Home
Class 12
CHEMISTRY
लकड़ी के भंजक आसवन से मेथिल ऐल्कोहॉल का ...

लकड़ी के भंजक आसवन से मेथिल ऐल्कोहॉल का निर्माण किस प्रकार किया जाता है? सभी अभिक्रियाओं को रासायनिक समीकरण द्वारा समझाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मेथिल ऐल्कोहॉल (मेथेनॉल) के निर्माण की विधियाँ-
(i) मेथिल ब्रोमाइड से--मेथिल ब्रोमाइड का नम सिल्वर ऑक्साइड द्वारा जल-अपघटन करने पर मेथिल ऐल्कोहॉल प्राप्त होता है।
`underset("मेथिल ब्रोमाइड")(CH_3Br) + underset(("नम "Ag_2O))(AgOH) to underset("मेथिल ऐल्कोहॉल")(CH_3OH) +AgBr`
(ii) औद्योगिक उत्पादन-लकड़ी के भंजक आसवन से मेथेनॉल का उत्पादन औद्योगिक रूप में किया जाता है। वायु की अनुपस्थिति में लोहे के रिटार्ट में `400-500^@C` ताप पर लकड़ी के भंजक आसवन से निम्नलिखित पदार्थ प्राप्त होते हैं-
(a) काष्ठ गैस-`H_2,CH_4, CO, CO_2, O_2" व "N_2` गैसों का मिश्रण प्राप्त होता है, जिनको भट्ठी गर्म करने में प्रयुक्त करते हैं।
(b) जलीय आसुत-लकड़ी के भंजक आसवन से प्राप्त आसवित द्रव को एक टैंक में एकत्र कर लिया जाता है, जिसमें दो पर्ते बन जाती है-

(अ) पाइरोलिग्नियस अम्ल-आसवित द्रव की ऊपरी जलीय पर्त को पाइरोलिग्नियस अम्ल कहते हैं। इसमें 1-3% मेथिल ऐल्कोहॉल, 0.1-0.5% ऐसीटोन तथा 8-10% ऐसीटिक अम्ल होता है तथा शेष जल होता है।
(ब) काष्ठ तारकोल-आसवित द्रव के नीचे टंकी में बैठ गए गाढे काले रंग की पर्त को काष्ठ तारकोल (wood tar) कहते हैं, जिसका प्रयोग लकड़ी के संरक्षण तथा सड़क बनाने में होता है।
(c) काष्ठ कोयला-रिटार्ट में शेष बच गए काले अंश को काष्ट कोयला कहते हैं।
(d) पाइरोलिग्नियस अम्ल से मिश्रित अवयवों का पृथक्करणपाइरोलिग्नियस अम्ल (मेथिल ऐल्कोहॉल, ऐसीटोन, ऐसीटिक अम्ल तथा जल का मिश्रण)को एक ताँबे के फ्लास्क में लेकर आसुत करते हैं और वाष्प को उबलते हुए चूने के जल से भरे फ्लास्क में प्रवाहित करते हैं, जिसमें ऐसीटिक अम्ल, Ca(OH), से क्रिया करके कैल्सियम ऐसीटेट के रूप में पृथक् हो जाता है।
`underset(" ऐसीटिक अम्ल")(2CH_3COOH) + underset("कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड")(Ca(OH)_2) to underset("कैल्सियम ऐसीटेट")((CH_3COO)_2Ca+2H_2O`
मेथिल ऐल्कोहॉल, ऐसीटोन और जल की वाष्प संघनित्र से होकर द्रवीभूत हो जाती है और ग्राही में एकत्रित हो जाती है। इस प्रकार, प्राप्त द्रव में मेथिल ऐल्कोहॉल, ऐसीटोन तथा जल का मिश्रण होता है जिसका प्रभाजी आसवन करने पर ऐसीटोन (क्वथनांक `56^@C`) और मेथिल ऐल्कोहॉल (क्वथनांक `64.6^@C`) पृथक् कर लिए जाते हैं। इस प्रकार, प्राप्त मेथिल ऐल्कोहॉल को काष्ठ स्पिरिट (wood spirit) कहते हैं, जिसमें 70-80% मेथिल ऐल्कोहॉल होता है, जिसका शुद्धिकरण कर लेते हैं।

