Home
Class 12
CHEMISTRY
ऐसीटोन बनाने की प्रयोगशाला विधि का सचित्...

ऐसीटोन बनाने की प्रयोगशाला विधि का सचित्र वर्णन कीजिए तथा इसकी क्लोरोफॉर्म के साथ अभिक्रिया का समीकरण लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

1. ऐसीटोन बनाने की प्रयोगशाला विधि - प्रयोगशाला में निर्जल कैल्सियम ऐसीटेट के शुष्क आसवन से ऐसीटोन बनाया जाता है।
`underset("कैल्सियम ऐसीटेट (निर्जल)")((CH_(3)COO)_(2)Ca) underset("निर्जल")overset("शुष्क आसवन")to underset("ऐसीटोन")(CH_(3)COCH_(3))+CaCO_(3)darr`
विधि - धातु या काँच के रिटॉर्ट में निर्जल कैल्सियम ऐसीटेट लेकर उपकरण को दिए गए चित्र के अनुसार व्यवस्थित किया जाता है। रिटॉर्ट को गर्म करने पर ऐसीटोन की वाष्प बनती है, जिसे संघनित्र में प्रवाहित करने पर द्रव ऐसीटोन ग्राही में एकत्र हो जाता है। यह ऐसीटोन अशुद्ध होता है। इसे संतृप्त `NaHSO_(3)` विलयन के साथ मिलाकर हिलाने के बाद 4-5 घण्टे के लिए रख दिया जाता है, जिससे ऐसीटोन सोडियम बाइसल्फाइट के क्रिस्टल बनते हैं। इन क्रिस्टलों को पृथक्‌ करके इनमें `Na_(2)CO_(3)` मिलाकर मिश्रण का आसवन करने पर शुद्ध ऐसीटोन प्राप्त होता है, जिसमें जल का कुछ अंश होता है। शुद्ध एवं शुष्क ऐसीटोन प्राप्त करने के लिए ऐसीटोन को निर्जल `CaCl_(2)` से सुखाकर पुन: आसवित करने पर `56^(@)C` पर शुद्ध ऐसीटोन प्राप्त होता है, जिसको संघनित्र द्वारा ग्राही में एकत्र कर लिया जाता है।

2. ऐसीटिल क्लोराइड से - इस विधि में ऐसीटिल क्लोराइड की डाइमेथिल कैडमियम के साथ शुष्क ईथर की उपस्थिति में अभिक्रिया कराके ऐसीटोन बनता है।
`underset("ऐसीटिल क्लोराइड")(2CH_(3)COCl)+(CH_(3))_(2)Cd overset("शुष्क ईथर") to underset("ऐसीटोन")(2CH_(3)COCH_(3))+CdCl_(2)`
रासायनिक अभिक्रियाएँ-
(i) ऐसीटोन की नाइट्रस अम्ल से अभिक्रिया - ऑक्सिमोनोऐसीटोन बनता है।
`underset("ऐसीटोन")(CH_(3)COCH)H_(2)+underset("नाइट्रस अम्ल")(ONOH) to underset("ऑक्सिमोनोऐसीटोन")(CH_(3)COCH=NOH)+H_(2)O`
(ii) ऐसीटोन की हाइड्रॉक्सिल ऐमीन के साथ अभिक्रिया - ऐसीटोन ऑक्सिम बनता है।

(iii) ऐसीटोन की क्लोरोफॉर्म के साथ अभिक्रिया - क्लोरीटोन बनता है।

(iv) ऐसीटोन की तनु क्षार के साथ अभिक्रिया - डाइऐसीटोनिल ऐल्कोहॉल बनता है जिसको गर्म करने पर मेसिटिल ऑक्साइड बनता है।

(v) ऐसीटोन की संघनन अभिक्रियाएँ -
(a) बेरियम हाइड्रॉक्साइड की उपस्थिति में ऐसीटोन के दो अणु संघनित होकर डाइएसीटोन ऐल्कोहॉल देते हैं।

(b) शुष्क HCl गैस की उपस्थिति में ऐसीटोन के दो अणु जल के अणु को पृथक कर मेसिटिल ऑक्साइड बनाते हैं।

