Home
Class 12
BIOLOGY
उत्परिवर्तन को परिभाषित कीजिए।...

उत्परिवर्तन को परिभाषित कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जीन उत्परिवर्तन (Gene Mutation)-जीन संरचना में किसी प्रकार का बदलाव जीन उत्परिवर्तन कहलाता है। यह बदलाव उनमें कोडित रूप में पायी जाने वाली सूचना को भी बदल देता है। प्राय: यह क्षारकों में हुए उलटफेर से उत्पन्न होते हैं व निम्न प्रकार के हो सकते हैं -
(i) प्रतिस्थापन (Substitution)-इसमें डीएनए अणु के एक या अधिक क्षारक युग्मकों का अन्य क्षारक युग्मों से प्रतिस्थापन हो जाता है। इन्हें क्षार युग्म प्रतिस्थापन (base pair substitution) भी कहते हैं।
सिकेल सेल एनीमिया (sickle cell anaemia) इसी प्रकार के उत्परिवर्तन से उत्पन्न होता है। यह दो प्रकार का होता है -
संक्रमण (Transition)-प्यूरीन क्षार का प्यूरीन से बदलना।
अनुप्रस्थता (Transversion)-प्यूरीन का पिरीमिडीन से अथवा पिरीमिडीन का प्यूरीन से प्रतिस्थापन।
(ii) विलोपन (Deletion)-एक न्यूक्लियोटाइड श्रृंखला से एक या कुछ क्षारकों की हानि विलोपन कहलाती है।इसमें पूरा रीडिंग फ्रेम (reading frame) ही बदल जाता है। इसे फ्रेम शिफ्ट म्यूटेशन (frame shift mutation) भी कहते हैं।
(iii) निवेशन (Addition or Insertion)-एक न्यूक्लियोटाइड श्रृंखला में एक या अधिक क्षारक का जुड़ना निवेशन कहलाता है। इसको भी फ्रेमशिफ्ट म्यूटेशन कहते हैं क्योंकि इससे भी रीडिंग फ्रेम बदल जाता है।
प्रतिस्थापन प्रकार के उत्परिवर्तन में यदि सामान्य क्षारक के प्रतिस्थापक से समापन कोडोन बन जाए तो इससे प्रोटीन संश्लेषण रुक जाता है। यह नॉन सेंस म्यूटेशन (non sense mutation) कहलाता है।
जीन में केवल एक क्षारक का विलोपन/निवेशन या प्रतिस्थापन बिन्द उत्परिवर्तन (point-mutation) कहलाता है।
(सिकेल सेल एनीमिया बिन्दु उत्परिवर्तन का उदाहरण है।)
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्त

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर-II?|21 Videos
  • वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्त

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर ?|16 Videos
  • वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्त

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise अतिलघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर ?|23 Videos
  • वंशागति का आण्विक आधार

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर?|26 Videos
UP BOARD PREVIOUS YEAR-वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्त-लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर-I?
  1. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिए - (क) जीन (ख) एलील

    Text Solution

    |

  2. जीन उत्परिवर्तन क्या है? टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  3. उत्परिवर्तन को परिभाषित कीजिए।

    Text Solution

    |

  4. गुणसूत्र उत्परिवर्तन क्या है? इसके क्या कारण हो सकते हैं?

    Text Solution

    |

  5. गुणसूत्रीय उत्परिवर्तन से आप क्या समझते हैं?

    Text Solution

    |

  6. क्रॉसिंग ओवर क्या है? यह कोशिका विभाजन की किस अवस्था में होता है?

    Text Solution

    |

  7. प्रकृति में समजात डी०एन०ए० का पुनर्योजन कहाँ और कैसे होता है?

    Text Solution

    |

  8. पिता का रक्त समूह AB तथा माता का रक्त समूह ० है। इनके बच्चों में कौन-स...

    Text Solution

    |

  9. ऑटोसोमल ट्राइसोमी तथा लिंग गुणसूत्रीय ट्राइसोमी द्वारा उत्पन्न सिण्ड्र...

    Text Solution

    |

  10. अपूर्ण प्रभाविता पर टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  11. यदि मिराबिलिस जलापा के लाल पुष्पों की किस्म का, सफेद पुष्पों की किस्म ...

    Text Solution

    |

  12. एकसंकर क्रॉस का प्रयोग करते हुए प्रभाविता के नियम एवं विसंयोजन के नियम...

    Text Solution

    |

  13. मेण्डल के प्रभाविता के नियम को आरेखी प्रतिरूपण द्वारा स्पष्ट कीजिए।

    Text Solution

    |

  14. परीक्षार्थ संकरण की परिभाषा लिखो और चित्र बनाओ।

    Text Solution

    |

  15. टेस्ट क्रॉस एवं बैक क्रॉस में चेकर बोर्ड बनाकर अन्तर स्पष्ट कीजिए।

    Text Solution

    |

  16. प्रथम संतति पीढ़ी एवं द्वितीय संतति पीढ़ी में अन्तर लिखिए।

    Text Solution

    |

  17. एक वर्णान्धता की वाहक स्त्री का विवाह एक सामान्य पुरुष से होता है तो उ...

    Text Solution

    |

  18. सह प्रभाविता पर टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  19. पीले बीज वाले लम्बे पौधों (YyTt) का संकरण हरे बीज वाले लम्बे (yyTt) पौ...

    Text Solution

    |

  20. प्रभाविता तथा अप्रभाविता में विभेद कीजिए।

    Text Solution

    |