यमों के निरपेक्ष अपवर्तनांकों के अनुपात को आपेक्षिक अपवर्तनांक ( relative refractive index ) कहा जाता हैं । यदि कोई माध्यम 1 एंव 2 के निरपेक्ष अपवर्तनांक क्रमशः `n_(1)` एंव `n_(2)` हो , तो माध्यम 2 का माध्यम 1 के सापेक्ष अपवर्तनांक को प्रायः संकेत `""_(1)n_(2)` से निरुपित किया जाता हैं , इसलिए
`""_(1)n_(2) = (n_(2))/(n_(1))`.
1.50 अपवर्तनांक वाले काँच (glass) में प्रकाश की चाल `2xx10^(8) m s^(-1)` हो , तो 4/3 अपवर्तनांक वाले जल में प्रकाश की चाल होगी

Promotional Banner

Similar Questions

Explore conceptually related problems

विद्युत क्षेत्र की तीव्रता का मान क्या माध्यम पर निर्भर करता है ?

दृश्य प्रकाश की तरंग-दैधर्य की परास है-

प्रकाश की चाल सबसे ज्यादा कहा होती है और क्यों होती है |

प्रश्न |प्रकाश की कणीय प्रकृति |Summary

प्रकाश की प्रकृति |Summary |प्रकाश का परिचय |प्रकाश किरण

हिन्दी भाषा की पाठ्य-पुस्तक के माध्यम से