Home
Class 12
PHYSICS
n-p-n ट्रांजिस्टर की रचना एवं कार्यविधि ...

n-p-n ट्रांजिस्टर की रचना एवं कार्यविधि का वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

n-p-n ट्रांजिस्टर की रचना-इसमें p-टाइप अर्द्धचालक की एक बहुत पतली परत को दो-टाइप अर्द्धचालकों के छोटे-छोटे क्रिस्टलों के बीच दबाकर रखते हैं। इस पतली परत p को आधार तथा इसके बाएँ व दाएँ क्रिस्टलों को क्रमशः उत्सर्जक व संग्राहक कहते हैं। इन्हें क्रमश: B, E तथा C से प्रदर्शित करते हैं।

n-p-n. ट्रांजिस्टर की कार्यविधि-इसके दोनों -क्षेत्रों में आवेश वाहक इलेक्ट्रॉन होते हैं, जबकि मध्य के पतले p-क्षेत्र में आवेश वाहक (धन) कोटर होते हैं। इसमें बायीं ओर के उत्सर्जक आधार (n-p) सन्धि को बैटरी से थोड़ा-सा अग्र अभिनत विभव `V_(BE)` दिया जाता है, जबकि दायीं ओर की आधार संग्राहक (p-n) सन्धि को बैटरी से बड़ा उत्क्रम अभिनत विभव `V_(BC)` दिया जाता है।
उत्सर्जक आधार (p-n) सन्धि के अग्र अभिनत होने के कारण, उत्सर्जक (n-क्षेत्र) में उपस्थित इलेक्ट्रॉन आधार की ओर गति करते हैं, जबकि आधार (p-क्षेत्र से) कोटर उत्सर्जक की ओर गति करते हैं। चूँकि आधार बहुत पतला है, इस कारण इसमें प्रवेश करने वाले अधिकतर इलेक्ट्रॉन इसे पार करके संग्राहक C तक पहुँच जाते हैं जबकि उनमें से बहुत कम आधार में उपस्थित कोटरों से संयोग करते हैं। जैसे ही कोई इलेक्ट्रॉन कोटर से संयोग करता है वैसे ही बैटरी `V_(EB)` के धन सिरे के निकट आधार में एक सहसंयोजक बन्ध टूट जाता है। बन्ध टूटने से आधार में उत्पन्न इलेक्ट्रॉन टर्मिनल B से बैटरी `V_(EB)` के धन सिरे से बैटरी में

प्रवेश करता है। ठीक इसी क्षण एक इलेक्ट्रॉन बैटरी `V_(EB)` के ऋण सिरे से निकलकर टर्मिनल E के द्वारा उत्सर्जक में प्रवेश करता है। आधार से एक इलेक्ट्रॉन के बैटरी `V_(EB)` में प्रवेश करने पर आधार में एक कोटर उत्पन्न हो जाता है जो संयोग के कारण नष्ट हुए कोटर की क्षतिपूर्ति करता है। इस प्रकार आधार उत्सर्जक परिपथ में आधार धारा (`I_(B)`) बहने लगती है।
आधार टर्मिनल B मे प्रवेश करने वाली क्षीण धारा को आधार धारा `I_(B)` तथा संग्राहक टर्मिनल `I_(C)` में प्रवेश करने वाली संग्राहक धारा I मिलकर उत्सर्जक टर्मिनल E से निकलती है, अत: इसे उत्सर्जक धारा `I_(E)` कहते हैं।
अत: `I_(E)= I_(B)+ I_(C)`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • अर्द्धचालक इलेक्ट्रॉनिकी पदार्थ , युक्तियाँ तथा सरल परिपथ

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर-II?|18 Videos
  • अर्द्धचालक इलेक्ट्रॉनिकी - पदार्थ , उक्तियाँ तथा सरल परिपथ

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise आंकिक प्रश्न|15 Videos
  • इंटरमीडिएट परीक्षा 2018

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise भौतिक विज्ञान 372 (FX)|27 Videos
UP BOARD PREVIOUS YEAR-अर्द्धचालक इलेक्ट्रॉनिकी पदार्थ , युक्तियाँ तथा सरल परिपथ -विस्तृत उत्तीय प्रश्नोत्तर ?
  1. एक उभयनिष्ठ उत्सर्जक प्रवर्धक में आधार धारा में 50 माइक्रोएम्पियर की व...

    Text Solution

    |

  2. चित्र में प्रदर्शित तीन ( p - n ) सन्धि डायोड एक 11 वोल्ट की बैटरी ...

    Text Solution

    |

  3. n-p-n ट्रांजिस्टर की रचना एवं कार्यविधि का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  4. n-p-n ट्रांजिस्टर के उभयनिष्ठ उत्सर्जक प्रवर्धन क्रिया परिपथ आरेख बनाक...

    Text Solution

    |

  5. परिपथ आरेख खींचकर उभयनिष्ठ उत्सर्जक p-n-p ट्रांजिस्टर प्रवर्धक की कार्...

    Text Solution

    |

  6. दोलित्र क्या है? ट्रांजिस्टर दोलित्र की भाँति किस प्रकार कार्य करता है...

    Text Solution

    |

  7. परिपथ चित्र की सहायता से n-p-n. ट्रांजिस्टर की दोलनी क्रिया समझाइए।

    Text Solution

    |

  8. n-p-n ट्रांजिस्टर स्विच के रूप में कैसे कार्य करता है? आवश्यक परिपथ चि...

    Text Solution

    |

  9. n-p-n सिलिकन ट्रांजिस्टर का निवेशी प्रतिरोध 665Omega है। आधार-धारा में...

    Text Solution

    |

  10. NOT गेट , NAND गेट के लिए लॉजिक प्रतीक, बूलियन व्यंजक तथा सत्यता सारणी...

    Text Solution

    |

  11. मौलिक लॉजिक गेटों का प्रतीक चिह्न तथा सत्यता सारणी बनाइए।

    Text Solution

    |

  12. NAND गेट का लॉजिक प्रतीक तथा उसकी सत्यता सारणी बनाइए।

    Text Solution

    |

  13. निम्नांकित चित्र में लॉजिक परिपथ के लिए सत्यता सारणी बनाइए तथा इसका बू...

    Text Solution

    |

  14. प्रदर्शित चित्र की तरह आपको एक परिपञ्च दिया गया है। इस परिपथ के लिए सत...

    Text Solution

    |

  15. NOT गेट का प्रतीक तथा सत्यता सारणी बनाइए। इस गेट को डिजिटल परिपथ के रू...

    Text Solution

    |

  16. NOT गेट का उपयुक्त आरेख की सत्यता से सत्यता सारणी बनाइए।

    Text Solution

    |

  17. NOT गेट के लिए लॉजिक प्रतीक, बूलियन व्यंजक, परिपथ आरेख तथा सत्यता सारण...

    Text Solution

    |

  18. NOT गेट के लिए लॉजिक प्रतीक, सत्यता सारणी तथा बूलियन व्यंजक दीजिए। परि...

    Text Solution

    |

  19. चित्र में प्रदर्शित लॉजिक गेट का संकेत चित्र दिया गया है- (i) लॉजिक ...

    Text Solution

    |

  20. NAND गेटों का प्रयोग कर (i) AND गेट, (ii) OR गेट, किस प्रकार बना सकते ...

    Text Solution

    |