Home
Class 12
PHYSICS
बोर मॉडल के आधार पर हाइड्रोजन परमाणु का ...

बोर मॉडल के आधार पर हाइड्रोजन परमाणु का ऊर्जा-स्तर आरेख खींचिए और स्पेक्ट्रमी रेखाओं की लाइमन, बामर एवं पाश्चन श्रेणियों की उत्पत्ति समझाइए। बामर श्रेणी की प्रथम रेखा का तरंगदैर्घ्य भी परिकलित कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

हाइड्रोजन परमाणु के लिए ऊर्जा-स्तर आरेख निम्नांकित चित्र में प्रदर्शित है-

1. लाइमन श्रेणी-जब हाइड्रोजन परमाणु किसी ऊँचे ऊर्जा-स्तर से निम्नतम ऊर्जा-स्तर में आता है (अर्थात् `n_(1)=1` तथा `n_(2)= 2, 3, 4, .....)` तो उत्सर्जित स्पेक्ट्रम की रेखाएँ विकिरण के पराबैंगनी भाग में प्राप्त होती है। इस श्रेणी की रेखाओं की तरंगदैर्घ्यं निम्नलिखित सूत्र से ज्ञात की जा सकती है-
`(1)/(lambda)=R[(1)/(1^(2))-(1)/(n^(2))]" " ["जहाँ" n=2, 3, 4, ...]` (n= 2 के लिए) इस श्रेणी की सबसे बड़ी तरंगदैर्घ्य 1216Å है तथा (`n=oo` के लिए) सबसे छोटी तरंगदैर्घ्य 912Å प्राप्त होती है। लाइमन श्रेणी की प्रथम रेखा की तरंगदैर्घ्य-
`(1)/(lambda)=R[(1)/(1^(2))-(1)/(n^(2))]=R[(1)/(1^(2))=(1)/(2^(2))]=(3R)/(4)`
`lambda=(4)/(3R)=(4)/(3xx1.097xx10^(7))=1216Å`
2 बामर श्रेणी-जब हाइड्रोजन परमाणु किसी ऊँचे ऊर्जा स्तर से दूसरे ऊर्जा-स्तर में आता है अर्थात् `(n_(1)=2` तथा `n_(2) = 3, 4, 5, .....)` तो उत्सर्जित स्पेक्ट्रम की रेखाएँ दृश्य भाग में प्राप्त होती है। इस श्रेणी की रेखाओं की तरंगदैर्घ्य निम्नलिखित सूत्र से ज्ञात की जा सकती है-
`(1)/(lambda)=R[(1)/(2^(2))-(1)/(n^(2))]" " ["जहाँ" n=3,4,5,.....]` n=3 के लिए इस श्रेणी की सबसे बड़ी तरंगदैर्घ्य `lambda= 6563 Å` तथा `n=oo` के लिए इस श्रेणी की सबसे छोटी तरंगदैर्घ्य `lambda = 3646Å` प्राप्त होती है। इस समीकरण में x = 3 रखने पर `H_(a),a= 4` रखने पर `H_(beta)` तथा n=5 रखने पर `H_(gamma)` रेखा की तरंगदैर्घ्य प्राप्त हो जाती है।
3 पाश्चन श्रेणी- जब हाइड्रोजन परमाणु किसी ऊँचे ऊर्जा-स्तर से तीसरे ऊर्जा-स्तर में आता है (अर्थात् `n_(1)=3` तथा `n_(2)=4,5,...)` तो उत्सर्जित स्पेक्ट्रम की रेखाएँ अवरक्त भाग में प्राप्त होती हैं। इस श्रेणी की रेखाओं की तरंगदैर्घ्य निम्नलिखित सूत्र से ज्ञात की जा सकती है-
`(1)/(lambda)=R[(4)/(3^(2))-(1)/(n^(2))]" " [जहाँ n=4, 5, 6,...]` n=4 के लिए इस श्रेणी की सबसे बड़ी तरंगदैर्घ्य `18735 Å` तथा `n=oo` के लिए इस श्रेणी की सबसे छोटी तरंगदैर्घ्य 8196A प्राप्त होती है |
4. बैकेट श्रेणी-जब हाइड्रोजन परमाणु किसी ऊँचे ऊर्जा-स्तर से चौथे ऊर्जा-स्तर में आता है (अर्थात् `n_(1) = 4` तथा `n_(2) = 5,6, 7, .....)` तो उत्सर्जित स्पेक्ट्रम की रेखाएँ अवरक्त भाग में प्राप्त होती हैं। इस श्रेणी की रेखाओं की तरंगदैर्घ्य निम्नलिखित सूत्र से ज्ञात की जा सकती है-
