Home
Class 12
CHEMISTRY
कोलराऊश के सिद्धान्त को लिखिए।...

कोलराऊश के सिद्धान्त को लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

कोलराऊश का नियम-दुर्बल विद्युत अपघट्यों की मोलर चालकता (अनन्त तनुता पर) की गणना करने के लिए कोलराऊश ने एक नियम प्रतिपादित किया जिसे कोलराउस का नियम कहते हैं। इसके अनुसार, "अनन्त तनुता पर, किसी विद्युत अपघट्य की मोलर चालकता उसके सभी धनायनों एवं ऋणायनों की आयनिक मोलर चालकता का योग होती है।"
कोलराऊश के नियम का अनुप्रयोग-कोलराउस के नियम का महत्त्वपूर्ण अनुप्रयोग दुर्बल विद्युत अपघट्यों की अनन्त तनुता पर मोलर-चालकता की गणना करना है। उदाहरण-ऐसीटिक अम्ल की अनन्त तनुता पर मोलर चालकता (`wedge_m^oo`) के मान की गणना, हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (HCI), सोडियम एसीटेट `(CH_3 COONa)` तथा सोडियम क्लोराइड जैसे प्रबल विद्युत अपघट्यों की मोलर चालकताओं के मान ज्ञात करके की जाती है। माना कि इनकी मोलर चालकताओं के मान क्रमशः x,y तथा z हैं तो कोलराऊश के नियमानुसार,
`wedge_m^oo (CH_3COOH) =lambda_(CH_3COO^-)^oo + lambda_(H^+)^oo`
`wedge_m^oo (HCl) =x=lambda(H^+)^oo + lambda_(Cl^-)^oo` ...(1)
`wedge_m^oo (CH_3COONa) = y=lambda_(CH_3COO^-)^oo + lambda_(Na^+)^oo` ...(2)
`wedge_m^(oo)(NaCl)=z=lambda_(Na^+)^oo + lambda_(Cl^-)^oo` ...(3)
समीकरण (1) व (2) के योग से समीकरण (3) को घटाने पर,
`wedge_(m)^oo (HCl) + wedge_m^oo(CH_3COONa) - wedge_m^oo(NaCl) = lambda_(m)^oo(CH_3COO^-) + lambda_m^oo(H^+)`
`x+y-z=wedge_m^oo (CH_3COOH)`
इस प्रकार, `wedge_m^oo(CH_3COOH)` के मान की गणना कर लेते हैं।
वियोजन की कोटि ज्ञात करने में - किसी दुर्बल विद्युत अपघट्य के वियोजन की कोटि (मात्रा), इसकी मोलर चालकता से निम्न प्रकार सम्बन्धित होती है -
वियोजन की मात्रा (कोटि) =`wedge_m^c/wedge_m^oo`
जहाँ `wedge_m^c`= किसी सान्द्रता c पर विद्युत-अपघट्य के विलयन की मोलर चालकता
`wedge_m^oo` = अनन्त तनुता पर उसी विद्युत अपघट्य के विलयन की मोलर चालकता।
अत: अनन्त तनुता तथा किसी सान्द्रता c पर, विद्युत-अपघट्य के विलयन की मोलर चालकता ज्ञात होने पर इसके वियोजन की कोटि की गणना उपर्युक्त सूत्र द्वारा की जा सकती है।
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. कोलराऊश के सिद्धान्त को लिखिए।

    Text Solution

    |

  2. निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 120 शब्दों में...

    Text Solution

    |

  3. निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध करके फिर से लिखिए : अन्नू के पहाड़ जाने का ...

    Text Solution

    |

  4. विधालयों में योग - शिक्षा का महत्व बताते हुए किसी समाचार - पत्र के सम्...

    Text Solution

    |

  5. पटाखों से होने वाले प्रदूषण के प्रति ध्यान आकर्षित करते हुए अपने मित्र...

    Text Solution

    |

  6. सूरदास' के पद के आधार पर लिखिए कि गोपियों ने किन उदाहरणों के माध्यम से...

    Text Solution

    |

  7. प्रभुता की कामना को मृगतृष्णा क्यों कहा गया? 'छाया मत छूना' कविता के आ...

    Text Solution

    |

  8. अपनी कक्षा को आदर्श कक्षा का रूप देने के लिए अपने देते हुए प्रधानाचार्...

    Text Solution

    |

  9. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए- मीरा कृष्ण की चाकरी करने को इतनी...

    Text Solution

    |