Home
Class 12
PHYSICS
बोर के परमाण्विक मॉडल के आधार पर इलेक्ट्...

बोर के परमाण्विक मॉडल के आधार पर इलेक्ट्रॉन की nवीं कक्षा की। त्रिज्या के लिए व्यंजक प्राप्त कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

हाइड्रोजन सदृश परमाणुओं का बोर का सिद्धान्त-हाइड्रोजन सदृश परमाणु में एकल इलेक्ट्रॉन परमाणु के नाभिक के चारों ओर एक स्थायी कक्षा में घूमता है (चित्र)। माना इलेक्ट्रॉन के आवेश, द्रव्यमान, वेग तथा कक्षा की त्रिज्या क्रमश: e, m,v तथा हैं।
माना नाभिक पर धनावेश Ze है, जहाँ Z परमाणु क्रमांक है। चूँकि इलेक्ट्रॉन को अपनी कक्षा में घूमने के लिए आवश्यक अभिकेन्द्र बल, नाभिक व इलेक्ट्रॉन के बीच लगने वाले स्थिर वेद्युत आकर्षण बल से प्राप्त होता है। अत:


`(mv^(2))/(r)=(1)/(3piepsi_(0))*(Zexe)/(r^(2))`अथवा `mv^(2)=(Ze^(2))/(4pi epsi_(0)r) " "...(1)`
परन्तु इलेक्ट्रॉन का कोणीय संवेग `mvr=n(h)/(2pi)`
जहाँ n= 1, 2, 3, ... क्वाण्टम संख्या तथा प्लांक-नियतांक है। समीकरण (2) का वर्ग करके समीकरण (1) से भाग देने पर,
`(m^(2)v^(2)r^(2))/(mv^(2))=(n^(2)h^(2)4pi epsi_(0) r)/(4pi^(2)Ze^(2))`
हल करने पर, त्रिज्या `r=n^(2)(h^(2) epis_(0))/( pi mZe^(2)) " " ..(3)`
यह स्थायी कक्षाओं की त्रिज्या का व्यंजक है। इसमें `epsi_(0),h,n,m,e` तथा z : नियतांक है।
अत: `r prop n^(2)`
अत: स्थायी कक्षाओं की त्रिज्या, उनकी कक्ष संख्या अथवा क्वाण्टम संख्या के वर्ग के अनुक्रमानुपाती होती है।
' हाइड्रोजन परमाणु के लिए Z = 1 तथा प्रथम कक्षा के लिए n = 1
अत: `r_(1)=(h^(2) epsi_(0))/( pi me^(2))` यह हाइड्रोजन परमाणु की प्रथम बोर त्रिज्या का सूत्र है तथा इसका मान 0.53Å होता है।
Promotional Banner