जबकि ऐसीटोन के तीन अणु संघनन पर फोरॉन देते हैं।
`(CH_(3))_(2)C=O+H_(2)CHoCH H_(2)+O=C(CH_(3))_(2)`
`overset("शुष्क HCl") to (CH_(3))_(2)C=underset("फोरॉन")(CHCOCH)=C(CH_(3))_(2)+2H_(2)O`
(c) ऐसीटोन का संघनन सान्द्र `H_(2)SO_(4)` के साथ आसवन द्वारा करने पर मेसिटिलीन प्राप्त होता है।

(vi) ऐसीटोन की `CaOCl_(2)` से अभिक्रिया - यह अभिक्रिया निम्न पदों में होती है जिससे क्लोरोफार्म बनता है।
`CaOCl_(2)+H_(2)O to Ca(OH)_(2)+Cl_(2)`
`CH_(3)COCH_(3)+3Cl_(2) to C Cl_(3)COCH_(3)+3HCl`
`Ca{:(" OH"),("/"),("\"),(" OH"):}+2C Cl_(3)CHO to underset("क्लोरोफॉर्म")(2CHCl_(3)) +(CH_(3)COO)_(2)Ca`
(vii) ऐसीटोन की `PCl_(5)` से अभिक्रिया -
`CH_(3)COCH_(3)+PCl_(5) to underset("2, 2-डाइक्लोरोप्रोपेन")(CH_(3)C(Cl_(2))CH_(3))+POCl_(3)`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ऐल्डिहाइड, कीटोन तथा कार्बोक्सिलिक अम्ल

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर-II|72 Videos
  • ऐल्कोहॉल, फीनॉल तथा ईथर

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर ?|31 Videos
  • कार्बनिक यैगिकों का पारस्परिक परिवर्तन

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise रिक्त स्थानों की पूर्ति|91 Videos
UP BOARD PREVIOUS YEAR-ऐल्डिहाइड, कीटोन तथा कार्बोक्सिलिक अम्ल-विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर
  1. ऐल्डिहाइड एवं कीटोन बनाने की दो समान्य विधियों का समीकरण लिखिए तथा रास...

    Text Solution

    |

  2. ऐल्डिहाइड बनाने की तीन सामान्य विधियों का रासायनिक समीकरण लिखिए तथा नि...

    Text Solution

    |

  3. ऐल्डोल संघनन पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  4. क्या होता है जब एक ऐल्डिहाइड निम्नलिखित के साथ अभिक्रिया करता है- (केव...

    Text Solution

    |

  5. प्रयोगशाला में एसीटोन बनाने की विधि का रासायनिक समीकरण लिखिए। ऐसीटोन क...

    Text Solution

    |

  6. ऐसीटोन बनाने की प्रयोगशाला विधि का सचित्र वर्णन कीजिए तथा इसकी क्लोरोफ...

    Text Solution

    |

  7. एसीटोन बनाने की दो विधियों के रासायनिक समीकरण लिखिए। इसकी संघनन अभिक्र...

    Text Solution

    |

  8. ऐसीटोन बनाने की प्रयोगशाला विधि का रासायनिक समीकरण सहित वर्णन कीजिए। इ...

    Text Solution

    |

  9. प्रयोगशाला में ऐसीटोन बनाने की विधि का सचित्र वर्णन कीजिए | इसकी...

    Text Solution

    |

  10. प्रयोगशाला में शुद्ध फॉर्मिक अम्ल तयार करने का सचित्र वर्णन कीजिए। सम्...

    Text Solution

    |

  11. फॉर्मिक अम्ल बनाने की प्रयोगशाला विधि का सचित्र वर्णन कीजिए। इसकी फेहल...

    Text Solution

    |

  12. निम्न अभिक्रिया को पूर्ण कीजिए तथा A, B, C, D तथा E का नाम एवं सूत्र ल...

    Text Solution

    |

  13. क्या होता है जब कार्बोक्सिलिक अम्ल निम्नलिखित के साथ अभिक्रिया करता है...

    Text Solution

    |