Home
Class 12
BIOLOGY
डी. एन. ए. आनुवंशिक पदार्थ है।...

डी. एन. ए. आनुवंशिक पदार्थ है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

हर्षे व चेज़ ने प्रोटीन व डी०एन०ए० के बीच के रासायनिक अन्तर (chemical differences) को इस समस्या के समाधान का आधार बनाया। प्रोटीन में सल्फर पाया जाता है, फॉस्फोरस अनुपस्थित होता है। D.N.A. में फॉस्फोरस अवश्य पाया जाता है लेकिन सल्फर का अभाव होता है। जीवाणुभोजी के बीच में उपस्थित D.N.A. प्रोटीन से बने खोल या आवरण से घिरा रहता है।
उन्होंने रेडियोऐक्टिव सल्फर (`""^(35)S`) और रेडियोऐक्टिव फॉस्फोरस (`""^(32) P`) से युक्त दो भिन्न माध्यमों में दो प्रकार के जीवाणुभोजी विकसित किए-
(i) रेडियोऐक्टिव सल्फर वाले माध्यम में विकसित किए गए जीवाणुभोगियों के प्रोटीन खोल में रेडियोऐक्टिव ऐमीनो अम्ल होते हैं, लेकिन रेडियोऐक्टिव डी०एन०ए० नहीं होता।
(ii) रेडियोऐक्टिव फॉस्फोरस वाले माध्यम में विकसित जीवाणुभोजी के प्रोटीन खोल में रेडियोऐक्टिव प्रोटीन नहीं होते, लेकिन रेडियोऐक्टिव डी०एन०ए० होता है, क्योंकि डी०एन०ए० में फॉस्फोरस पाया जाता है, सल्फर नहीं।
दोनों प्रकार के रेडियोऐक्टिव जीवाणुभोजी ( `S^(35)` तथा `P^(32)` युक्त) से पुन: सामान्य ईस्केरिकिया कोलाई (E. coli) जीवाणु कोशिकाओं को संक्रमित किया गया। जीवाणु को संक्रमित करने में जीवाणुभोजी (Bacteriophage) का केवल आनुवंशिक पदार्थ जीवाणु में प्रवेश करता है, प्रोटीन आवरण कोशिका से बाहर रहता है। इस आधार पर सिद्ध हो सकता है कि रासायनिक विशिष्टता वाला कौन सा पदार्थ जीवाणु में प्रवेश कर पाया। कुछ समय पश्चात् ग्लैंडर (blender) में इस निलम्बन को मथकर इनके प्रोटीन खोल (आवरण) को पृथक कर दिया गया।
इस मिश्रण का अपकेन्द्रण (centrifugation) करने पर भारी जीवाणु कोशिकाएँ तल में बैठ जाती है जबकि जीवाणुभोजी के आवरण बाहर रहते हैं। 32P से संक्रमित कराने पर रेडियोऐक्टिविटी तली में पायी गई जबकि 35S से जीवाणु को संक्रमित कराने पर रेडियोऐक्टिविटी ऊपरी द्रव में देखी गई। इससे स्पष्ट है कि डी०एन०ए० जो जीवाणु कोशिका में प्रवेश कर गया है, आनुवंशिक पदार्थ है। रेडियोऐक्टिव फॉस्फोरस माध्यम में वृद्धि करने वाले जीवाणुभोजी ने अपना 85% रेडियोऐक्टिव फॉस्फोरस जीवाणु कोशिकाओं में पारगत कर दिया है, किन्तु रेडियोऐक्टिव सल्फर माध्यम में वृद्धि करने वाले जीवाणुभोजी रेडियोऐक्टिव सल्फर को जीवाणु कोशिकाओं में पारगत नहीं कर पाते। इससे स्पष्ट है कि जीवाणुभोजी डी०एन०ए० से जीवाणु कोशिकाओं में रेडियोऐक्टिव फॉस्फोरस पहुँचा। अत: प्रयोग से स्पष्ट है डी०एन०ए० आनुवंशिक पदार्थ है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • वंशागति का आण्विक आधार

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर-I ?|36 Videos
  • वंशागति का आणिवक आधार

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise बहुविकल्पीय प्रशन|11 Videos
  • वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्त

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर ?|16 Videos
UP BOARD PREVIOUS YEAR-वंशागति का आण्विक आधार-विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर?
  1. प्रोटीन संश्लेषण में भाग लेने वाले विभिन्न प्रकार के R.N.A. अणुओं का व...

    Text Solution

    |

  2. t-R.N.A. का नामांकित चित्र बनाइए।

    Text Solution

    |

  3. राइबोन्यूक्लिक अम्ल की रचना, प्रकार एवं कार्य लिखिए।

    Text Solution

    |

  4. आर०एन०ए० कितने प्रकार के होते हैं? t-आर०एन०ए० की संरचना का वर्णन कीजिए...

    Text Solution

    |

  5. आर०एन०ए० को मेसेन्जर आर०एन०ए० या ट्रान्सफर आर०एन०ए० किस आधार पर कहा जा...

    Text Solution

    |

  6. अनुलेखन किसे कहते हैं? इसकी क्रियाविधि का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  7. अनुलेखन क्या होता है ?

    Text Solution

    |

  8. अनुलेखन पर विस्तृत टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  9. सन्देश वाहक आर०एन०ए० का ट्रान्सक्रिप्शन पर टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  10. प्रोटीन-संश्लेषण प्रक्रिया का वर्णन कीजिये।

    Text Solution

    |

  11. प्रोटीन संश्लेषण की प्रक्रिया का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  12. प्रोटीन संश्लेषण में R.N.A. सूत्रपात तथा समापन कोडॉन की भूमिका की व्या...

    Text Solution

    |

  13. आनुवंशिक कूट क्या है? आनुवंशिक कूट की खोज के संक्षिप्त इतिहास और विशेष...

    Text Solution

    |

  14. आनुवंशिक कूट क्या है? इसकी मुख्य विशेषताओं का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  15. आनुवंशिक कूट की व्याख्या कीजिए। इसकी विशेषताएँ बताइए।

    Text Solution

    |

  16. आनुवंशिक कूट को स्पष्ट कीजिये।

    Text Solution

    |

  17. D.N.A. आनुवंशिक पदार्थ है। इसे सिद्ध करने के लिए हर्षे व चेज़ के द्वार...

    Text Solution

    |

  18. हर्षे व चेज़ ने किस प्रकार सिद्ध किया कि D.N.A. आनुवंशिक पदार्थ है?

    Text Solution

    |

  19. डी. एन. ए. आनुवंशिक पदार्थ है।

    Text Solution

    |

  20. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए- (a) डी०एन०ए० का अर्द्धसंरक्षी...

    Text Solution

    |