Home
Class 12
CHEMISTRY
अविरत ईथरीकरण और विलियमसन संश्लेषण द्वार...

अविरत ईथरीकरण और विलियमसन संश्लेषण द्वारा ईथर बनाने का रासायनिक समीकरण लिखिए। ऐसीटिक ऐनहाइड्राइड और हाइड्रोजन आयोडाइड के साथ ईथर की रासायनिक अभिक्रियाओं के समीकरण लिखिए। ईथर का एक परीक्षण भी लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

डाइएथिल ईथर के निर्माण के लिए प्रयुक्त महत्त्वपूर्ण विधियाँ - निम्नलिखित हैं-
(i) प्रयोगशाला विधि-प्रयोगशाला में डाइएथिल ईथर, एथिल ऐल्कोहॉल के आधिक्य और सान्द्र `H_2SO_4` को `140^@C` पर गर्म करके बनाया जाता है।

विधि-एक गोल पेंदी के फ्लास्क में `C_2H_5OH` और सान्द्र `H_2SO_4`, 2:1 के अनुपात में लेकर उपकरण को चित्र के अनुसार लगाया जाता है। फ्लास्क को बालू ऊष्मक पर `140-145^@C` तक गर्म करते हैं, जिससे ईथर बर्फ के जल में रखे ग्राही पात्र में एकत्र होने लगता है। इस विधि को अविरत ईथरीकरण विधि कहते हैं क्योंकि इस विधि से एथिल ऐल्कोहॉल और सल्फ्यूरिक अम्ल के गर्म मिश्रण में एथिल ऐल्कोहॉल डालकर ईथर लगातार प्राप्त किया जा सकता है।

इस प्रकार प्राप्त आसवित ईथर में अल्प मात्रा में `H_2SO_4` ऐल्कोहॉल और जल की अशुद्धियाँ मिली रहती हैं। इसके लिए ईथर को कॉस्टिक सोडा विलयन के साथ धोकर फिर इसमें निर्जल `CaCl_2` डालकर रख देते हैं। इसके बाद छानकर आसवित करने पर `34-35^@C` पर शुद्ध एवं शुष्क ईथर एकत्र कर लिया जाता है।
(ii) विलियमसन संश्लेषण-इस विधि में ऐल्किल हैलाइड पर सोडियम ऐल्कॉक्साइड की अभिक्रिया द्वारा ईथर प्राप्त किया जाता है इसे विलियमसन संश्लेषण कहते हैं।
`RX + NaOR overset(Delta)toR -O-R.+ NaX`
जहाँ `X to Cl//Br//I` तथा R व `R. to` ऐल्किल समूह (समान या असमान)
उदाहरण-
`C_2H_5I + NaOC_2H_5 to C_2H_5-O-C_2H_5 +NaI`
रासायनिक गुण-(i) `PCl_5` से क्रिया-एथिल क्लोराइड बनता है।
`underset("डाइएथिल ईथर")(C_2H_5OC_2H_5) + PCl_5 to underset("एथिल क्लोराइड")(2C_2H_5Cl) + POCl_3`
(ii) `H_2O//H_2SO_4` से क्रिया- (a) तनु `H_2SO_4` के साथ उच्च दाब पर गर्म करने पर जल-अपघटन होता है, जिससे एथिल ऐल्कोहॉल बनता है।
`underset("डाइएथिल ईथर")(C_2H_5-O -C_2H_5) + H_2O overset("तनु "H_2SO_4)to underset("एथिल ऐल्कोहॉल")(2C_2H_5OH)`
(b) सान्द्र `H_2SO_4` के साथ गर्म करने पर एथिल हाइड्रोजन सल्फेट बनता है।
`underset("डाइएथिल ईथर") (C_2H_5OC_2H_5) + underset("(सान्द्र)")(2H_2SO_4) overset(Delta) underset("एथिल हाइड्रोजन सल्फेट")(2C_2H_5HSO_4) + H_2O`
(iii) HI से क्रिया-(a) ठण्डी अवस्था में एथिल ऐल्कोहॉल व एथिल आयोडाइड बनता है।
`underset("डाइएथिल ईथर")(C_2H_5OC_2H_5) + HI to underset("एथिल ऐल्कोहॉल")(C_2H_5OH) + underset("एथिल आयोडाइड")(C_2H_5I)`
(b) गर्म अवस्था में HI की अधिकता से एथिल आयोडाइड बनता है।
`underset("डाइएथिल ईथर")(C_2H_5OC_2H_5) + underset(" (आधिक्य)")(2HI) to underset("एथिल आयोडाइड")(2C_2H_5I) + H_2O`
(iv) अम्ल व्युत्पन्नों से क्रिया
(a) ऐसीटिल क्लोराइड से क्रिया-
`C_2H_5OC_2H_5 + underset("ऐसीटिल क्लोराइड")(ClCOCH_3) to underset("एथिल ऐसीटेट")(CH_3COOC_2H_5) +C_2H_5Cl`
(b) ऐसीटिक ऐनहाइड्राइड से अभिक्रिया-
`C_2H_5OC_2H_5 + underset("ऐसीटिक ऐनहाइड्राइड")((CH_3CO)_2O) overset("शुष्क "ZnCl_2) underset("एथिल ऐसीटेट")(2CH_3COOC_2H_5)`
ईथर का परीक्षण ईथर का परीक्षण जाइसेल विधि से किया जाता है इसमें ईथर को लगभग 57% HI के साथ गर्म करके प्राप्त वाष्पशील यौगिक को `AgNO_3` के ऐल्कोहॉलिक विलयन में प्रवाहित करने पर AgI का पीला अवक्षेप प्राप्त होता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ऐल्कोहॉल, फीनॉल तथा ईथर