अभिक्रियाएँ-1. मेथेनॉल से एथेनॉल प्राप्त करना
`{:(underset("मेथेनॉल")(CH_3OH) underset(-POCl_3)overset(PCl_5)toCH_3Cl underset("शुष्क ईथर")overset(CH_3Cl+2Na)to underset("एथेन")(CH_3-CH_3)underset(hv)overset(Br_2)toCH_3CH_2Br overset("जलीय "KOH (-KBr))tounderset("एथेनॉल ")(C_2H_5OH)),(" "-HCl " "(-HBr)):}`
2. मेथिल ऐल्कोहॉल से डाइमेथिल ईथर प्राप्त करना-
`underset("मेथिल ऐल्कोहॉल")(CH_3OH) + H_2SO_4overset(100^@C)to underset("मेथिल हाइड्रोजन सल्फेट")(CH_3HSO_4) +H_2O`
`CH_3HSO_4 + underset("आधिक्य ")(HOCH_3) overset(140^@C)to underset("डाइमेथिल ईथर")(CH_3-O-CH_3) +H_2SO_4`
परीक्षण–मेथिल ऐल्कोहॉल को सान्द्र `H_2SO_4` की उपस्थिति में सैलिसिलिक अम्ल के साथ गर्म करने पर "ऑयल ऑफ विण्टरग्रीन" बनता है जिसको मेथिल सैलिसाइलेट कहते हैं। इसकी एक विशिष्ट गन्ध (आयोडेक्स जैसी) होती है। एथिल ऐल्कोहॉल यह परीक्षण नहीं देता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ऐल्कोहॉल, फीनॉल तथा ईथर

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर-II ?|27 Videos
  • ऐल्कोहॉल, फीनॉल और ईथर

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्न|8 Videos
  • ऐल्डिहाइड, कीटोन तथा कार्बोक्सिलिक अम्ल

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर|13 Videos
UP BOARD PREVIOUS YEAR-ऐल्कोहॉल, फीनॉल तथा ईथर-विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर ?
  1. मेथेनॉल के निर्माण की विधि विस्तार में लिखिए। मेथेनॉल से एथेनोल कैसे प...

    Text Solution

    |

  2. मेथिल ऐल्कोहॉल बनाने की दो विधियाँ लिखिए। मेथिल ऐल्कोहॉल का वह परिक्षण...

    Text Solution

    |

  3. लकड़ी के भंजक आसवन से मेथिल ऐल्कोहॉल का निर्माण किस प्रकार किया जाता ह...

    Text Solution

    |

  4. शीरे से एथिल ऐल्कोहॉल का औघोगिक निर्माण किस प्रकार किया जाता है? सम्बन...

    Text Solution

    |

  5. शीरे से एथिल ऐल्कोहॉल बनाने की किण्वन विधि को आसवन बिंदु में दीजिए-

    Text Solution

    |

  6. स्टार्च से एथिल ऐल्कोहॉल का निर्माण कैसे किया जाता है? सम्बन्धित अभिक्...

    Text Solution

    |

  7. एथिल ऐल्कोहॉल के निर्माण की दो विधियाँ विस्तारपूर्वक लिखिए। किसी प्राथ...

    Text Solution

    |

  8. इथेनॉल बनाने की औद्योगिक विधि का वर्णन कीजिए तथा रासायनिक समीकरण भी लि...

    Text Solution

    |

  9. प्रयोगशाला में फिनॉल बनाने की विधि का रासायनिक समीकरण द्वारा वर्णन कीज...

    Text Solution

    |

  10. फीनॉल बनाने की दो विधियाँ लिखिए। यह निम्न से किस प्रकार क्रिया करता है...

    Text Solution

    |

  11. क्लोरोबेन्जीन और ऐनिलीन से फीनॉल का विरचन लिखिए। फीनॉल के अम्लीय लक्षण...

    Text Solution

    |

  12. बेन्जीन डाइऐजोनियम क्लोराइड से फीनॉल का विरचन लिखिए। फीनॉल की निम्न के...

    Text Solution

    |

  13. (क) फीनाल का (i) डाइऐजोनियम लवणों तथा (ii) क्यूमिन से विरचन की विधियों...

    Text Solution

    |

  14. निम्नलिखित यौगिकों से फीनॉल कैसे प्राप्त करोगे (i) डाइऐजोनियम, (ii) ...

    Text Solution

    |

  15. फीनॉल की इलेक्ट्रॉनरागी प्रतिस्थापन के प्रति सक्रियता को स्पष्ट कीजिए।...

    Text Solution

    |

  16. प्रयोगशाला में डाइएथिल ईथर बनाने की विधि का सचित्र वर्णन कीजिए। इसकी न...

    Text Solution

    |

  17. डाइएथिल ईथर बनाने की एक विधि का रासायनिक समीकरण लिखिए।

    Text Solution

    |

  18. विलियमसन संश्लेषण से सम्बन्धित रासायनिक समीकरण सहित संक्षिप्त नोट लिखि...

    Text Solution

    |

  19. अविरत ईथरीकरण और विलियमसन संश्लेषण द्वारा ईथर बनाने का रासायनिक समीकरण...

    Text Solution

    |

  20. डाइएथिल ईथर के विरचन की दो प्रमुख विधियाँ लिखिए।

    Text Solution

    |