Home
Class 12
CHEMISTRY
अंतरा - हेलोजन योगिक क्या है , उदहारण दे...

अंतरा - हेलोजन योगिक क्या है , उदहारण देकर समझाइए । `AB_(3)` प्रकार के क्लोरीन तथा फ्लुओरइन के अंतरा - हेलोजन योगिक के ज्यामिति की विवेचना कीजिए ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

अन्तरा-हैलोजन यौगिक-जब दो भिन्न-भिन्न हैलोजन मिलकर द्विअंगी सहसंयोजक यौगिक बनाते हैं, तो उन्हें अन्तरा-हैलोजन यौगिक कहते हैं। तीन हैलोजनों से मिलकर बने यौगिकों को पॉलिहैलाइड कहते हैं किन्तु उन्हें अन्तरा-हैलोजन यौगिकों में सम्मिलित नहीं किया जाता है। अन्तरा-हैलोजन यौगिकों को `AB_n` सामान्य सूत्र द्वारा प्रदर्शित किया जा सकता है, जहाँ A = बड़े आकार का कम ऋण विद्युती हैलोजेन, B = छोटे आकार का अधिक ऋण विद्युती हैलोजन तथा n= 1, 3, 5 व 7 होता है। यहाँ n केन्द्रीय हैलोजन परमाणु की ऑक्सीकरण अवस्थाएँ हैं, जो क्रमशः +1,+3,+5 व +7 हो सकती हैं। इन यौगिकों में B हैलोजन की ऑक्सीकरण अवस्था के आधार पर अन्तरा-हैलोजन यौगिकों को चार श्रेणियों में विभक्त किया जा सकता है -
(i) AB (ii) `AB_3` (iii) `AB_5` (iv) `AB_7`
विभिन्न प्रकार के अन्तरा-हैलोजन यौगिकों का निर्माणं हैलोजन A व B के आकार पर निर्भर करता है। यदि A हैलोजन परमाणु का आकार बढ़ता है तो वह अधिक संख्या के B हैलोजन परमाणुओं को अपने चारों और समायोजित कर सकता है, जिससे A हैलोजन की समन्वय संख्या बढ़ जाती है। B हैलोजन परमाणु का आकार घटने पर भी A की समन्वय संख्या बढ़ती है। उदाहरणार्थ-क्लोरीन केन्द्रीय परमाणु के साथ कम फ्लुओराइड परमाणु संयुक्त होते हैं, जबकि आयोडीन के साथ अधिक फ्लुओराइड परमाणु संयुक्त होते हैं। कई बार केन्द्रीय हैलोजन परमाणु A की समन्वय संख्या इस बात पर भी निर्भर करती है कि यौगिक बनाने के लिए दोनों हैलोजनों की कितनी-कितनी। मात्रा लेकर अभिक्रिया करायी गई। उदाहरणार्थ-परमाण्वीय आकार के आधार पर `CIF+3` यौगिक बन सकता है किन्तु यदि प्रति क्लोरीन परमाणु तीन फ्लुओरीन परमाणु उपलब्ध न हों तो CIF ही बनेगा।
`AB_3` प्रकार के अन्तरा-हैलोजन यौगिकों की ज्यामिति
`AB_3` प्रकार के अन्तराहैलोजन यौगिकों में केन्द्रीय हैलोजन परमाणु प्रथम उत्तेजित अवस्था में होता है तथा उसमें `sp^3d` -संकरण माना जाता है। इसके पाँच संकरित `sp^3d` -कक्षक त्रिभुजीय द्विपिरैमिड के कोनों की दिशा में तथा शेष तीन अर्द्धपूरित कक्षक B हैलोजन परमाणु से संयोग करके T-आकार के `AB_3` यौगिकों का निर्माण करते हैं। पूर्ण भरे हुए संकरित कक्षकों के कारण अक्षीय आबन्ध एक-दूसरे के विपरीत दिशा में (`180^@` कोण) न होकर थोड़ा मुड़ जाता है।