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर-II ?|27 Videos
  • ऐल्कोहॉल, फीनॉल और ईथर

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्न|8 Videos
  • ऐल्डिहाइड, कीटोन तथा कार्बोक्सिलिक अम्ल

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर|13 Videos
UP BOARD PREVIOUS YEAR-ऐल्कोहॉल, फीनॉल तथा ईथर-विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर ?
  1. मेथिल ऐल्कोहॉल बनाने की दो विधियाँ लिखिए। मेथिल ऐल्कोहॉल का वह परिक्षण...

    Text Solution

    |

  2. लकड़ी के भंजक आसवन से मेथिल ऐल्कोहॉल का निर्माण किस प्रकार किया जाता ह...

    Text Solution

    |

  3. शीरे से एथिल ऐल्कोहॉल का औघोगिक निर्माण किस प्रकार किया जाता है? सम्बन...

    Text Solution

    |

  4. शीरे से एथिल ऐल्कोहॉल बनाने की किण्वन विधि को आसवन बिंदु में दीजिए-

    Text Solution

    |

  5. स्टार्च से एथिल ऐल्कोहॉल का निर्माण कैसे किया जाता है? सम्बन्धित अभिक्...

    Text Solution

    |

  6. एथिल ऐल्कोहॉल के निर्माण की दो विधियाँ विस्तारपूर्वक लिखिए। किसी प्राथ...

    Text Solution

    |

  7. इथेनॉल बनाने की औद्योगिक विधि का वर्णन कीजिए तथा रासायनिक समीकरण भी लि...

    Text Solution

    |

  8. प्रयोगशाला में फिनॉल बनाने की विधि का रासायनिक समीकरण द्वारा वर्णन कीज...

    Text Solution

    |

  9. फीनॉल बनाने की दो विधियाँ लिखिए। यह निम्न से किस प्रकार क्रिया करता है...

    Text Solution

    |

  10. क्लोरोबेन्जीन और ऐनिलीन से फीनॉल का विरचन लिखिए। फीनॉल के अम्लीय लक्षण...

    Text Solution

    |

  11. बेन्जीन डाइऐजोनियम क्लोराइड से फीनॉल का विरचन लिखिए। फीनॉल की निम्न के...

    Text Solution

    |

  12. (क) फीनाल का (i) डाइऐजोनियम लवणों तथा (ii) क्यूमिन से विरचन की विधियों...

    Text Solution

    |

  13. निम्नलिखित यौगिकों से फीनॉल कैसे प्राप्त करोगे (i) डाइऐजोनियम, (ii) ...

    Text Solution

    |

  14. फीनॉल की इलेक्ट्रॉनरागी प्रतिस्थापन के प्रति सक्रियता को स्पष्ट कीजिए।...

    Text Solution

    |

  15. प्रयोगशाला में डाइएथिल ईथर बनाने की विधि का सचित्र वर्णन कीजिए। इसकी न...

    Text Solution

    |

  16. डाइएथिल ईथर बनाने की एक विधि का रासायनिक समीकरण लिखिए।

    Text Solution

    |

  17. विलियमसन संश्लेषण से सम्बन्धित रासायनिक समीकरण सहित संक्षिप्त नोट लिखि...

    Text Solution

    |

  18. अविरत ईथरीकरण और विलियमसन संश्लेषण द्वारा ईथर बनाने का रासायनिक समीकरण...

    Text Solution

    |

  19. डाइएथिल ईथर के विरचन की दो प्रमुख विधियाँ लिखिए।

    Text Solution

    |

  20. ईथर बनाने की दो विधियों को लिखिए तथा इसकी निम्न के साथ रासायनिक अभिक्र...

    Text Solution

    |