Home
Class 12
BIOLOGY
भ्रूणपोष किसे कहते हैं? किसी एक प्रकार क...

भ्रूणपोष किसे कहते हैं? किसी एक प्रकार के भ्रूणपोष के बारे में लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

भ्रूणपोष
द्विनिषेचन के एक पद त्रिसंलयन (triple fusion) जिसमें एक नर युग्मक का संलयन द्वितीयक केन्द्रक (या 2 ध्रुवीय केन्द्रकों) से होता है, के फलस्वरूप भ्रूणकोष में बने हुए त्रिगुणित प्राथमिक भ्रूणपोष केन्द्रक (Primary endospermic nucleus) से एक पोषक संरचना (ऊतक) का परिवर्द्धन होता है। इसे भ्रूणपोष (endosperm) कहते हैं। यह विकासशील भ्रूण को पोषण प्रदान करता है। भ्रूणपोषी बीजों में यह अंकुरण के समय नवोद्भिद पादप को पोषण प्रदान करता है। मक्का, गेहूँ जैसे बीज जिनमें भ्रूणपोष पाया जाता है भ्रूणपोषी बीज कहलाते हैं। अभ्रूणपोषी बीज जैसे चना, मटर आदि में यह भ्रूण परिवर्धन में प्रयुक्त हो जाने के कारण परिपक्व बीजों में शेष नहीं रहता।
भ्रूणपोष के प्रकार
परिवर्द्धन के आधार पर आवृतबीजी पौधों में भ्रूणपोष निम्नलिखित तीन प्रकार का होता है -
1. केन्द्रकीय (Nuclear)-परिवर्द्धन के समय भ्रूणपोष केन्द्रक स्वतन्त्र रूप से विभाजित होता रहता है और विभाजनों के साथ भित्तियों (walls) का निर्माण नहीं होता है। विभाजन के फलस्वरूप बने केन्द्रक भ्रूणकोष (embryo , sac) में परिधि से केन्द्र की ओर विन्यसित हो जाते हैं। अन्त में परिधि से केन्द्र की ओर कोशिका भित्ति का निर्माण प्रारम्भ होता है, जैसे-नारियल, यूफोर्बिया (Euphorbia) में।
2. कोशिकीय (Cellular)-भ्रूणपोष केन्द्रक के प्रत्येक बार विभाजन के - पश्चात् कोशिका भित्ति का निर्माण होता है। इस प्रकार पूरा भ्रूणपोष अनियमित व्यवस्था वाली कोशिकाओं का एक ऊतक (tissue) होता है, जैसे-विल्लारसिया (Villarsia), एडोक्सा (Adoxa) आदि।
3. हीलोबियल (Helobial)-भ्रूणपोष केन्द्रक के प्रथम विभाजन के बाद कोशिका भित्ति का निर्माण होता है। इसके बाद दोनों केन्द्रक भ्रूणकोष के अलग-अलग भागों में स्वतन्त्र रूप से विभाजित होते रहते हैं। अब कोई कोशिका भित्ति नहीं बनती है। इस प्रकार हीलोबियल भ्रूणपोष केन्द्रकीय और कोशिकीय भ्रूणपोषों के मध्य की स्थिति होती है, जैसे-ऐस्फोडिलस (Asphodelus), एरेम्यूरस (Eremurus) में।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पुष्पी पादपों में लैंगिक जनन

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर|21 Videos
  • पुष्पी पादपों में लैंगिक जनन

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर-I|36 Videos
  • पारितंत्र

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्न|11 Videos
  • प्रश्न पत्र 2022

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise विस्तृत उत्तरीय प्रश्न |10 Videos
UP BOARD PREVIOUS YEAR-पुष्पी पादपों में लैंगिक जनन -लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर-II
  1. भ्रूणपोष क्या है? इसके विभिन्न प्रकारों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  2. भ्रूणपोष पर टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  3. भ्रूणपोष किसे कहते हैं? किसी एक प्रकार के भ्रूणपोष के बारे में लिखिए।

    Text Solution

    |

  4. केन्द्रकीय एवं कोशिकीय भ्रूणपोष का केवल नामंकित चित्र बनाइए।

    Text Solution

    |

  5. आवृतबीजी पौधों में भूणपोष का निर्माण कैसे होता है? भूणपोषी व अभूणपोषी ...

    Text Solution

    |

  6. बीजाण्ड की संरचना का सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  7. एक प्रारूपी आवृतबीजी बीजाएड के भागों का विवरण दिखाते हुए एक स्पष्ट एवं...

    Text Solution

    |

  8. एनट्रोपॉस बीजाण्ड पर टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  9. द्विनिषेचन एवं त्रिसंलयन से आप क्या समझते हैं? संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  10. दोहरा निषेचन पर टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  11. द्विनिषेचन को परिभाषित कीजिए।

    Text Solution

    |

  12. एक परागकण की सूक्ष्मदर्शीय संरचना का सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  13. परागकण के अंकुरण की प्रक्रिया उपयुक्त क्रमिक चित्रों द्वारा समझाइए ।

    Text Solution

    |

  14. आवृतबीजी पौधों के नर युग्मकोद्भिद का संक्षिप्त विवरण दीजिए।

    Text Solution

    |

  15. लघुबीजाणुधानी तथा गुरुबीजाणुधानी के बीच अन्तर स्पष्ट करें। इन घटनाओं क...

    Text Solution

    |

  16. मांसल फल किसे कहते हैं? इसके महत्त्व का उल्लेख कीजिए।

    Text Solution

    |

  17. बैगिंग (बोरावस्त्रावरण) या थैली लगाना तकनीक क्या है? पादप जनन कार्यक्र...

    Text Solution

    |

  18. बीजों की प्रकीर्णन विधि का उल्लेख कीजिए

    Text Solution

    |

  19. नामांकित चित्र की सहायता से लघुबीजाणुधानी की संरचना का वर्णन संक्षेप म...

    Text Solution

    |

  20. चित्रों की सहायता से स्पष्ट कीजिए कि एक क्रियात्मक लघु बीजाणु मातृ कोश...

    Text Solution

    |