Home
Class 12
BIOLOGY
मानव जीनोम परियोजना' का संक्षिप्त वर्णन ...

मानव जीनोम परियोजना' का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मानव जीनोम प्रोजेक्ट-यह यू०एस० डिपार्टमेण्ट ऑफ एनर्जी व नेशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ हैल्थ द्वारा प्रायोजित एक अन्तर्राष्ट्रीय परियोजना थी। इसमें अनेक देशों के वैज्ञानिकों ने मिलकर कार्य किया। यह एक दीविधि परियोजना थी। यह सन् 1990 में प्रारम्भ हुई व 2003 में पूरी हुई।
इस कार्य को अगर पुस्तक के रूप में प्रस्तुत किया जाए तो इसके लिए एक-एक हजार पृष्ठ वाली 3300 पुस्तकों की आवश्यकता होगी जिसके हर पेज पर 1000 अक्षर (क्षारक युग्म) हों।
इससे प्राप्त विशाल आँकड़ों के संग्रह, पुनप्राप्ति (recovery) व विश्लेषण हेतु हाई स्पीड कम्प्यूटरों की आवश्यकता पड़ी। इन्हीं कारणों से मानव जीनोम परियोजना को महापरियोजना कहा गया।
मानव जीनोम परियोजना के लक्ष्य
मानव जीनोम परियोजना के लक्ष्य निम्नलिखित हैं
(1) मानव जीन्स की पहचान करना।
(2) मानव डी०एन०ए० को बनाने वाले लगभग 3 बिलियन रासायनिक क्षारक युग्मों के अनुक्रमों को निर्धारित करना।
(3) जीमोम सम्बन्धी आँकड़ों को संगृहीत करना और विश्लेषण हेतु आधुनिकतम तीन, अधिक प्रभावी तकनीक विकसित करना।
(4) योजना के फलस्वरूप उठने वाली सामाजिक (social), नैतिक (ethical) एवं कानूनी समस्याओं (legal issues) पर विचार करना।
प्रयुक्त विधियाँ
इस परियोजना को पूरा करने में दो प्रमुख विधियों का प्रयोग किया गया() अभिव्यक्त अनुक्रम टैग्स (Expressed Sequence Tags) (ii) अनुक्रम टिप्पण या सीक्वेन्स एनटिशन (Sequence Annotation)।
मानव जीनोम परियोजना की उपलब्धियाँ या विशेषताएँ
मानव जीनोम परियोजना से प्राप्त मुख्य उपलब्धियों निम्नवत् है
(1) मानव जीनोम में 3164.7 करोड़ क्षारक मिलते हैं।
(2) प्रत्येक जीन में औसतन 3000 क्षारक होते है, इनके आकार में विभिन्नताएं पायी जाती है।
(3) मनुष्य की ज्ञात सबसे बड़ी जीन डिसट्रॉफिन (dystrophin) में 24 करोड़ क्षारक पाए जाते हैं।
(4) जीन की संख्या लगभग 80,000 से 31,000 है। लगभग 99.9% व्यक्तियों के न्यूक्लियोटाइड्स समान होते हैं।
(5) ज्ञात जीन्स में से लगभग 50% के कार्यों की जानकारी प्राप्त हो गई है।
(6) ज्ञात जीनोम में से लगभग 2% कोड ही प्रोटीन का कूटलेखन करते हैं।
(7) पुनरावृत्ति अनुक्रम (नॉनकोडिंग डी०एन०ए०) जीनोम का अधिकांश भाग बनाता है। इनकी सों से हजारों बार तक पुनरावृत्ति होती है।
(8) मानव में अनुक्रमित किए जाने वाला प्रथम गुणसूत्र 22वाँ जोड़ा है। यह मानव गुणसूत्रों में सबसे छोटा जोड़ा है। इस गुणसूत्र पर 272 वास्तविक तथा 134 कूटजीन्स पाए जाते हैं।
(9) गुणसूत्र X में सर्वाधिक जीन (2965) और Y गुणसूत्र में सबसे कम जीन (231) पाए जाते हैं।
(10) वैज्ञानिकों ने मानव में लगभग 1.4 करोड़ स्थानों पर एकल न्यूक्लियोटाइड बहुरूपता (Single Nucleotide Polymorphism) का पता लगाया है।
महत्त्व
मानव जीनोम परियोजना से जीनोमिक्स या जीनोम विज्ञान एक उपयोगी विधा के रूप में स्थापित हुआ है। इससे सबसे अधिक लाभ निःसन्देह जीन चिकित्सा के क्षेत्र में होगा। अभी तक हुए शोध कार्य से छह हजार से अधिक आनुवंशिक विकारों का पता लगाया जा चुका है। जीनोम विज्ञान के कारण जन्म के तुरन्त पश्चात् शिशु की जीनोम संरचना का पता लगाकर इसके आनुवंशिक विकारों को बचपन में ही दूर करना सम्भव हो जाएगा।
इसके लिए डी०एन०ए० टीका बनाने के लिए शोध कार्य प्रारम्भ हो चुके हैं। कैंसर, एड्स (AIDS) जैसे रोगों के उपचार हेतु व्यक्ति विशेष की आनुवंशिक संरचना के अनुसार औषधियों तैयार हो सकेगी।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • वंशागति का आण्विक आधार

