Home
Class 12
BIOLOGY
आनुवंशिक कूट क्या है? इसकी मुख्य विशेषता...

आनुवंशिक कूट क्या है? इसकी मुख्य विशेषताओं का वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

आनुवंशिक कूट
आनुवंशिक कोड जीवन के प्रारम्भ से चला आ रहा है। वह सार्वत्रिक (Universal) कोड है जो सभी जीनों में आनुवंशिक सूचना के आधार पर प्रोटीन
संश्लेषण को विशिष्टीकृत रूप देता है। इस आनुवंशिक भाषा में प्रत्येक संकेतांक या कोड वर्ड तीन अक्षरों का बना होता है जो m-R.N.A. के न्यूक्लियोटाइडों के प्रतीक (AUGC) है तथा यह 20 ऐमीनो अम्लों में से एक को कोडित करता है। जेनेटिक कोड की भाषा को समझना एक जटिल कार्य था। इसमें भौतिक विज्ञानियों, कार्बनिक रसायनशास्त्रियों, जैव रसायनविदों व आनुवंशिकी वैज्ञानिकों ने सहयोग किया। जॉर्ज गैमो ने पहली बार बताया कि एक संकेताक्षर या कोड तीन अक्षरों से बना होना चाहिए (20 ऐमीनो अम्ल व 4 क्षारक के लिए `4^(3)(4 xx 4 xx 4 ) = 64` कोडॉन होने चाहिए। बाद में हरगोविन्द खुराना, सेवेरो ओकोआ व मार्शल नरिनबर्ग, फ्रांसिस क्रिक के सहयोग से इस भाषा का चेकर बोर्ड बनाया जा सका। यद्यपि आनुवंशिक भाषा D.N.A. अणु में नाइट्रोजनी क्षारकों के अनुक्रम के रूप में कोडित होती है, लेकिन कूट अक्षरों को R.N.A. में पाए जाने वाले अनुक्रम द्वारा प्रदर्शित किया जाता है।
आनुवंशिक कूट की विशेषताएँ
1. कूट त्रिक होता है (The code is triplet)-m-R.N.A. के तीन क्षारकों का क्रम एक ऐमीनो अम्ल का आनुवंशिक कूट होता है। जैसे AUG न्यूक्लियोटाइड अनुक्रम मेथियोनीन, GUG अनुक्रम वेलीन ऐमीनो अम्ल को कोडित करता है।
2. कूट अपहासित है (The code is degenerate)-इसका अर्थ है कि एक से अधिक त्रिक एक ही ऐमीनो अम्ल को कोड करने में सक्षम हैं AGA AGG CGA सभी आर्जिनीन के कूट हैं। उत्परिवर्तन द्वारा एक क्षारक में परिवर्तन -आने के पश्चात् भी आर्जिनीन ही श्रृंखला में आएगा।
3. कूट अनतिव्यापी है (The code is non-overlapping)- इसका अर्थ है कि एक m-R.N.A. अणु में एक ही क्षारक अक्षर के प्रयोग को विभिन्न रूपों में प्रयोग नहीं किया जाता है अर्थात् AUCGUU को केवल AUC तथा GUU के रूप में प्रयुक्त किया जाएगा। इसे AUC तथा CGU के रूप में प्रयुक्त नहीं किया जा सकता।
4. कूट असंदिग्ध है (The code is Un-ambiguous) -एक विशेष आनुवंशिक कूट हमेशा एक निश्चित ऐमीनो अम्ल को ही कोड करता है। यह दो -या अधिक ऐमीनो अम्लों को कोडित नहीं करेगा।
5. कूट सार्वत्रिक है (The code is universal)-एक आनुवंशिक कूट सभी जीवों में उसी ऐमीनो अम्ल को कोडित करता है।
6. कूट कॉमारहित है (The code is commaless)-दो संलग्न कूटों के बीच विराम या कॉमा नहीं होता है अर्थात् कूट लगातार होते हैं। जैसे- `(AUG)/(Met) (U U U)/(Phe) = (G U G)/(Val)` आदि।
7. समारम्भ कूट तथा समापन कूट-ज्ञात 64 आनुवंशिक कूट में से एक समारम्भ कूट AUG तथा तीन समापन कूट UAA UAG UGA होते हैं। -ये क्रमश: पॉलिपेप्टाइड शृंखला के शुरू करने और समाप्त करने या विमोचन से सम्बन्धित होते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • वंशागति का आण्विक आधार

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर-I ?|36 Videos
  • वंशागति का आणिवक आधार

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise बहुविकल्पीय प्रशन|11 Videos
  • वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्त

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर ?|16 Videos
UP BOARD PREVIOUS YEAR-वंशागति का आण्विक आधार-विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर?
  1. प्रोटीन संश्लेषण में भाग लेने वाले विभिन्न प्रकार के R.N.A. अणुओं का व...

    Text Solution

    |

  2. t-R.N.A. का नामांकित चित्र बनाइए।

    Text Solution

    |

  3. राइबोन्यूक्लिक अम्ल की रचना, प्रकार एवं कार्य लिखिए।

    Text Solution

    |

  4. आर०एन०ए० कितने प्रकार के होते हैं? t-आर०एन०ए० की संरचना का वर्णन कीजिए...

    Text Solution

    |

  5. आर०एन०ए० को मेसेन्जर आर०एन०ए० या ट्रान्सफर आर०एन०ए० किस आधार पर कहा जा...

    Text Solution

    |

  6. अनुलेखन किसे कहते हैं? इसकी क्रियाविधि का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  7. अनुलेखन क्या होता है ?

    Text Solution

    |

  8. अनुलेखन पर विस्तृत टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  9. सन्देश वाहक आर०एन०ए० का ट्रान्सक्रिप्शन पर टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  10. प्रोटीन-संश्लेषण प्रक्रिया का वर्णन कीजिये।

    Text Solution

    |

  11. प्रोटीन संश्लेषण की प्रक्रिया का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  12. प्रोटीन संश्लेषण में R.N.A. सूत्रपात तथा समापन कोडॉन की भूमिका की व्या...

    Text Solution

    |

  13. आनुवंशिक कूट क्या है? आनुवंशिक कूट की खोज के संक्षिप्त इतिहास और विशेष...

    Text Solution

    |

  14. आनुवंशिक कूट क्या है? इसकी मुख्य विशेषताओं का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  15. आनुवंशिक कूट की व्याख्या कीजिए। इसकी विशेषताएँ बताइए।

    Text Solution

    |

  16. आनुवंशिक कूट को स्पष्ट कीजिये।

    Text Solution

    |

  17. D.N.A. आनुवंशिक पदार्थ है। इसे सिद्ध करने के लिए हर्षे व चेज़ के द्वार...

    Text Solution

    |

  18. हर्षे व चेज़ ने किस प्रकार सिद्ध किया कि D.N.A. आनुवंशिक पदार्थ है?

    Text Solution

    |

  19. डी. एन. ए. आनुवंशिक पदार्थ है।

    Text Solution

    |

  20. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए- (a) डी०एन०ए० का अर्द्धसंरक्षी...

    Text Solution

    |