Home
Class 12
BIOLOGY
मनुष्य में 'ABO' रक्त समूह क्या दर्शाता ...

मनुष्य में 'ABO' रक्त समूह क्या दर्शाता है ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

रुधिर वर्गों की वंशागति
मानव में रुधिर वर्गों की वंशागति मेण्डल के नियमों के अनुसार होती हैं। रुधिर वर्ग की वंशागति बहु एलील (multiple allele) का उदाहरण है। इस प्रकार की वंशागति दो या दो से अधिक एलील्स (alleles) पर निर्भर करती है।
रुधिर वर्गों को स्थापित करने वाले प्रतिजन (antigens) तथा उनकी उपस्थिति या अनुपस्थिति के लिए यहाँ तीन एलील्स होते हैं। प्रतिजन .A. के लिए `I^a`, प्रतिजन .B. के लिए `I^b` तथा दोनों प्रतिजनों की अनुपस्थिति के लिए `I^o` माने जाते हैं। इस प्रकार एक मनुष्य में इनमें से कोई दो अथवा एक ही प्रकार के दो एलील का एक जोड़ा समजात गुणसूत्रों (homologous chromosomes) के निश्चित स्थल (loci) में स्थित होते हैं। जीन `I^a` तथा `I^b` सहप्रभावी (codominant) अर्थात् दोनों की उपस्थिति एक-दूसरे पर कोई प्रभाव नहीं डालती है। `I^a` तथा `I^b` जीन क्रमश: `I^o` पर प्रभावी होती है। अत: किसी मनुष्य की रुधिर वर्गों के लिए जीनी रचना निम्नांकित तालिका के अनुसार हो सकती है-

उपर्युक्त के अनुसार तथा मेण्डल के वंशागति सिद्धान्त को ध्यान में रखकर माता-पिता से शिशु में रुधिर वर्ग के अवतरण को ज्ञात किया जा सकता है।
उदाहरण-AB तथा O रुधिर वर्ग वाले माता-पिता की सम्भावित सन्तानों के रुधिर वर्गों को निान रेखाचित्र द्वारा प्रदर्शित कर सकते हैं-
उदाहरण-यदि माता का रक्त समूह A तथा पिता का B है तब इनकी सन्तान के रक्त समूह होंगे.
(i) यदि माता व पिता समयुग्मजी प्रभावी जीन वाले हैं-
`{:("माता A रक्त समूह","पिता B रक्त समूह"),(" "I^aI^a," "I^bI^b):}`
इस स्थिति में सभी सन्तानों का रक्त समूह AB होगा क्योंकि माता व पिता। प्रत्येक सन्तान हेतु `I^a` या `I^b` का योगदान देंगे।
(ii) यदि माता पिता विषमयुग्मजी हैं-
`{:("माता A रक्त समूह","पिता B रक्त समूह"),(" "I^ai," "I^bi):}`

25%, AB, 25% B, 25% A तथा 25% 0 रक्त समूह इन उदाहरणों से रक्त समूह की वंशागति को समझा जा सकता है।
रुधिर वर्गों की वंशागति का महत्त्व (Importance of Inheritance of Blood Groups)-रुधिर वर्गों के जीनोटाइप से (मेण्डल के नियमानुसार) सम्भावित माता-पिता या शिशु का पता लगाना एक आवश्यक तथा महत्त्वपूर्ण जानकारी है। इससे अनेक कानूनी अड़चनों को निपटाया जा सकता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्त

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर-II?|21 Videos
  • वंशागति का आण्विक आधार

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर?|26 Videos
UP BOARD PREVIOUS YEAR-वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्त-विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर ?
  1. मेण्डल के एक गुण वंशागति (single trait inheritance) प्रयोग का वर्णन की...

    Text Solution

    |

  2. मेण्डल के प्रभाविता नियम को लिखिए।

    Text Solution

    |

  3. यदि एक संकर क्रॉस की F1 पीढ़ी में विषमयुग्मजी पौधों को स्वपरागित होने...

    Text Solution

    |

  4. युग्मकों की शुद्धता का नियम क्या है?

    Text Solution

    |

  5. द्विसंकर क्रॉस (dihybrid cross) पर आधारित मेण्डल के वंशागति सिद्धान्त ...

    Text Solution

    |

  6. मेंडल के स्वंतंत्र अपव्यूहन के नियम का अपवाद क्या है ?

    Text Solution

    |

  7. वंशागति को परिभाषित कीजिए। मेण्डल के स्वतन्त्र अपव्यूहन नियम का वर्णन ...

    Text Solution

    |

  8. लिंग सहलग्न गुण से आप क्या समझते हैं? अप्रभावी X-सहलग्न लक्षणों के किन...

    Text Solution

    |

  9. लिंगसहलग्नी वंशागति क्या है? मनुष्य में हीमोफीलिया की वंशागति का वर्णन...

    Text Solution

    |

  10. लिंग सहलग्न वंशागति पर टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  11. लिंग सहलग्नी वंशागति क्या है? मनुष्य में हीमोफिलिया की वंशागति का वर्...

    Text Solution

    |

  12. लिंग-सहलग्न गुणों से आप क्या समझते हैं? मनुष्य में किन्हीं दो लिंग-सहल...

    Text Solution

    |

  13. क्रिस क्रॉस वंशागति से आप क्या समझते हैं? दुर्बल x-सहलग्न लक्षणों के द...

    Text Solution

    |

  14. मनुष्य में 'ABO' रक्त समूह क्या दर्शाता है ?

    Text Solution

    |

  15. मेण्डल के स्वतन्त्र अपव्यूहन नियम की उदाहरण सहित व्याख्या कीजिए तथा प्...

    Text Solution

    |

  16. आनुवंशिक विकार से आप क्या समझते हैं? लिंग सीमित और लिंग प्रभावित जीन्स...

    Text Solution

    |