Home
Class 12
CHEMISTRY
उत्क्रमणीय तथा अनुत्क्रमणीय कोलॉइडो में ...

उत्क्रमणीय तथा अनुत्क्रमणीय कोलॉइडो में विभेद कीजिए। निम्नलिखित में से उत्क्रमणीय तथा अनुत्क्रमणीय कोलॉइडो का चयन कीजिए-
`Fe(OH)_(3)`, स्टार्च, `As_(2)S_(3)` तथा जिलेटिन।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(i) द्रव-स्नेही कोलॉइड-वे कोलॉइड पदार्थ, जो किसी विलायक के सम्पर्क में आकर शीघ्रता से कोलॉइडी विलयन बनाते है, द्रव-स्नेही कोलॉइड कहलाते है। ये प्रायः स्थायी होते है क्योकि ये विद्युत-अपघट्यो के विलयनों द्वारा शीघ्र अवक्षेपित नहीं होते है। इनको अवक्षेपित करने के बाद, फिर से किसी उचित विद्युत-अपघट्य के विलयन द्वारा सुगमता से कोलॉइडी विलयन में परिवर्तित किया जा सकता है। इस विशेष गन के आधार पर इन्हे उत्क्रमणीय कोलॉइड कहते है। यदि जल विलायक के रूप में प्रयुक्त होता है तो उस कोलॉइड को जल-स्नेही कोलॉइड कहते है, जैसे-जिलेटिन, स्टार्च, गोंद, प्रोटीन आदि।
(ii) द्रव-विरोधी कोलॉइड-वे कोलॉइड, पदार्थ, जो विलायक के सम्पर्क में आने पर सरलता से कोलॉइडी विलयन नहीं बनाते है, द्रव-विरोधी कोलॉइड कहलाते है। ये प्रायः कम स्थायी होते है क्योकि विद्युत-अपघट्यो के विलयनों द्वारा शीघ्रता से अवक्षेपित हो जाते है। इन्हे अवक्षेपित करने के बाद, फिर से कोलॉइडी विलयन में परिवर्तित करना प्रायः कठिन होता है, अतः ये अनुत्क्रमणीय कोलॉइड कहलाते है। यदि जल विलायक के रूप में प्रयुक्त होता है तो उस कोलॉइड को जल-विरोधी कोलॉइड कहते है,
जैसे- धातु (Zn), धातु ऑक्साइड (ZnO), धातु हाइड्रॉक्साइड `[Fe(OH)_(3)]`, धातु सल्फाइड `(As_(2)S_(3))` आदि।
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. उत्क्रमणीय तथा अनुत्क्रमणीय कोलॉइडो में विभेद कीजिए। निम्नलिखित में से...

    Text Solution

    |

  2. प्रथम चतुर्थांश में रेखाओं x = a, y = a तथा x^(2) +y^(2) = a^(2) से ...

    Text Solution

    |

  3. S(N) अभिक्रियाओं में RCOOH तथा RCOCI में से किसकी क्रियाशीलता अधिक है ...

    Text Solution

    |

  4. समतापी प्रक्रम तथा रुद्धोष्म प्रक्रम में सम्बन्ध|उत्क्रमणीय तथा अनुत्क...

    Text Solution

    |

  5. निम्नलिखित में प्रत्येक का मान ज्ञात कीजिए- ((2)/(3))^(-3)

    Text Solution

    |

  6. मोम का पिघलना एक उत्क्रमणीय परिवर्तन है परंतु उसका जलना एक अनुत्क्रमणी...

    Text Solution

    |

  7. निम्नलिखित में से शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है

    Text Solution

    |

  8. दोहरान |उत्क्रमणीय एवं अनुत्क्रमणीय परिवर्तन के उदाहरण |मंद तथा तीव्र ...

    Text Solution

    |

  9. निम्नलिखित में से जैवनिम्नीकरणीय प्रदूषक का चयन कीजिए।

    Text Solution

    |