Home
Class 12
BIOLOGY
कार्य के आधार पर R.N.A. कितने प्रकार के ...

कार्य के आधार पर R.N.A. कितने प्रकार के होते हैं? वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

राइबोन्यूक्लिक अम्ल
कोशिका में राइबोन्यूक्लिक अम्ल (R.N.A. = ribonucleic acid), केन्द्रक, राहबोसोम्स व क्लोरोप्लास्ट, माइटोकॉण्डिया तथा कोशिकाद्रव्य में स्वतन्त्र रूप से मिलता है। राइबोन्यूक्लिक अम्ल के अणु में एक पॉलिन्यूक्लियोटाइड शृंखला (polynucleotide chain) होती है।
प्रत्येक न्यूक्लियोटाइड तीन प्रकार के अणुओं से मिलकर बना होता है। पेन्टोस शर्करा, राइबोस (ribose) नाइट्रोजन क्षारक तथा फॉस्फेट। पेन्टोस शर्करा नाइट्रोजनी क्षारकों (एडीनीन, ग्वानीन, साइटोसीन या यूरेसिल) में से किसी एक से जुड़कर न्यूक्लियोसाइड (राइबोन्यूक्लियोसाइड) अणु बनाता है। यह न्यूक्लियोसाइड फॉस्फेट समूह से मिलकर राइबोन्यूक्लियोटाइड का निर्माण करता है। यहाँ राइबोस शर्करा होने के कारण प्रत्येक न्यूक्लियोटाइड एक राइबोटाइड (ribotide) तथा सम्पूर्ण श्रृंखला पॉलिराइबोटाइड श्रृंखला (polyribotide chain) कहलाती है।
आर०एन०ए० कोशिकीय जीवों में आनुवंशिक नहीं होता। यह आनुवंशिक सूचना के वाहक का कार्य करता है। यह प्रोटीन संश्लेषण का कार्य करता है। अर्थात् आर०एन०ए० सामान्यत: अ-आनुवंशिक (non-genetic) होता है। पादप विषाणुओं तथा कुछ प्राणी विषाणुओं का आर०एन०ए० आनुवंशिक भी होता है।
अ-आनुवंशिक आर०एन०ए० (non-genetic R.N.A.) कार्य के आधार पर यह तीन प्रकार का होता है-
1. राइबोसोमल आर०एन०ए० (Ribosomal R.N.A. or r-R.N.A.)यह राइबोसोम्स के निर्माण में भाग लेने वाला संरचनात्मक अणु है। यह R.N.A. का सबसे स्थायी रूप है। इसका संश्लेषण केन्द्रिक संघटकों (nuclear organiser) द्वारा होता है। यह राइबोजाइम के रूप में भी कार्य करता है। यह सम्पूर्ण R.N.A. का लगभग 75% होता है। इस प्रकार के आर०एन०ए० अणुओं में अपने आप लिपटने तथा हाइड्रोजन बन्धों के द्वारा जुड़ जाने के कारण कुण्डल (loop) बनते हैं। यह प्रोटीन संश्लेषण के समय बहुपेप्टाइड के स्थिरीकरण में सहायता करता है।
2. स्थानान्तरण (हस्तान्तरण) आर०एन०ए० (Transfer R.N.A. or t-R.N.A.)-यह आर०एन०ए० मुक्त रूप से कोशिकाद्रव्य में पाया जाने वाला अनुकूलक अणु (adaptor molecule) है। इसे घुलनशील R.N.A.(Soluble R.N.A.) भी कहा जाता है। ये परिमाप में अपेक्षाकृत छोटे होते है। इनका मुख्य कार्य ऐमीनो अम्ल के अणुओं को राइबोसोम तक पहुँचाना है। इस प्रकार ये प्रोटीन
संश्लेषण में सहायता करते हैं। यह सम्पूर्ण R.N.A. का लगभग 10-15% होते है। 20 ऐमीनो अम्लों के लिए लगभग 60 प्रकार के (-R.N.A. पाए जाते है। राबदहाला (Robert Holley, 1964) ने 1-R.N.A. की संरचना का क्लोवर लीफ (Clover leaf) मॉडल दिया। इसके अनुसार :-R.N.A. अणु में चार भुजाएँ होती हैं-6) प्राहीभुजा, (ii) प्रतिकोडॉन भुजा (iii) P `Psi` भुजा तथा (iv) DHU भुजा।

