Home
Class 12
CHEMISTRY
प्रयोगशाला में शुद्ध फॉर्मिक अम्ल तयार क...

प्रयोगशाला में शुद्ध फॉर्मिक अम्ल तयार करने का सचित्र वर्णन कीजिए। सम्बन्धित अभिक्रिया का समीकरण भी लिखिए। इसकी अमोनियामय सिल्वर नाइट्रेट विलयन (टॉलेन अभिकर्मक) सेअभिक्रिया कराने पर क्या होता है? इसके अपचायक गुण को प्रदर्शित करने वाली एक अभिक्रिया दीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्रयोगशाला में फॉर्मिक अम्ल का निर्माण - यह प्रयोगशाला में ऑक्सैलिक अम्ल तथा निर्जल ग्लिसरॉल के मिश्रण को 100-`110^(@)C` ताप पर गर्म करके बनाया जाता है। अभिक्रिया निम्नलिखित पदों में होती है-
(i) ऑक्सैलिक अम्ल ग्लिसरॉल के साथ अभिक्रिया करके ग्लिसरॉल मोनोऑइसैलेट (एस्टर) बनाता है।
`{:(CH_(2)"OH CH"_(2)OH),("| |"),(CHOH" "+ " CHOH " to" CHOH "+H_(2)O),("| | |"),(CH_(2)O"H HO"-C=O" "CH_(2)OOC.COOH),("ग्लिसरॉल ऑक्सैलिक अम्ल ग्लिसरॉल मोनोऑक्सैलेट"):}`
(ii) ग्लिसरॉल मोनोऑइसैलेट 100-`110^(@)C` ताप पर अपघटित होकर ग्लिसरॉल मोनोफॉर्मेट बनाता है।
`{:(CH_(2)OH),(|),(CHOH),(|),(CH_(2)OOC.COOH),("ग्लिसरॉल मोनोऑक्सैलेट"):} {: (,CH_(2)OH,),(,"|",),(overset(100-110^(@)C)to,CHOH, +CO_(2)uarr),(,"|",),(,CH_(2)OOCH,),(,"ग्लिसरॉल मोनोफॉर्मेट",):} `
(iii) ग्लिसरॉल मोनोफॉर्मेट में ऑक्सैलिक अम्ल के क्रिस्टलों की कुछ मात्रा मिलाते हैं। ये क्रिस्टल गिल्सरॉल मोनोफॉर्मेट का जल-अपघटन कर फॉर्मिक अम्ल तथा ग्लिसरॉल बनाते हैं।
`{:(CH_(2)OH),(|),(CHOH),("| "H" "OH),(CH_(2)O-OCH),("ग्लिसरॉल मोनोफॉर्मेट"):} {: (,CH_(2)OH,),(,"|",),(+H_(2)O overset("जल-अपघटन")to,CHOH, +HCOOH),(,"|"," फॉर्मिक अम्ल"),(,CH_(2)OH,),(,"ग्लिसरॉल",):} `
अभिक्रिया में बना फॉर्मिक अम्ल आसुत हो जाता है तथा शेष बचे ग्लिसरॉल में फिर ऑक्सैलिक अम्ल मिलाकर फॉर्मिक अम्ल की अधिक मात्रा प्राप्त कर लेते हैं। प्रयुक्त उपकरण को निम्न चित्र में दिखाया गया है।

शुद्ध (निर्जल) फॉर्मिक अम्ल बनाना - शुद्ध (निर्जल) फॉर्मिक अम्ल बनाने के लिए जल मिश्रित अम्ल को उबालकर लेड कार्बोनेट द्वारा उदासीन कर लेते हैं। गर्म विलयन को छानकर, द्रव को ठण्डा करने पर लेड फॉर्मेट के क्रिस्टल पृथक हो जाते हैं।
`underset("फॉर्मिक अम्ल")(2HCOOH)+underset("लेड कार्बोनेट")(PbCO_(3)) to underset("लेड फॉर्मेट")((HCOO)_(2)Pb)+H_(2)O+CO_(2)`

