Home
Class 12
BIOLOGY
युग्मकों की शुद्धता का नियम क्या है?...

युग्मकों की शुद्धता का नियम क्या है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

आनुवंशिकी का वैज्ञानिक अध्ययन सर्वप्रथम मेण्डल (Mendel, 1865) ने किया था।
एक गुण वंशागति पर आधारित प्रयोग
एक लक्षण की वंशागति को ध्यान में रखकर किए गए संकरण प्रयोग को एकसंकर क्रॉस (monohybrid cross) कहते है। इनमें एक जीन के एलील्स की वंशागति का अध्ययन किया जाता है।
जनक (P) पीढ़ी के शुद्ध लम्बे तने वाले पौधे तथा शुद्ध बौने तने वाले पौधे के बीच संकरण कराने पर `F_1` पीढ़ी में सभी पौधे लम्बे तने वाले प्राप्त होते हैं। `F_1` पीढ़ी के लम्बे तने वाले पौधों के मध्य स्वपरागण कराने पर `F_2` पीढ़ी में लम्बे तथा बौने पौधे 3 : 1 के अनुपात में प्राप्त होते हैं। इसे फीनोटिपिक अनुपात (phenotypic ratio) कहते हैं। `F_2` पीढ़ी के पौधों का जीन संरचना के आधार पर जीनोटिपिक अनुपात 1:2:1 होता है।

फीनोटिपिक अनुपात-3 लम्बे : 1 बौना पौधा
जीनोटिपिक अनुपात-1 लम्बा शुद्ध : 2 लम्बे संकर : 1 शुद्ध बौना पौधा
इन परिणामों से स्पष्ट है कि बौनेपन का लक्षण जो F पीढ़ी में प्रकट नहीं हुआ था वह लम्बेपन के साथ मिश्रित नहीं हुआ था, अपितु बौनेपन का लक्षण अप्रभावी (recessive) होने के कारण F पीढ़ी में छिपा रहता है। युग्मक निर्माण के समय कारकों (जीन्स) का विसंयोजन होने के कारण F, पीढ़ी के - कुछ पौधों में बौनेपन का लक्षण फिर शुद्ध अवस्था में आ जाने के कारण प्रकट हो जाता है।
एकसंकर क्रॉस के आधार पर मेण्डल ने निम्नलिखित नियम प्रस्तुत किए-
(i) प्रभाविता का नियम (Law of Dominance)-जब विरोधी या तुलनात्मक लक्षणों वाले दो शुद्ध पौधों के बीच संकरण कराया जाता है तब जो लक्षण पहली पीढ़ी में प्रकट होता है, उसे प्रभावी लक्षण (dominant trait) कहते हैं और जो लक्षण प्रदर्शित नहीं होता, अप्रभावी लक्षण (recessive trait) कहते हैं। प्रभावी जीन के प्रभाव का प्रभाविता (dominance) तथा अप्रभावी जीन को जो स्वयं को `F_1` पीढ़ी में प्रदर्शित नहीं कर पाता अप्रभाविता (recessive) से प्रदर्शित करते हैं। प्रभावी जीन (कारक) को capital letter से तथा अप्रभावी जीन (कारक) को small letter से दर्शाते हैं। जैसे लम्बे पौधों को "T" तथा बौने पौधों को .t. से दर्शाते हैं।
(ii) पृथक्करण का नियम या विसंयोजन का नियम या युग्मकों की शुद्धता का नियम (Law of Segregation or Law of Purity of Gametes)-युग्मकों के निर्माण के समय दोनों विरोधी (तुलनात्मक) लक्षण के जीन्स पृथक् होकर अलग-अलग युग्मक में जाते हैं। इसका अर्थ है कि प्रत्येक युग्मक एक लक्षण विशेष के लिए हमेशा शुद्ध होता है। इसे पृथक्करण या युग्मकों की शुद्धता का नियम कहते हैं।
मेण्डल ने बताया कि जीव में पाए जाने वाले प्रत्येक लक्षण के लिए एक कारक उत्तरदायी होता है। मेण्डल के .कारक. को ही जीन (gene) कहा जाता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्त

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर-II?|21 Videos
  • वंशागति का आण्विक आधार

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर?|26 Videos
UP BOARD PREVIOUS YEAR-वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्त-विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर ?
  1. मेण्डल के एक गुण वंशागति (single trait inheritance) प्रयोग का वर्णन की...

    Text Solution

    |

  2. मेण्डल के प्रभाविता नियम को लिखिए।

    Text Solution

    |

  3. यदि एक संकर क्रॉस की F1 पीढ़ी में विषमयुग्मजी पौधों को स्वपरागित होने...

    Text Solution

    |

  4. युग्मकों की शुद्धता का नियम क्या है?

    Text Solution

    |

  5. द्विसंकर क्रॉस (dihybrid cross) पर आधारित मेण्डल के वंशागति सिद्धान्त ...

    Text Solution

    |

  6. मेंडल के स्वंतंत्र अपव्यूहन के नियम का अपवाद क्या है ?

    Text Solution

    |

  7. वंशागति को परिभाषित कीजिए। मेण्डल के स्वतन्त्र अपव्यूहन नियम का वर्णन ...

    Text Solution

    |

  8. लिंग सहलग्न गुण से आप क्या समझते हैं? अप्रभावी X-सहलग्न लक्षणों के किन...

    Text Solution

    |

  9. लिंगसहलग्नी वंशागति क्या है? मनुष्य में हीमोफीलिया की वंशागति का वर्णन...

    Text Solution

    |

  10. लिंग सहलग्न वंशागति पर टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  11. लिंग सहलग्नी वंशागति क्या है? मनुष्य में हीमोफिलिया की वंशागति का वर्...

    Text Solution

    |

  12. लिंग-सहलग्न गुणों से आप क्या समझते हैं? मनुष्य में किन्हीं दो लिंग-सहल...

    Text Solution

    |

  13. क्रिस क्रॉस वंशागति से आप क्या समझते हैं? दुर्बल x-सहलग्न लक्षणों के द...

    Text Solution

    |

  14. मनुष्य में 'ABO' रक्त समूह क्या दर्शाता है ?

    Text Solution

    |

  15. मेण्डल के स्वतन्त्र अपव्यूहन नियम की उदाहरण सहित व्याख्या कीजिए तथा प्...

    Text Solution

    |

  16. आनुवंशिक विकार से आप क्या समझते हैं? लिंग सीमित और लिंग प्रभावित जीन्स...

    Text Solution

    |