`(1)/(lambda)=R[(1)/(4^(2))-(1)/(n^(2))]" " [जहाँ n=5,6,7,...] = 5` के लिए इस श्रेणी की सबसे बड़ी तरंगदैर्घ्य 40500 तथा `n=oo`के लिए इस श्रेणी की सबसे छोटी तरंगदैर्घ्य 1451Å प्राप्त होती है।
5. कुंड श्रेणी-जब हाइड्रोजन परमाणु किसी ऊँचे ऊर्जा-स्तर से पांचवें ऊर्जा-स्तर में आता है (अर्थात् `n_(1)= 5` तथा `n_(2) = 6, 7, 8, ....)` तो उत्सर्जित स्पेक्ट्रम की रेखाएँ अवरक्त भाग में प्राप्त होती है। इस श्रेणी की रेखाओं की तरंगदैर्घ्य निम्नलिखित सूत्र से ज्ञात की जा सकती है- `(1)/(lambda)=R[(1)/(5^(2))-(1)/(n^(2))] " "[ "जहाँ" n=6,7,8 ...]` n=6 के लिए इस श्रेणी की सबसे बड़ी तरंगदैर्घ्य 74580 Å तथा `n = oo` के लिए इस श्रेणी की सबसे छोटी तरंगदैर्घ्य 22789Å वें प्राप्त होती है।
आयनन ऊर्जा-सामान्यत: हाइड्रोजन परमाणु प्रथम ऊर्जा-स्तर में रहता है, जहाँ उसकी ऊर्जा `E_(1)=(Rhc)/(1^(2))=-Rhc` होती है।
आयनित अवस्था में परमाणु की ऊर्जा `E_(oo)=(Rhc)/(oo)^(2)=0` (शून्य)
अत: हाइड्रोजन परमाणु की आयनन ऊर्जा = आयनन के बाद ऊर्जा `(E_(oo))` -आयनन से पहले ऊर्जा `(E_(1))`
`DeltaE=0-E_(1)=0-(Rhc)=Rhc`
`=1.097xxx10^(7)xx(6.63xx10^(-34))xx(3xx10^(8))`
`=21.8xx10^(-19)` जूल
`=(21.8xx10^(-19))/(1.6xx10^(-19))eV=13.6eV`
लाइमन श्रेणी के लिए, `(1)/(lambda)=R[(1)/(1^(2))-(1)/(2^(2))]`
`=(3R)/(4) rArr lambda=(4)/(3R)`
ऊर्जा `E=(hc)/(lambda)=(hc)/(4//3R)=(3)/(4)Rhc`
`=(3)/(4)xx13.6=10.2eV`
बामर श्रेणी के लिए, `(1)/(lambda)=R[(1)/(2^(2))-(1)/(3^(2))]`
`=(5R)/(36) rArr lambda=(36)/(5R)`
ऊर्जा `E=(hc)/(hc)/(36//5R)=(5)/(36)Rhc`
`=(5)/(36)xx13.6=1.89eV`
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. बोर मॉडल के आधार पर हाइड्रोजन परमाणु का ऊर्जा-स्तर आरेख खींचिए और स्पे...

    Text Solution

    |

  2. बामर श्रेणी की प्रथम रेखा की तरंगद्धैर्य 6563 Å है | इस श्रेणी की दूस...

    Text Solution

    |

  3. बामर श्रेणी की प्रथम रेखा की तरंगद्धैर्य 6563 Å है | इस श्रेणी की अंत...

    Text Solution

    |

  4. परमाणु मॉडल| बोर के परमाणु मॉडल के विकास की पृष्ठभूमि

    Text Solution

    |

  5. परमाणु मॉडल|| बोर के परमाणु मॉडल के विकास की पृष्ठभूमि

    Text Solution

    |

  6. बोर मॉडल|ऊर्जा स्तर आरेख #!#हाइड्रोजन स्पेक्ट्रम

    Text Solution

    |

  7. परमाणु की संरचना#!#बोर का परमाणु मॉडल

    Text Solution

    |

  8. हाइड्रोजन परमाणु के लिए बोर मॉडल |प्रश्न|H परमाणु में विभिन्न कोश की ऊ...

    Text Solution

    |

  9. बोर मॉडल की अवधारणाएं |R, V, ऊर्जा की गणना |बोर मॉडल की असफलताएं / सीम...

    Text Solution

    |