Home
Class 12
CHEMISTRY
क्लोरीन के औद्योगिक निर्माण की डीकन विधि...

क्लोरीन के औद्योगिक निर्माण की डीकन विधि का वर्णन नामांकित चित्र के साथ कीजिए। क्लोरीन पानी के साथ कैसे अभिक्रिया करती है? रासायनिक समीकरण द्वारा समझाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(i) प्रयोगशाला विधि -
प्रयोगशाला में क्लोरीन गैस का निर्माण मैंगनीज डाइऑक्साइड को सान्द्र हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के साथ एक फ्लास्क में गर्म करके किया जाता है। इस अभिक्रिया की रासायनिक समीकरण निम्न प्रकार से है -

इस अभिक्रिया में `MnCl_2` व `H_2O` फ्लास्क में रह जाते हैं और `Cl_2` गैस के रूप में बाहर निकलती है जिसको सान्द्र सल्फ्यूरिक अम्ल से निकालकर नमी को पृथक् कर देते हैं और फिर गैस जार में एकत्र कर लेते हैं।
(ii) डीकन विधि द्वारा क्लोरीन के निर्माण की विधि
यह विधि क्लोरीन के औद्योगिक निर्माण की प्रमुख विधि है। इस विधि में HCl का ऑक्सीकरण क्यूप्रस क्लोराइड (उत्प्रेरक) की उपस्थिति में वायु की ऑक्सीजन द्वारा निम्नवत् किया जाता है -
`4HCl + O_2 underset(450^@C)overset(Cu_2Cl_2)(to) 2Cl_2 uarr + 2H_2O`
विधि-उत्प्रेरक कक्ष में झाँवा पत्थर, क्यूप्रस क्लोराइड विलयन में भिगोकर रख देते हैं तथा ताप `450^@C` कर देते हैं। HCl तथा वायु का मिश्रण 4 : 1 के अनुपात में लेकर उत्प्रेरक कक्ष में प्रवाहित किया जाता है। यहाँ क्लोरीन बनती है, परन्तु इसमें `HCI, N_2, O_2` तथा जलवाष्प मिले होते हैं। इस मिश्रण को स्क्रबर में प्रवाहित करके HCl हटा देते हैं। दूसरे कक्ष में प्रवाहित करने पर सान्द्र `H_2SO_4` द्वारा जलवाष्प पृथक् कर देते हैं। इस प्रकार `N_2, O_2` मिश्रित क्लोरीन प्राप्त होती है।

(iv) जल के साथ अभिक्रिया-क्लोरीन गैस जल में घुलकर क्लोरीन जल बनाती है जिसका रंग हल्का हरा-पीला होता है और उससे क्लोरीन की गन्ध आती है। क्लोरीन जल को सूर्य के प्रकाश में रखने पर ऑक्सीजन गैस निकलती है क्योंकि क्लोरीन की जल से मन्द अभिक्रिया होती है जिसमें हाइपोक्लोरस अम्ल बनता है जो सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में शीघ्र ऑक्सीजन और हाइड्रोक्लोरिक अम्ल में अपघटित हो जाता है।
`Cl_2 + H_2O to HCl + HClO`
`2HClO to 2HCl + O_2 uarr`
बर्फ के समान ठण्डा क्लोरीन जल, क्लोरीन हाइड्रेट बनाता है। क्लोरीन जल तीव्र ऑक्सीकारक पदार्थ है जो पोटैशियम आयोडाइड तथा पोटैशियम ब्रोमाइड विलयन से क्रमश: आयोडीन व ब्रोमीन को मुक्त कर देता है।
`2KI + Cl_2 to 2KCl + I_2 uarr`
`2KBr + Cl_2 to 3KCl + Br_2 uarr`
क्लोरीन के उपयोग -
1. विस्फोटक पदार्थ, विरजंक चूर्ण एवं अन्य कार्बनिक यौगिकों जैसे क्लोरोफॉर्म `(CHCI_3),CCI_4` आदि के निर्माण में। 2. जीवाणुनाशक के रूप में (पेय जल को शुद्ध करने में)। 3. कागज़ एवं सूती कपड़ों के विरंजन में 4. फॉस्जीन `(COCI_2` ), मस्टर्ड गैस `(CICH_2CH_2SCH_2CH_2Cl)` तथा अश्रु गैस `(CCI_3NO_2)` के निर्माण में।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • P ब्लॉक के तत्व