लेड फॉर्मेट के क्रिस्टलों को छानकर तथा सुखाकर एक काँच की झुकी नली में लेते हैं। इसके ऊपर शुष्क `H_(2)S` गैस प्रवाहित करते हैं, जिसके फलस्वरूप फॉर्मिक अम्ल बनता है।
`underset("लेड फॉर्मेट")((HCOO)_(2)Pb)+underset("हाइड्रोजन सल्फाइड")(H_(2)S) to underset("फॉर्मिक अम्ल")(2HCOOH) + underset("लेड सल्फाइड")(PbS darr)`
ठोस लेड सल्फाइड नली में नीचे रह जाता है तथा द्रव फॉर्मिक अम्ल को बहाकर दूसरे पात्र में एकत्र कर लेते हैं। इससे निर्जल अम्ल बन जाता है।
रासायनिक गुणधर्म
1. अपचायक गुण - टॉलेन अभिकर्मक `(Ag_(2)O)`, फेहलिंग विलयन (CuO), मर्क्यूरिक क्लोराइड `(HgCl_(2))` तथा अम्लीय पोटैशियम परमैंगनेट `(KMnO_(4))` को अपचयित कर देता है। यह अभिक्रिया फॉर्मिक अम्ल व ऐसीटिक अम्ल में भेद करने में भी प्रयुक्त होती है।
`underset("फॉर्मिक अम्ल")(HCOOH)+underset("टोलेन अभिकर्मक")(Ag_(2)O) to underset("रजत दर्पण")(2Agdarr) +H_(2)O+CO_(2)uarr`
`underset("फॉर्मिक अम्ल")(HCOOH)+underset("फेहलिंग विलयन")(2CuO) to underset("लाल अवक्षेप")(Cu_(2)O)+H_(2)O +CO_(2)uarr`
2. निर्जलीकरण - सान्द्र `H_(2)SO_(4)` (गन्धक के अम्ल) के साथ गर्म करने पर निर्जलीकृत होकर CO गैस मुक्त करता है।
`underset("फॉर्मिक अम्ल")(HCOOH) underset(Delta) overset("सान्द्र"H_(2)SO_(4))to H_(2)O+COuarr`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ऐल्डिहाइड, कीटोन तथा कार्बोक्सिलिक अम्ल

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर-II|72 Videos
  • ऐल्कोहॉल, फीनॉल तथा ईथर

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर ?|31 Videos
  • कार्बनिक यैगिकों का पारस्परिक परिवर्तन

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise रिक्त स्थानों की पूर्ति|91 Videos
UP BOARD PREVIOUS YEAR-ऐल्डिहाइड, कीटोन तथा कार्बोक्सिलिक अम्ल-विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर
  1. ऐल्डिहाइड एवं कीटोन बनाने की दो समान्य विधियों का समीकरण लिखिए तथा रास...

    Text Solution

    |

  2. ऐल्डिहाइड बनाने की तीन सामान्य विधियों का रासायनिक समीकरण लिखिए तथा नि...

    Text Solution

    |

  3. ऐल्डोल संघनन पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  4. क्या होता है जब एक ऐल्डिहाइड निम्नलिखित के साथ अभिक्रिया करता है- (केव...

    Text Solution

    |

  5. प्रयोगशाला में एसीटोन बनाने की विधि का रासायनिक समीकरण लिखिए। ऐसीटोन क...

    Text Solution

    |

  6. ऐसीटोन बनाने की प्रयोगशाला विधि का सचित्र वर्णन कीजिए तथा इसकी क्लोरोफ...

    Text Solution

    |

  7. एसीटोन बनाने की दो विधियों के रासायनिक समीकरण लिखिए। इसकी संघनन अभिक्र...

    Text Solution

    |

  8. ऐसीटोन बनाने की प्रयोगशाला विधि का रासायनिक समीकरण सहित वर्णन कीजिए। इ...

    Text Solution

    |

  9. प्रयोगशाला में ऐसीटोन बनाने की विधि का सचित्र वर्णन कीजिए | इसकी...

    Text Solution

    |

  10. प्रयोगशाला में शुद्ध फॉर्मिक अम्ल तयार करने का सचित्र वर्णन कीजिए। सम्...

    Text Solution

    |

  11. फॉर्मिक अम्ल बनाने की प्रयोगशाला विधि का सचित्र वर्णन कीजिए। इसकी फेहल...

    Text Solution

    |

  12. निम्न अभिक्रिया को पूर्ण कीजिए तथा A, B, C, D तथा E का नाम एवं सूत्र ल...

    Text Solution

    |

  13. क्या होता है जब कार्बोक्सिलिक अम्ल निम्नलिखित के साथ अभिक्रिया करता है...

    Text Solution

    |