Home
Class 12
BIOLOGY
उल्बवेधन एक घातक लिंग निर्धारण (जाँच) प्...

उल्बवेधन एक घातक लिंग निर्धारण (जाँच) प्रक्रिया है, जो हमारे देश में निषेधित है? क्या यह आवश्यक होना चाहिए? टिप्पणी कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

उल्बवेधन (Amniocentesis)-गर्भ में भ्रूण एम्निओटिक तरल (amniotic fluid) में तैरता रहता है। इन्जेक्शन की सहायता से माता के गर्भाशय में से इस तरल का एक सैम्पल ले लिया जाता है। तरल में स्थित कोशिकाओं के गुणसूत्रों का निरीक्षण करके किसी आनुवंशिक विकार की जानकारी की जा सकती है साथ ही भ्रूण के लिंग का पता लगाया जा सकता है।
अनेक बार यह देखा जाता है कि जब यह पता चलता है कि भ्रूण मादा है तो एम०टी०पी० (Medical Termination of Pregnancy-चिकित्सीय सगर्भता समापन) द्वारा भ्रूण को गिरा दिया जाता है। इससे समाज में पुरुष और स्त्रियों का अनुपात बिगड़ा है। बढ़ती कन्या भ्रूण हत्याओं को दृष्टिगत रखते हुए प्रतिबन्ध आवश्यक है। हमारा संविधान व्यक्तियों में लिंग के आधार पर भेद करने की आज्ञा नहीं देता। नैतिकता की दृष्टि से भी सभ्य समाज में यह एक घृणित अपराध है। अत: इस पर रोक उचित है।
Promotional Banner