Home
Class 12
CHEMISTRY
टिण्डल प्रभाव क्या है? इसको प्रभावित करन...

टिण्डल प्रभाव क्या है? इसको प्रभावित करने वाले दो कारक लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जिस प्रकार अँधेरे कमरे में प्रकाश की किरण में वायु में धूल के कण चमकते हुए दिखाई पड़ते है, उसी प्रकार, लेन्सों से केंद्रित प्रकाश को कोलॉइडी विलयन में डालकर, समकोण दिशा में रखे एक सूक्ष्मदर्शी से देखने पर, कोलॉइडी कण अँधेरे में घूमते हुए दिखाई देते है। इस घटना के आधार पर वैज्ञानिक टिण्डल ने कोलॉइडी विलयनों में एक प्रभाव का अध्ययन किया जिसे टिण्डल प्रभाव कहा गया। अतः कोलॉइडी कणो द्वारा प्रकाश के प्रकीर्णन के कारण टिण्डल प्रभाव होता है। कोलॉइडी कणो का आकार प्रकाश की तरंगदैर्ध्य से कम होता है। अतः प्रकाश की किरणों के कोलॉइडी कणो पर पड़ने पर कण प्रकाश की ऊर्जा का अवशोषण करके स्वयं आत्मदीप्त हो जाते है। अवशोषित ऊर्जा के पुनः छोटी तरंगो के प्रकाश के रूप में प्रकीर्णित होने से नील रंग का एक शंकु दीखता है, जिसे टिण्डल शंकु कहते है और यह घटना टिण्डल घटना कहलाती है।

टिण्डल घटना कोलॉइडी कणो के प्रकीर्णित प्रकाश एवं प्रकीर्णित प्रकाश की तीव्रता परिक्षेपण माध्यम तथा परिक्षिप्त प्रावस्था के अपवर्तनांको के अन्तर पर निर्भर करती है। यदि यह अन्तर कम होता है तो द्रव-स्नेही कोलॉइडी विलयनों में टिण्डल प्रभाव बहुत ही क्षीण होता है और यदि यह अन्तर अधिक होता है तो इनमे टिण्डल प्रभाव अधिक होता है। आकाश का नीला रंग दिखाई देना तथा समुद्री जल नील रंग का प्रतीत होना, धूमकेतु की पूँछ का दिखना, सितारों का चमकता, अँधेरे कमरे में प्रकाश का चमकना आदि टिण्डल प्रभाव के उदाहरण है।
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. टिण्डल प्रभाव क्या है? इसको प्रभावित करने वाले दो कारक लिखिए।

    Text Solution

    |

  2. प्रतिरोध को प्रभावित करने वाले कारक | प्रतिरोधकता | कुछ प्रश्न

    Text Solution

    |

  3. विद्युत अपघटनी चालकता को प्रभावित करने वाले कारक| प्रश्न

    Text Solution

    |

  4. ताप परिवर्तन एवं दाब परिवर्तन के प्रभाव | वाष्पीकरण तथा उसके प्रभावित ...

    Text Solution

    |

  5. अभिक्रिया वेग को प्रभावित करने वाले कारक

    Text Solution

    |

  6. जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक| मानसून और उसका प्रभाव| वर्षा

    Text Solution

    |

  7. जलवायु एवं जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक

    Text Solution

    |

  8. प्रतिरोध को प्रभावित करने वाले कारक || प्रतिरोधकता || कुछ प्रश्न

    Text Solution

    |

  9. रिवीजन| जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक#!#मानसून और उसका प्रभाव#!#वर...

    Text Solution

    |