Home
Class 12
BIOLOGY
यौन संचारित रोग से क्या तात्पर्य है? इसस...

यौन संचारित रोग से क्या तात्पर्य है? इससे बचने के कुछ उपाय बताइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

यौन सम्बन्धों के कारण संचरित रोग यौन संचरित रोग कहलाते हैं। इन्हें सामान्यतया एसटी०डी० (Sexually Transmitted Diseases : STD) या रतिज रोग (Venereal Disease) या जनन मार्ग संक्रमण (Reproductive Tract Infections : RTI) भी कहते हैं। -
निम्नलिखित युक्तियों को अपनाने से यौन संचरित रोगों के संक्रमण से बचा जा सकता है
(i) प्राथमिक रूप से लैंगिक सम्पर्क से फैलने वाले रोग किसी दर्घटनावश या आकस्मिक रूप से नहीं फैलते। ये हमारे सोचे समझे सचेतन व्यवहार की परिणति होते हैं, अत: अपने आप पर नियन्त्रण कर नैतिकता का पालन कर इनसे बचा जा सकता है।
(ii) किसी अनजान व्यक्ति या अनेक व्यक्तियों से यौन सम्बन्ध (multiple sex relation) न रखें।
(iii) मैथुन के समय कण्डोम (condoms) का उपयोग करें।
(iv) रोग की आशंका होने पर तुरन्त योग्य चिकित्सक से सम्पर्क करके पुरा इलाज कराएँ।
Promotional Banner