Home
Class 12
CHEMISTRY
हार्डी-शुल्जे का नियम क्या है? निम्नलिखि...

हार्डी-शुल्जे का नियम क्या है? निम्नलिखित विलयनों की स्कन्दन क्षमता का क्रम कारण सहित लिखिए-
`1M AlCl_(3), 1M CaCl_(2), 1M KCl, 1M Th(NO_(3))_(4)`

लिखित उत्तर

Verified by Experts

हार्डी-शुल्जे नियम- अधिक मात्रा में विद्युत-अपघट्य मिलाकर किसी कोलॉइडी विलयन की स्कन्दन (अवक्षेपण) क्रिया के लिए हार्डी-शुल्जे ने निम्नलिखित दो नियम दिए, जिन्हे हार्डी-शुल्जे नियम कहते है-
(i) कोलॉइडी विलयन के स्कन्दन के लिए मिलाए गए विद्युत-अपघट्य के वे आयन सक्रिय होते है, जिनका आवेश कोलॉइडी कणो के आवेश के विपरीत होता है।
(ii) सॉल को स्कन्दित करने वाले आयन की शक्ति, आयन की संयोजकता पर निर्भर होती है। समान संयोजकता वाले आयनों की स्कन्दित करने की शक्ति तथा मात्रा समान होती है। अधिक संयोजकता वाले आयनों की स्कन्दन क्षमता अधिक होती है अर्थात हार्डी-शुल्जे नियम के अनुसार, ..आयनों की स्कन्दन आयन की संयोजकता बढ़ने के साथ बढ़ती है।..
उदाहरण-यदि `As(2)S_(3)` सॉल में `NaCl, BaCl_(2)` तथा `AlCl_(3)` विद्युत-अपघट्य अलग-अलग मिलाए जाएँ तो इनके `Na^(+), Ba^(2+)` तथा `Al^(3+)` आयन ऋण आवेशित `As_(2)S_(3)` सॉल को अवक्षेपित कर देते है। हार्डी-शुल्जे के नियमानुसार, अधिक संयोजकता वाला आयन अधिक स्कन्दन करता है, अतः `Al^(3+), Ba^(2+)` तथा `Na^(+)` आयनों की स्कन्दन क्षमता का क्रम निम्नलिखित होगा-
`Al^(3+)gtBa^(2+)gtNa^(+)`
अतः इन आयनों से `As_(2)S_(3)` के समान मात्रा में अवक्षेपण में `NaCl, BaCl_(2)` तथा `AlCl_(3)` की मात्रा का क्रम निम्नलिखित होगा-
`NaClgtBaCl_(2)gtAlCl_(3)`
अर्थात `As_(2)S_(3)` की समान मात्रा में अवक्षेपण के लिए `NaCl` की मात्रा `BaCl_(2)` से अधिक और `BaCl_(2)` की मात्रा `AlCl_(3)` से अधिक लेनी होगी।
इसी प्रकार, धनावेशित सॉल के प्रति ऋणायनों की स्कन्दन शक्ति निम्नलिखित क्रम में घटती है-
`Fe(CN)_(6)^(4-)gtPO_(4)^(3-)gtSO_(4)^(2-)gtCl^(-)`
`1M AlCl_(3), 1M CaCl_(2), 1M KCl` तथा `1M Th(NO_(3))_(4)`
विद्युत-अपघट्यो का विलयन मिलाने पर ऋणावेशित कोलॉइडी कणो वाले कोलॉइडी विलयनों के स्कन्दन का क्रम :
`Th(NO_(3))_(4)gtAlCl_(3)gtCaCl_(2)gtKCl`
Promotional Banner