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर?|26 Videos
  • वंशागति का आण्विक आधार

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise अतिलघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर ?|27 Videos
  • वंशागति का आणिवक आधार

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise बहुविकल्पीय प्रशन|11 Videos
  • वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्त

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर ?|16 Videos
UP BOARD PREVIOUS YEAR-वंशागति का आण्विक आधार-लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर-I ?
  1. ADP तथा ATP क्या हैं? इनके कार्य लिखिए।

    Text Solution

    |

  2. ओकाजाकी खण्ड क्या हैं? इन्हें जोड़ने में कौन-सा एन्जाइम भाग लेता है?

    Text Solution

    |

  3. न्यूक्लियोसोम की संरचना का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  4. न्यूक्लियोसोम का नामांकित चित्र बनाइए तथा इससे सम्बन्धित प्रोटीन्स का ...

    Text Solution

    |

  5. कोडॉन तथा एण्टीकोडॉन में अन्तर स्पष्ट कीजिए।

    Text Solution

    |

  6. B डी०एन०ए० एवं Z डी०एन०ए० में अन्तर बताइए।

    Text Solution

    |

  7. जीन तथा प्रोटीन में क्या सम्बन्ध है? स्पष्ट कीजिए।

    Text Solution

    |

  8. प्रोटीन संश्लेषण में आर०एन०ए० का क्या योगदान है?

    Text Solution

    |

  9. प्रोटीन संश्लेषण में भाग लेने वाले विभिन्न प्रकार के आर०एन०ए० अणुओं का...

    Text Solution

    |

  10. कोशा में पाए जाने वाले तीन प्रकार के आर०एन०ए० के नाम लिखिए तथा प्रत्ये...

    Text Solution

    |

  11. प्रोकैरियोटिक तथा यूकैरियोटिक डी०एन०ए० दो में अन्तर लिखिए।

    Text Solution

    |

  12. निम्न के बीच अंतर बताइए- टेम्पलेट रज्जु व कोडिंग रज्जु।

    Text Solution

    |

  13. उस संवर्धन में जहाँ ई।कोलाई वृद्धि कर रहा हो लैक्टोज डालने पर लैक - ओप...

    Text Solution

    |

  14. डी०एन०ए० अंगुलिछापी क्या है? इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डालिए।

    Text Solution

    |

  15. D.N.A. फिंगर प्रिंटिंग का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  16. एक यूकैरियोटिक mRNA के पश्च अनुलेखनीय रूपान्तरणों का विवरण दीजिए।

    Text Solution

    |

  17. मानव जीनोम प्रोजेक्ट पर टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  18. मानव जीनोम परियोजना' का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  19. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए (क) D.N.A. पॉलिमरेज

    Text Solution

    |

  20. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए (ख) R.N.A. पॉलिमरेज

    Text Solution

    |