Home
Class 12
BIOLOGY
सरोगेट माता पर टिप्पणी लिखिए।...

सरोगेट माता पर टिप्पणी लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

सरोगेट माता (Surrogate mother)-बन्ध्य दम्पतियों की सहायता हेत सहायक जनन प्रौद्योगिकी सरोगेट मातत्व तकनीक का प्रयोग करते हैं।
सरोगेट मातृत्वता में भ्रूण को प्राकृतिक माता (biological mother) से प्राप्त कर या पात्रे निषेचन (IVF) तकनीक से प्राप्त करके एक अन्य स्त्री-धात्रेय माता (foster or surrogate mother) के गर्भाशय में रोपित कर दिया जाता है। धात्रेय या सरोगेट माता में यह भ्रूण जन्म तक वर्धित होता है। यह तकनीक ऐसी स्त्रियों के लिए लाभदायक है जिनमें भ्रूण तो बन जाता है, किन्तु पूर्ण वर्धन के समय तक यह गर्भाशय में सुरक्षित नहीं रह पाता।
Promotional Banner