Home
Class 12
BIOLOGY
ऑटोसोमल ट्राइसोमी तथा लिंग गुणसूत्रीय ट्...

ऑटोसोमल ट्राइसोमी तथा लिंग गुणसूत्रीय ट्राइसोमी द्वारा उत्पन्न सिण्ड्रोम का एक-एक उदाहरण दीजिए एवं मानव शरीर में इनकी अपसामान्यता के लक्षण लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

ऑटोसोमल ट्राइसोमी (Autosomal trisomy)- डाउन सिन्ड्रोम (Down.s Syndrome) मनुष्य का एक गुणसूत्रीय आनुवंशिक विकार है जो 21वें अलिंगसूत्र (ऑटोसोम) की त्रिसूत्रता (trisomy) के कारण होता है। व्यक्ति में 21वें क्रोमोसोम की तीन कॉपी होने के कारण कुल गुणसूत्र संख्या 47 होती है अर्थात् वह असुगुणित (Aneuploid) होता है। इसका वर्णन सर्वप्रथम लैंगडन डाउन (Langdon Down 1866) ने किया था।
डाउन सिण्ड्रोम के लक्षण हैं-मन्दबुद्धिता, प्रभावित शारीरिक वृद्धि लगातार, आंशिक रूप से खुला मुंह, पलकों के किनारे झुके, हथेली पर मोटी लाइन व गोल सिर।
इस सिण्ड्रोम में चेहरा मंगोलों के समान होता है। आँखें तिरछी होती हैं। इसी कारण इस सिण्ड्रोम को मंगोलियाई जड़ता कहते हैं।
इसका कारण युग्मक निर्माण के समय होने वाले अर्द्धसूत्री विभाजन में 21वें अलिंगसूत्र का अलग-अलग न हो पाना है। यह घटना नॉन-डिस्जंक्शन (non-disjunction) कहलाती है। माँ के 40+ आयुका होने पर नॉन-डिस्जंक्शन जैसी घटनाओं की सम्भावना बढ़ जाती है। अधिक आयु की कोशिकाएँ गुणसूत्रीय विकारों के लिए अधिक ग्राह्य होती हैं। स्त्री में अर्द्धसूत्री विभाजन का प्रारम्भ तभी हो जाता है जब वह अपने माँ के गर्भ में होती है।
एडवर्ड सिण्ड्रोम भी ऑटोसोमल ट्राइसोमी के कारण ही होता है।
18वें जोड़ी गणसूत्र की ट्राइसोमी के कारण यह सिण्डोम उत्पन्न होता है।
लिंग गुणसूत्रीय ट्राइसोमी (Trisomy in Sex chromosomes)-
लिंग गुणसूत्र में ट्राइसोमी (XXY) के कारण क्लाइनफेल्टर्स सिण्ड्रोम (Klinefelter.s syndrome) प्रदर्शित होता है। ऐसे व्यक्तियों में दैहिक गुणसूत्रों की संख्या सामान्य होती है। क्लाइनफेल्टर्स सिण्ड्रोम वाले व्यक्ति में गुणसूत्रों की संख्या 47 होती है। यह अण्डजनन या शुक्रजनन के समय गुणसूत्र अवियोजन के कारण होता है।
क्लाइनफेल्टर्स सिण्डोम वाले व्यक्ति बाह्य लक्षणों में पुरुष होते हैं, लेकिन इनके बाह्य जनन अंग अल्पविकसित होते हैं। स्तन स्त्रियों के समान विकसित होते हैं। यह अवस्था गाइनेकोमेस्टिया (Gynaecomastia) कहलाती है। शरीर पर बाल कम होते हैं। ये व्यक्ति बन्ध्य या नपुंसक (eunuch) होते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्त

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर-II?|21 Videos
  • वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्त

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर ?|16 Videos
  • वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्त

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise अतिलघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर ?|23 Videos
  • वंशागति का आण्विक आधार

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर?|26 Videos
UP BOARD PREVIOUS YEAR-वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्त-लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर-I?
  1. प्रकृति में समजात डी०एन०ए० का पुनर्योजन कहाँ और कैसे होता है?

    Text Solution

    |

  2. पिता का रक्त समूह AB तथा माता का रक्त समूह ० है। इनके बच्चों में कौन-स...

    Text Solution

    |

  3. ऑटोसोमल ट्राइसोमी तथा लिंग गुणसूत्रीय ट्राइसोमी द्वारा उत्पन्न सिण्ड्र...

    Text Solution

    |

  4. अपूर्ण प्रभाविता पर टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  5. यदि मिराबिलिस जलापा के लाल पुष्पों की किस्म का, सफेद पुष्पों की किस्म ...

    Text Solution

    |

  6. एकसंकर क्रॉस का प्रयोग करते हुए प्रभाविता के नियम एवं विसंयोजन के नियम...

    Text Solution

    |

  7. मेण्डल के प्रभाविता के नियम को आरेखी प्रतिरूपण द्वारा स्पष्ट कीजिए।

    Text Solution

    |

  8. परीक्षार्थ संकरण की परिभाषा लिखो और चित्र बनाओ।

    Text Solution

    |

  9. टेस्ट क्रॉस एवं बैक क्रॉस में चेकर बोर्ड बनाकर अन्तर स्पष्ट कीजिए।

    Text Solution

    |

  10. प्रथम संतति पीढ़ी एवं द्वितीय संतति पीढ़ी में अन्तर लिखिए।

    Text Solution

    |

  11. एक वर्णान्धता की वाहक स्त्री का विवाह एक सामान्य पुरुष से होता है तो उ...

    Text Solution

    |

  12. सह प्रभाविता पर टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  13. पीले बीज वाले लम्बे पौधों (YyTt) का संकरण हरे बीज वाले लम्बे (yyTt) पौ...

    Text Solution

    |

  14. प्रभाविता तथा अप्रभाविता में विभेद कीजिए।

    Text Solution

    |

  15. शिशु का रुधिर वर्ग O है। पिता का रुधिर वर्गA तथा माता का B है। जनकों क...

    Text Solution

    |

  16. जब वर्णान्ध पुरुष का विवाह एक सामान्य स्त्री से होता है तो इस दम्पति क...

    Text Solution

    |

  17. एक संकर संकरण प्रयोग के द्वारा विसंयोजन नियम की व्याख्या कीजए।

    Text Solution

    |

  18. मेण्डल के पृथक्करण के नियम को उदाहरण देकर समझाइए।

    Text Solution

    |

  19. मेण्डल द्वारा प्रतिपादित प्रभाविता व विसंयोजन नियम की विवेचना कीजिए।

    Text Solution

    |

  20. सहलग्नता एवं विनिमय में अन्तर लिखिए।

    Text Solution

    |