Home
Class 12
PHYSICS
रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल की व्याख्या कीजि...

रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल की व्याख्या कीजिए तथा इसकी कमियों का उल्लेख कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

रदरफोर्ड का परमाणु मॉडल-इसके अनुसार-1. प्रत्येक परमाणु का समस्त द्रव्यमान तथा समस्त घनावेश परमाणु के केन्द्र पर `10^(-15)` मीटर त्रिज्या के सूक्ष्म गोलाकार स्थान में रहता है, जिसे नाभिक कहते हैं। 2. नाभिक के चारों ओर `10^(-10)` मीटर कोटि की त्रिज्या वाले खोखले गोले में इलेक्ट्रॉन वितरित रहते हैं। इन इलेक्ट्रॉनों का कुल ऋणावेश, नाभिक के धनावेश के बराबर होता है। 3. ये इलेक्ट्रॉन नाभिक के चारों ओर विभिन्न वृत्तीय कक्षाओं में चक्कर लगाते रहते हैं, जिसके लिए आवश्यक अभिकेन्द्र बल इलेक्ट्रॉन और नाभिक के बीच स्थिर वैद्युत-आकर्षण बल से प्राप्त होता है।
रदरफोर्ड मॉडल की कमियाँ-इस परमाणु मॉडल में निम्नलिखित दो कमियाँ पायी गई-
1. परमाणु के स्थायित्व के सम्बन्ध में-चूँकि नाभिक के चारों ओर घूमते इलेक्ट्रॉनों में अभिकेन्द्र त्वरण होता है। वैद्युत गति विज्ञान के अनुसार, त्वरित आवेशित कण वैद्युतचुम्बकीय तरंगों के रूप में लगातार ऊर्जा उत्सर्जित करता है, अत: नाभिक के चारों ओर विभिन्न कक्षाओं में घूमते हुए इलेक्ट्रॉनों से भी वैद्युतचुम्बकीय तरंगों का उत्सर्जन लगातार होना चाहिए। इस प्रकार इलेक्ट्रॉनों की ऊर्जा का हास होने से उनके वृत्तीय मार्ग की त्रिज्या लगातार घटती जानी चाहिए और अन्त में इलेक्ट्रॉन नाभिक में गिर जाने चाहिए। इस प्रकार परमाणु स्थायी नहीं रह सकता।
2. रेखीय स्पेक्ट्रम की व्याख्या के सम्बन्ध में रदरफोर्ड मॉडल के अनुसार, इलेक्ट्रॉन सभी सम्भव त्रिज्याओं के वृत्तीय मार्ग में घूम सकते हैं, अत: उन्हें सभी तरंगदैयों की वैद्युतचुम्बकीय तरंगें उत्सर्जित करनी चाहिए अर्थात् इन तरंगों से प्राप्त स्पेक्ट्रम सतत होना चाहिए, परन्तु प्रयोगों द्वारा परमाणुओं के स्पेक्ट्रम प्राय: संतत न होकर, रेखीय होते हैं इस प्रकार रदरफोर्ड मॉडल, रेखीय स्पेक्ट्रम की व्याख्या करने में असफल रहा।
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल की व्याख्या कीजिए तथा इसकी कमियों का उल्लेख की...

    Text Solution

    |

  2. परमाणु मॉडल| बोर के परमाणु मॉडल के विकास की पृष्ठभूमि

    Text Solution

    |

  3. परमाणु क्या है | पदार्थों में आवेशित कण | परमाणु की संरचना | परमाणु मॉ...

    Text Solution

    |

  4. परमाणु मॉडल|| बोर के परमाणु मॉडल के विकास की पृष्ठभूमि

    Text Solution

    |

  5. अल्फा कण प्रकीर्णन तथा परमाणु का रदरफोर्ड का नाभिकीय मॉडल

    Text Solution

    |

  6. अल्फा कण प्रकीर्णन तथा ,परमाणु का रदरफोर्ड मॉडल

    Text Solution

    |

  7. रदरफोर्ड का प्रकीर्णन प्रयोग तथा बोर मॉडल

    Text Solution

    |

  8. रदरफोर्ड प्रकीर्णन|रदरफोर्ड मॉडल तथा उसके दोष#!#बोर का परमाणु मॉडल तथा...

    Text Solution

    |

  9. अल्फा कण प्रकीर्णन तथा रदरफोर्ड का परमाणु नाभिकीय मॉडल

    Text Solution

    |