Home
Class 12
CHEMISTRY
स्वर्ण संख्या (स्वंर्णांक) क्या है? स्पष...

स्वर्ण संख्या (स्वंर्णांक) क्या है? स्पष्ट कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(अ) कोलॉइड का रक्षण-जब किसी द्रव-विरोधी कोलॉइडी विलयन में विद्युत-अपघट्य का विलयन मिलाने से पूर्व द्रव-स्नेही कोलॉइडी विलयन की कुछ मात्रा को डाला जाता है तो द्रव-विरोधी कोलॉइड का स्कन्दन रुक जाता है अर्थात उसका स्थायित्व बढ़ जाता है। यह प्रक्रम रक्षण कहलाता है। वे द्रव-स्नेही कोलॉइड, जिन्हे डालने पर द्रव-विरोधी कोलॉइडो का स्कन्दन से स्थायित्व बढ़ जाता है, रक्षी कोलॉइड कहलाते है और इस प्रकार प्राप्त द्रव-विरोधी कोलॉइडी विलयन, रक्षित कोलॉइड कहलाता है। उदाहरण-गोल्ड के कोलॉइडी विलयन में यदि सोडियम क्लोराइड का विलयन मिला दिया जाए तो यह स्कन्दित हो जाता है, किन्तु इस कोलॉइडी विलयन में यदि जिलेटिन की अल्प-मात्रा डाल दी जाए तो NaCl विलयन द्वारा स्कन्दन रुक जाता है। इस प्रकार, जिलेटिन यहाँ एक रक्षी कोलॉइड के रूप में कार्य करता है। इसी प्रकार, आइसक्रीम के निर्माण में बर्फ के कोलॉइडी के रूप में कार्य करता है। इसी प्रकार, आइसक्रीम के निर्माण में बर्फ के कोलॉइडी कणो का स्कन्दन रोकने के लिए जिलेटिन को रक्षी कोलॉइड के रूप में प्रयुक्त करते है।
(ब) रक्षी कोलॉइड की शक्ति को स्वर्ण संख्या से व्यक्त किया जाता है। स्वर्ण संख्या की परिभाषा निम्नलिखित प्रकार से दी जाती है-
..किसी द्रव-स्नेही कोलॉइड की स्वर्ण संख्या उसका मिलीग्राम में वह भार है, जो गोल्ड सॉल के 10 मिली में उपस्थित होने पर `10% NaCl` के 1 मिली विलयन द्वारा इसका स्कन्दन होने से रोक देती है।
स्वर्ण संख्या, रक्षी सॉल की शक्ति व्यक्त करने का प्रीतक है। स्वर्ण संख्या जितनी अधिक होगी, सॉल की स्कन्दन शक्ति उतनी ही कम होगी अथवा कम स्वर्ण संख्या होने पर सॉल की स्कन्दन शक्ति अधिक होगी। जिलेटिन की स्वर्ण संख्या 0.005 से 0.01, स्टार्च की 25, ऐल्बूमिन की 0.1 से 0.2 तथा गम अरेबिक की 0.15 से 0.25 होती है।
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. स्वर्ण संख्या (स्वंर्णांक) क्या है? स्पष्ट कीजिए।

    Text Solution

    |

  2. 'युवाओं से' यह पाठ आज के युवकों के सामने आदर्श प्रस्तुत करता है, स्पष्...

    Text Solution

    |

  3. 'ऐसिलीकरण' तथा 'ऐसिटिलीकरण का क्या अर्थ है? उदाहरण सहित व्याख्या कीजिए...

    Text Solution

    |

  4. नेताजी का चश्मा' पाठ का संदेश क्या है? स्पष्ट कीजिए।

    Text Solution

    |

  5. जी अली कौन था ? उसके चरित्र की क्या विशेषताएँ हैं ? अपने शब्दों में सो...

    Text Solution

    |

  6. 'मनुष्यता' कविता में कवि ने सबको एक साथ होकर चलने की प्रेरणा क्यों दी ...

    Text Solution

    |

  7. दो संख्याओं का अंतर 18 है यदि उनमे बड़ी संख्या x है तो छोटी संख्या क्या...

    Text Solution

    |

  8. 60% of a number is 168, then what is the number ? किसी संख्या का 60%...

    Text Solution

    |

  9. The least prime number is लघुतम अभाज्य संख्या क्या है?

    Text Solution

    |