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर-II|16 Videos
  • d और f- ब्लॉक के तत्व

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर?|23 Videos
  • P ब्लॉग के तत्त्व

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्न|17 Videos
UP BOARD PREVIOUS YEAR-P ब्लॉक के तत्व -विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर
  1. ब्रॉडी ओजोनाइजर का नामांकित चित्र बनाइए।

    Text Solution

    |

  2. प्रयोगशाला में ओजोन गैस बनाने का सचित्र वर्णन करें। ओजोन के दो ऑक्सीका...

    Text Solution

    |

  3. सल्फर की अपररूपता पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  4. सल्फर के अपररूपों पर टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  5. सल्फर डाइऑक्साइड के विरचन की विधि का वर्णन रासायनिक समीकरण सहित कीजिए।...

    Text Solution

    |

  6. सम्पर्क विधि द्वारा सल्फ्यूरिक अम्ल के औद्योगिक निर्माण का नामांकित चि...

    Text Solution

    |

  7. H2SO4 के औद्योगिक निर्माण की विधि का सचित्र वर्णन कीजिए। यह निम्न से ...

    Text Solution

    |

  8. सम्पर्क विधि द्वारा सल्फ्यूरिक अम्ल के निर्माण का सचित्र वर्णन कीजिए त...

    Text Solution

    |

  9. सम्पर्क विधि द्वारा सल्फ्यूरिक अम्ल के निर्माण का सचित्र वर्णन रासायनि...

    Text Solution

    |

  10. सल्फ्यूरिक अम्ल का सम्पर्क विधि द्वारा उत्पादन का सचित्र वर्णन रासायनि...

    Text Solution

    |

  11. सम्पर्क विधि द्वारा सल्फ्यूरिक अम्ल के निर्माण का सिद्धान्त लिखिए और इ...

    Text Solution

    |

  12. शीश कक्ष विधि द्वारा सल्फ्यूरिक अम्ल की KI और "PCl"(5) से अभिक्रियाओं ...

    Text Solution

    |

  13. सम्पर्क विधि द्वारा सल्फ्यूरिक अम्ल के औधोगिक निर्माण का सचित्र वर्णन ...

    Text Solution

    |

  14. सल्फ्यूरिक अम्ल के निर्माण की सीसा कक्ष विधि का सचित्र वर्णन कीजिए तथा...

    Text Solution

    |

  15. शीश कक्ष विधि द्वारा सल्फ्यूरिक अम्ल की KI और "PCl"(5) से अभिक्रियाओं ...

    Text Solution

    |

  16. क्लोरीन के औद्योगिक निर्माण की डीकन विधि का वर्णन नामांकित चित्र के सा...

    Text Solution

    |

  17. डीकन विधि द्वारा क्लोरीन के निर्माण का सचित्र वर्णन कीजिए तथा समीकरण द...

    Text Solution

    |

  18. डीकन विधि द्वारा क्लोरीन के उत्पादन का वर्णन कीजिए-(i) गर्म सान्द्र Na...

    Text Solution

    |

  19. क्लोरीन बनाने की दो विधियों तथा तीन रासायनिक गुणों का रासायनिक समीकरण ...

    Text Solution

    |

  20. अंतरा - हेलोजन योगिक क्या है , उदहारण देकर समझाइए । AB(3) प्रकार के क्...

    Text Solution

    |