3. सन्देशवाहक आर०एन०ए० (Messenger R.N.A. or m-R.N.A.)-ये केन्द्रक D.N.A. से आनुवंशिक सूचनाओं को कोडॉन (codon) के रूप में राइबोसोम पर पहुंचाते हैं और प्रोटीन संश्लेषण में सहायता करते हैं। सन्देशवाहक आर०एन०ए०. पर आनुवंशिक कूट (genetic code) पाया जाता है। यह R.N.A. का लगभग 5% होते है। यह प्रोटीन संश्लेषण हेतु टेम्लेट की भाँति कार्य करता है। पॉलिपेप्टाइड श्रृंखला के बहुलीकरण के पश्चात् इसका विघटन हो जाता है। इस रैखिक m-R.N.A. अणु के दोनों और छोटे-छोटे ऐसे क्षेत्र होते हैं जिनका अनुवाद नहीं होता, इन्हें UTR कहते हैं।
प्रोकैरियोटिक कोशिका का mRN.A. अणु पॉलिसिस्ट्रॉनिक (Polycistronic) तथा यूकैरियोटिक कोशिका का mR.N.A.मोनोसिस्ट्रॉनिक (monscistronic) होता है। mR.N.A. के दोनों सिरों पर कुछ गैर-अनुवादित स्थल (Untranslated Regions UTR) भी होते हैं जिनका अनुवाद नहीं होता।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • वंशागति का आण्विक आधार

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर-I ?|36 Videos
  • वंशागति का आणिवक आधार

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise बहुविकल्पीय प्रशन|11 Videos
  • वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्त

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर ?|16 Videos
UP BOARD PREVIOUS YEAR-वंशागति का आण्विक आधार-विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर?
  1. वाटसन एवं क्रिक द्वारा प्रस्तुत द्विकुण्डलीय D.N.A. की संरचना का वर्णन...

    Text Solution

    |

  2. D.N.A. क्या है? D.N.A. अणु की विकुण्डलिनी संरचना का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  3. कार्य के आधार पर R.N.A. कितने प्रकार के होते हैं? वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  4. प्रोटीन संश्लेषण में भाग लेने वाले विभिन्न प्रकार के R.N.A. अणुओं का व...

    Text Solution

    |

  5. t-R.N.A. का नामांकित चित्र बनाइए।

    Text Solution

    |

  6. राइबोन्यूक्लिक अम्ल की रचना, प्रकार एवं कार्य लिखिए।

    Text Solution

    |

  7. आर०एन०ए० कितने प्रकार के होते हैं? t-आर०एन०ए० की संरचना का वर्णन कीजिए...

    Text Solution

    |

  8. आर०एन०ए० को मेसेन्जर आर०एन०ए० या ट्रान्सफर आर०एन०ए० किस आधार पर कहा जा...

    Text Solution

    |

  9. अनुलेखन किसे कहते हैं? इसकी क्रियाविधि का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  10. अनुलेखन क्या होता है ?

    Text Solution

    |

  11. अनुलेखन पर विस्तृत टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  12. सन्देश वाहक आर०एन०ए० का ट्रान्सक्रिप्शन पर टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  13. प्रोटीन-संश्लेषण प्रक्रिया का वर्णन कीजिये।

    Text Solution

    |

  14. प्रोटीन संश्लेषण की प्रक्रिया का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  15. प्रोटीन संश्लेषण में R.N.A. सूत्रपात तथा समापन कोडॉन की भूमिका की व्या...

    Text Solution

    |

  16. आनुवंशिक कूट क्या है? आनुवंशिक कूट की खोज के संक्षिप्त इतिहास और विशेष...

    Text Solution

    |

  17. आनुवंशिक कूट क्या है? इसकी मुख्य विशेषताओं का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  18. आनुवंशिक कूट की व्याख्या कीजिए। इसकी विशेषताएँ बताइए।

    Text Solution

    |

  19. आनुवंशिक कूट को स्पष्ट कीजिये।

    Text Solution

    |

  20. D.N.A. आनुवंशिक पदार्थ है। इसे सिद्ध करने के लिए हर्षे व चेज़ के द्वार...

    Text Solution

    |