निम्नांकित चित्र (a) में `CIF_3` तथा चित्र (b) में `BrF_3` की संरचना दी गई है। ठोस अवस्था में `IC_3` समतलीय `I_2Cl_6` के रूप में पाया जाता है, जिसमें दो `ICI_2` समूह दो क्लोराइडों द्वारा बँधे होते हैं, इसे चित्र (c ) में दर्शाया गया है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • P ब्लॉक के तत्व

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर-II|16 Videos
  • d और f- ब्लॉक के तत्व

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर?|23 Videos
  • P ब्लॉग के तत्त्व

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्न|17 Videos
UP BOARD PREVIOUS YEAR-P ब्लॉक के तत्व -विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर
  1. ब्रॉडी ओजोनाइजर का नामांकित चित्र बनाइए।

    Text Solution

    |

  2. प्रयोगशाला में ओजोन गैस बनाने का सचित्र वर्णन करें। ओजोन के दो ऑक्सीका...

    Text Solution

    |

  3. सल्फर की अपररूपता पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  4. सल्फर के अपररूपों पर टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  5. सल्फर डाइऑक्साइड के विरचन की विधि का वर्णन रासायनिक समीकरण सहित कीजिए।...

    Text Solution

    |

  6. सम्पर्क विधि द्वारा सल्फ्यूरिक अम्ल के औद्योगिक निर्माण का नामांकित चि...

    Text Solution

    |

  7. H2SO4 के औद्योगिक निर्माण की विधि का सचित्र वर्णन कीजिए। यह निम्न से ...

    Text Solution

    |

  8. सम्पर्क विधि द्वारा सल्फ्यूरिक अम्ल के निर्माण का सचित्र वर्णन कीजिए त...

    Text Solution

    |

  9. सम्पर्क विधि द्वारा सल्फ्यूरिक अम्ल के निर्माण का सचित्र वर्णन रासायनि...

    Text Solution

    |

  10. सल्फ्यूरिक अम्ल का सम्पर्क विधि द्वारा उत्पादन का सचित्र वर्णन रासायनि...

    Text Solution

    |

  11. सम्पर्क विधि द्वारा सल्फ्यूरिक अम्ल के निर्माण का सिद्धान्त लिखिए और इ...

    Text Solution

    |

  12. शीश कक्ष विधि द्वारा सल्फ्यूरिक अम्ल की KI और "PCl"(5) से अभिक्रियाओं ...

    Text Solution

    |

  13. सम्पर्क विधि द्वारा सल्फ्यूरिक अम्ल के औधोगिक निर्माण का सचित्र वर्णन ...

    Text Solution

    |

  14. सल्फ्यूरिक अम्ल के निर्माण की सीसा कक्ष विधि का सचित्र वर्णन कीजिए तथा...

    Text Solution

    |

  15. शीश कक्ष विधि द्वारा सल्फ्यूरिक अम्ल की KI और "PCl"(5) से अभिक्रियाओं ...

    Text Solution

    |

  16. क्लोरीन के औद्योगिक निर्माण की डीकन विधि का वर्णन नामांकित चित्र के सा...

    Text Solution

    |

  17. डीकन विधि द्वारा क्लोरीन के निर्माण का सचित्र वर्णन कीजिए तथा समीकरण द...

    Text Solution

    |

  18. डीकन विधि द्वारा क्लोरीन के उत्पादन का वर्णन कीजिए-(i) गर्म सान्द्र Na...

    Text Solution

    |

  19. क्लोरीन बनाने की दो विधियों तथा तीन रासायनिक गुणों का रासायनिक समीकरण ...

    Text Solution

    |

  20. अंतरा - हेलोजन योगिक क्या है , उदहारण देकर समझाइए । AB(3) प्रकार के क्...

    Text Solution

    |