Home
Class 12
BIOLOGY
बहुप्रभाविता (प्लीओट्रॉपी) एवं बहुजीनी व...

बहुप्रभाविता (प्लीओट्रॉपी) एवं बहुजीनी वंशागति की व्याख्या कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

बहुप्रभाविता (Pleiotrophy)-जब एक जीन एक से अधिक लक्षणों (फीनोटाइप) को प्रभावित करता है तो इसे बहुप्रभाविता कहते हैं। बहुप्रभाविता जीन द्वारा नियन्त्रित उपापचयी पथ पर प्रभाव डालकर अभिव्यक्त होती है। उपापचय पथ प्रभावित होने के कारण ही अनेक फीनोटाइप उत्पन्न होते है। जैसे डोसोफिला में नेत्र के सफेद रंग के लिए उत्तरदायी जीन शरीर के अनेक भागों में रंजकहीनता उत्पन्न कर देता है। सिकेल सेल एनीमिया में जीन का एक प्रभाव असामान्य हीमोग्लोबिन का निर्माण तथा दूसरा लाल रक्त कणिकाओं को हँसियाकार बना देता है।
बहुजीनी वंशागति (Polygenic inheritance)—प्रकृति में अनेक लक्षणों के मात्र दो वैकल्पिक रूप ही नहीं मिलते, बल्कि यह क्रमिक स्तर प्रदर्शित करते हैं। जैसे मनुष्य में त्वचा का रंग गोरा या काला ही नहीं होता, बल्कि इनके मध्य अनेक शेड्स पाए जाते है। मनुष्य की लम्बाई के भी केवल दो रूप नहीं होते। यह मुख्यत: अनेक जीनों के योगात्मक प्रभाव के कारण उत्पन्न होते हैं। इस प्रकार के लक्षण बहुजीनी या मात्रात्मक लक्षण कहलाते हैं। दो से अधिक जीनों द्वारा नियन्त्रित होने के कारण यह बहुजीनी वंशागति कहलाती है। मनुष्य में त्वचा का रंग तीन अलग-अलग जीनों A, B व C द्वारा निर्धारित होता है। प्रत्येक जीन अपूर्ण प्रभाविता के कारण त्वचा के रंग की एक इकाई का यागदान देता है। इस प्रकार काले नीग्रो रंग को AA BB CC द्वारा व अत्यधिक गोरे रंग को aabbee द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। इसके बीच में त्वचा के अनेक शेड पाए जाते हैं। तीनों जीनों के लिए विषम युग्मक Aa Bb Cc बीच का रंग प्रदर्शित करता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्त

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर ?|16 Videos
  • वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्त

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर-I?|38 Videos
  • वंशागति का आण्विक आधार

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर?|26 Videos
UP BOARD PREVIOUS YEAR-वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्त-लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर-II?
  1. आनुवंशिक रोग क्या है? मनुष्य में आनुवंशिक रोग के दो उदाहरण लिखिए।

    Text Solution

    |

  2. मंगोली जड़ता क्या है? इसके दो प्रमुख लक्षण लिखिए।

    Text Solution

    |

  3. डाउन्स सिण्ड्रोम विकार की खोज किसने की थी? इसके किस कायिक गुणसूत्र के ...

    Text Solution

    |

  4. बार काय (Barr Body) क्या होती है? इसका क्या महत्त्व है? अथवा मैरी लायन...

    Text Solution

    |

  5. मानव में गुणसूत्रों की संख्या कितनी होती है? मानव गुणसूत्रों का वर्णन ...

    Text Solution

    |

  6. गुणसूत्र आलेख (इडियोग्राम-idiogram) और कैरियोग्राफ (karyograph) क्या ह...

    Text Solution

    |

  7. मटर के पौधे में पीले बीज हरे बीजों पर प्रभावी होते हैं। यदि एक विषमयुग...

    Text Solution

    |

  8. मानव में लिंग प्रभावित, लिंग सीमित तथा लिंग-सहलग्न लक्षण पर टिप्पणी की...

    Text Solution

    |

  9. किसी सामान्य स्त्री, जिसमें दोनों जीन सामान्य हैं, का विवाह किसी हीमोफ...

    Text Solution

    |

  10. लिंग निर्धारण क्या है? मानव तथा मधुमक्खियों में लिंग निर्धारण की क्रिय...

    Text Solution

    |

  11. मानव में लिंग निर्धारण कैसे होता है?

    Text Solution

    |

  12. लिंग निर्धारण क्या है? मनुष्य में लिंग निर्धारण कैसे होता है? रेखाचित्...

    Text Solution

    |

  13. लिंग गुणसूत्र क्या है? मनुष्य में लिंग निर्धारण में इसकी क्या भूमिका ह...

    Text Solution

    |

  14. XX-XY लिंग निर्धारण तन्त्र पर टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  15. पक्षियों तथा मधुमक्खियों में लिंग निर्धारण समझाइए। [2018] अथवा मधुमक्ख...

    Text Solution

    |

  16. स्वतन्त्र अपव्यूहन के नियम पर टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  17. आनुवंशिक विकार किसे कहते हैं? वर्णान्धता का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  18. बहुप्रभाविता (प्लीओट्रॉपी) एवं बहुजीनी वंशागति की व्याख्या कीजिए।

    Text Solution

    |

  19. ड्रॉसोफिला में सहलग्नता एवं जीन विनिमय पर टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  20. थैलेसीमिया पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |