Home
Class 12
CHEMISTRY
टिण्डल घटना पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखि...

टिण्डल घटना पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जिस प्रकार अँधेरे कमरे में प्रकाश की किरण में वायु में धूल के कण चमकते हुए दिखाई पड़ते है, उसी प्रकार, लेन्सों से केंद्रित प्रकाश को कोलॉइडी विलयन में डालकर, समकोण दिशा में रखे एक सूक्ष्मदर्शी से देखने पर, कोलॉइडी कण अँधेरे में घूमते हुए दिखाई देते है। इस घटना के आधार पर वैज्ञानिक टिण्डल ने कोलॉइडी विलयनों में एक प्रभाव का अध्ययन किया जिसे टिण्डल प्रभाव कहा गया। अतः कोलॉइडी कणो द्वारा प्रकाश के प्रकीर्णन के कारण टिण्डल प्रभाव होता है। कोलॉइडी कणो का आकार प्रकाश की तरंगदैर्ध्य से कम होता है। अतः प्रकाश की किरणों के कोलॉइडी कणो पर पड़ने पर कण प्रकाश की ऊर्जा का अवशोषण करके स्वयं आत्मदीप्त हो जाते है। अवशोषित ऊर्जा के पुनः छोटी तरंगो के प्रकाश के रूप में प्रकीर्णित होने से नील रंग का एक शंकु दीखता है, जिसे टिण्डल शंकु कहते है और यह घटना टिण्डल घटना कहलाती है।

टिण्डल घटना कोलॉइडी कणो के प्रकीर्णित प्रकाश एवं प्रकीर्णित प्रकाश की तीव्रता परिक्षेपण माध्यम तथा परिक्षिप्त प्रावस्था के अपवर्तनांको के अन्तर पर निर्भर करती है। यदि यह अन्तर कम होता है तो द्रव-स्नेही कोलॉइडी विलयनों में टिण्डल प्रभाव बहुत ही क्षीण होता है और यदि यह अन्तर अधिक होता है तो इनमे टिण्डल प्रभाव अधिक होता है। आकाश का नीला रंग दिखाई देना तथा समुद्री जल नील रंग का प्रतीत होना, धूमकेतु की पूँछ का दिखना, सितारों का चमकता, अँधेरे कमरे में प्रकाश का चमकना आदि टिण्डल प्रभाव के उदाहरण है।
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. टिण्डल घटना पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  2. ( आ) निम्नलिखित विषयों में से किन्हीं दो पर टिप्पणियाँ लिखिए। प्रत्येक...

    Text Solution

    |

  3. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 200 शब्दों में निबन्ध लि...

    Text Solution

    |

  4. नीचे लिखे विषयों पर लगभग ६० शब्दों में टिप्पणी लिखिए। जापान की शालीनता...

    Text Solution

    |

  5. नीचे लिखे विषयों पर लगभग ६० शब्दों में टिप्पणी लिखिए। लेखक और पुस्तक व...

    Text Solution

    |

  6. निम्नलिखित विषयों पर लगभग २०० शब्दों में निबंध लिखिए : एक अपाहिज क...

    Text Solution

    |

  7. नीचे लिखे विषयों पर लगभग २०० शब्दों में निबंध लिखिए : एक मजदूर की ...

    Text Solution

    |

  8. निम्नलिखित विषयो पर निबंध लिखिए कम्प्यूटर : एक वरदान

    Text Solution

    |

  9. निम्नलिखित विषयो पर निबंध लिखिए एक घायल सैनिक की आत्मकथा

    Text Solution

    |